- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 15 PHOTOS LFW 2022 (Day 4): सरेआम श्रिया ने किया पति को किस, सिद्धार्थ-अनन्या समेत इन सेलेब्स ने की रैंप वॉक
15 PHOTOS LFW 2022 (Day 4): सरेआम श्रिया ने किया पति को किस, सिद्धार्थ-अनन्या समेत इन सेलेब्स ने की रैंप वॉक
एंटरटेनमेंट डेस्क. देश के सबसे फेमस फैशन शो लेक्मे फैशन वीक 2022 का आयोजन मुंबई में किया जा रहा है। 12 से 16 अक्टूबर तक पांच दिन चलने वाले इस शो में कई जाने-माने फैशन डिजाइनर्स अपनी डिजाइंस शोकेस कर रहे हैं। इवेंट में अंजू मोदी , शांतनु और निखिल, गौरी और नैनका, अमित अग्रवाल, गौरव गुप्ता और नचिकेत बर्वे जैसे मशहूर डिजाइनर्स के लिए जाने-माने एक्टर्स और एक्ट्रेसेस रैंप पर वॉक करते नजर आ रहे हैं। जहां शो के तीसरे दिन मलाइका अरोड़ा, रिया चक्रवर्ती और चित्रांगदा सिंह ने अलग-अलग डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक की, वहीं चौथे दिन की शुरुआत जेनेलिया डिसूजा, तारा सुतारिया और अदिति राव हैदरी ने अपनी रैंप वॉक से की। देखें इस फैशन इवेंट से सामने आई तस्वीरें...यहां देखें तीसरे दिन की फोटोज: LFW 2022 (Day 3): 40 पार की इन एक्ट्रेसेस के साथ रैंप पर नजर आईं सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड, 12 PHOTOS

तारा सुतारिया - आयशा राव
चौथे दिन पहला शो डिजाइरन आयशा राव का रहा। उनके लिए तारा सुतारिया शो स्टॉपर रहीं। तारा यहां रैंप पर प्रिंटेड लहंगे में नजर आईं। उनके लहंगे पर फोक आर्ट वर्क था। इसे उन्होंने ऑफ शोल्डर फुल स्लीव ब्लाउज और एक खूबसूरत नेकलेस के साथ पेयर किया।
जेनेलिया डिसूजा - वरुण-निधिका
इवेंट में दूसरे शो फैशन डिजाइनर वरुण और निधिका का रहा। दोनों ने यहां वेस्टर्न और इंडियन मिक्स आउटफिट्स शोकेश किए। जेनेलिया डिसूजा वरुण और निधिका की शो-स्टॉपर रहीं। वे रैं पर पर वेस्टर्न और इंडियन मिक्स आउटफिट्स में नजर आईं। उन्होंने घाघरे के साथ खुद को बॉलरूम स्टाइल में कवर किया।
अदिति राव हैदरी - गौरंग
अदिति दिन के तीसरे शो में नजर आईं जिसमें डिजाइनर गौरंग ने अपने ट्रेडिशनल आउटफिट्स शोकेस किए। अदिति उनकी शो स्टॉपर रहीं और वे ट्रेडिशनल टिशू गोल्ड लहंगा साड़ी में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने साउथ इंडियन ज्वैलरी कैरी की।
मौनी रॉय- पायल सिंघल
चौथे दिन के चौथे शो में फैशन डिजाइनर पायल सिंघल ने अपने आउटफिट्स शोकेस किए। मौनी रॉय उनकी शो स्टॉपर रहीं। इस मौके पर मौनी ने एथनिक एम्ब्रॉयडेड लहंगा पहना जिसपर घुंघरू वर्क भी किया गया था।
पायल सिंघल ने अपने कलेक्शन में कलीदार शरारा और टाई बैक चोली शोकेस की। उन्होंने इंडियन वियर्स के साथ भी एक्सपेरिमेंट किया। इसमें टाई अप हाफ लहंगे के साथ पैंट और फेस्टिव पैंटसूट भी शोकेश किए गए। उनके लिए टीवी एक्ट्रेस रोशनी चोपड़ा ने भी रैंप पर वाॅक किया।
इस मौके पर श्रिया सरन ने भी अपने पति आंद्रेई कोस्चिव के साथ रैंप वॉक की। उन्होंने भी पायल सिंघल के आउटफिट्स शोकेस किए। इस मौके पर कपल प्रिंटेड आउटफिट्स में नजर आए।
रैप वॉक के बात श्रिया ने अपने हस्बैंड को मंच पर ही किस कर लिया। दोनों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे लेकर फैंस उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं।
सानिया मिर्जा - अनुश्री रेड्डी
लैक्मे फैशन वीक के चौथे दिन मशहूर टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा भी रैंप वॉक करती नजर आईं। वे फैशन डिजाइनर अनुश्री रेड्डी की शो स्टॉपर रहीं। वे एम्ब्राॅयडेड व्हाइट घाघरे में नजर आईं।
कुणाल कपूर - सोनम और पारस मोदी
इस मौके पर कुणाल कपूर ने भी रैंप वॉक की। उन्होंने डिजाइनर सोनम और पारस मोदी के ब्रैंड SVA के आउटफिट्स शोेकेस किए। वे उनके शो स्टॉपर भी रहे।वे रैंप पर मल्टीकर्ल्ड आउटफिट्स में नजर आए।
इस मौके पर मॉडल/एक्ट्रेस एली अवराम भी नजर आईं। वे फ्लोरल एम्ब्रॉयडेड डीप नेक गाउन में नजर आईं। उन्होंने पैपराजी को काफी देर तक पोज दिए।
सैयामी खेर - सामंत चौहान
एक्ट्रेस सैयामी खेर फैशन डिजाइनर सामंत चौहान की शो स्टाॅपर रहीं। वे लाइट फुल स्लीव्स फ्लोरल एम्ब्रॉयडेड गाउन में नजर अईं। सामंत ने यहां अपना नोमैड ब्राइड कलेक्शन शोकेस किया।
अनन्या पांडे - पंकज और निधि
चौथे दिन का लास्ट सेकंड शो पंकज और निधि का रहा और उनकी शो स्टॉपर अनन्या पांडे रहीं। अनन्या यहां फ्लोरल एम्ब्रॉयडेड ब्लेजर में नजर आईं। पंकज और निधि ने अपने कलेक्शन 'Solaris' में हाई वेस्टेड पैंट्स, पेंसिल स्कर्ट्स और कॉन्टेंपररी जैकेट्स शोकेस किए।
इवेंट में साउथ इंडियन एक्ट्रेस और मॉडल प्रज्ञा जयसवाल ने भी रैंप वॉक की। वे ग्लिटरिंग शॉर्ट वन पीस में नजर आईं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा - गौरव गुप्ता
दिन का आखिरी शो फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता का रहा उनके शो स्टॉपर सिद्धार्थ मल्होत्रा रहे। वे बीतेे कई सालों से गौरव के शाे स्टॉपर रह चुके हैं। यहां वे मैटलिक आउटफिट्स में दिखे जिसके साथ उन्होंने लॉन्ग जैकेट और मैटलिक बूट्स पेयर किए।
मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने भी गौरव गुप्ता के लिए रैंप वॉक की। वे मैटलिक और शिमरी ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आईं। उनके इस लुक की फैंस बेहद तारीफ कर रहे हैं।
और पढ़ें...
BB16 (Day 15): सलमान ने लगाई शालीन भनोट की क्लास, श्रीजिता बनीं बेघर होने वाली पहली कंटेस्टेंट
8 PHOTOS: 'मिली' के ट्रेलर लॉन्च पर भावुक हुए बोनी कपूर, रणवीर को देख लोगों को याद आई उर्फी जावेद
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।