MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Top News Headlines
Aja Ekadashi Vrat Katha
Who is Bittu Tabahi?
Kal Ka Rashifal
कौन है नेहा झा
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
Hanuman Ansh Box Office Collection
Drishyam Trailer Release Date
Yash Toxic OTT Rights Offer
Bank Holidays
Aaj Ka Rashifal
8th Pay Commission
Delhi Building Collapse
Bach Baras 2026 Kab Hai
India Vs Pakistan Tri-Nation Series
Delhi Building Collapse Lookout Circular
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • इस डायरेक्टर ने 33 साल में दीं सिर्फ 5 सुपरहिट फ़िल्में, 5 मूवीज तो 10 करोड़ भी नहीं कमा सकीं

इस डायरेक्टर ने 33 साल में दीं सिर्फ 5 सुपरहिट फ़िल्में, 5 मूवीज तो 10 करोड़ भी नहीं कमा सकीं

एंटरटेनमेंट डेस्क. डायरेक्टर राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) 10 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनकी फिल्म 'गांधी गोडसे एक युद्ध' (Gandhi Godse Ek Yuddh) 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसका क्लैश शाहरुख़ खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) स्टारर 'पठान' (Pathaan) से होगा, जिसे सिद्धार्थ आनंद (Sidharth Anand) ने निर्देशित किया है। बतौर डायरेक्टर 'गांधी गोडसे एक युद्ध' संतोषी की 15वीं फिल्म है। इसे पहले उन्होंने 14 फ़िल्में निर्देशित की हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 33 साल के करियर में उनकी सिर्फ 5 फ़िल्में ही हिट/सुपरहिट हुई हैं। बाक़ी दो एवरेज और 7 फ़िल्में फ्लॉप साबित हुईं। आइए आपको बताते हैं राजकुमार संतोषी के फ़िल्मी करियर के बारे में...

4 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Jan 12 2023, 08:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
114

1. 1990 में राजकुमार संतोषी ने पहली बार डायरेक्शन में कदम रखा। फिल्म थी 'घायल', जिसमें सनी देओल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही इस फिल्म ने लगभग 9.50 करोड़ रुपए कमाए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
214

2. ऋषि कपूर, सनी देओल और मीनाक्षी शेषाद्री स्टारर 'दामिनी' बतौर डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की दूसरी फिल्म थी, जो हिट रही थी। 1993 में रिलीज हुई इस फिल्म ने लगभग 6.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

314

3. राजकुमार संतोषी ने दूसरी फिल्म सलमान खान और आमिर खान को लेकर बनाई, जिसका टाइटल था 'अंदाज़ अपना-अपना'। यह फिल्म 1994 में रिलीज हुई थी और फ्लॉप रही थी। इस फिल्म ने तकरीबन 5.29 करोड़ रुपए कमाए थे। 

414

4. 1995 में राजकुमार संतोषी 'बरसात' लेकर आए, जिसमें बॉबी देओल और ट्विंकल खन्ना मुख्य भूमिका में थे।  इस सुपरहिट फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन लगभग 19 करोड़ रुपए से ज्यादा रहा था।

514

5. सनी देओल और मीनाक्षी शेषाद्री के साथ राजकुमार संतोषी ने फिल्म 'घातक' बनाई, जो 1996 में बड़े पर्दे पर आई। फिल्म का कलेक्शन करीब 15 करोड़ रुपए से ज्यादा रहा था और यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।

614

6. 1998 में ही राजकुमार संतोषी 'चाइना गेट' लेकर आए, जो एवरेज रही। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी, टीनू आनंद, अमरीश पुरी, परेश रावल और मुकेश तिवारी जैसे स्टार्स की अहम भूमिका थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 12.77 करोड़ रुपए कमाए थे।

714

7. अनिल कपूर को लेकर राजकुमार संतोषी ने फिल्म 'पुकार' बनाई, जो 2000 में रिलीज हुई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। फिल्म का कलेक्शन लगभग 13.30 करोड़ रुपए से ज्यादा रहा था।

814

8. 2001 में राजकुमार संतोषी मल्टीस्टारर फिल्म 'लज्जा' लेकर आए, जिसमें मनीषा कोइराला, रेखा, माधुरी दीक्षित, महिमा चौधरी, अनिल कपूर, अजय देवगन और जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स की अहम भूमिका थी। बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही इस फिल्म ने लगभग 15.87 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए थे।

914

9. बतौर डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की अगली फिल्म 'द लीजेंड ऑफ़ भगत सिंह' थी, जिसमें अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 2002 में रिलीज हुई यह फिल्म फ्लॉप रही थी। इसने लगभग 7.45 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

1014

10. 2004 में राजकुमार संतोषी अक्षय कुमार, अजय देवगन और अमिताभ बच्चन जैसे स्टार्स को साथ लाए और फिल्म 'खाकी' बड़े पर्दे पर रिलीज की। फिल्म ने लगभग 25.79 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया, जो कि एवरेज प्रदर्शन था।

1114

11. राजकुमार संतोषी एक बार फिर अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार को साथ लाए और फिल्म 'फैमिली : टाइज ऑफ़ ब्लड' बनाई। 2006 में रिलीज हुई यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई। इसका कलेक्शन लगभग 8.59 करोड़ रुपए रहा था।

1214

12. 2008 में रिलीज हुई अजय देवगन स्टारर फिल्म 'हल्ला बोल' का डायरेक्शन राजकुमार संतोषी ने किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। इस फिल्म का कलेक्शन लगभग 12.74 करोड़ रुपए रहा था।

1314

13. राजकुमार संतोषी ने रणबीर कपूर को लेकर फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' बनाई, जो 2009 में रिलीज हुई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगभग 62.84 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाकर सुपरहिट रही थी।

1414

14. 2013 में राजकुमार संतोषी फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' लेकर आए, जिसमें शाहिद कपूर लीड रोल में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 38.42 करोड़ रुपए कमाए थे और यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।

और पढ़ें...

लिव-इन रिलेशनशिप में रहना पड़ा था 'आशिकी गर्ल' अनु अग्रवाल को भारी, बोलीं- इसे मुझे तबाह कर दिया

मां बनने के बाद आलिया भट्ट में आए ये बदलाव, एक्ट्रेस बोली- मेरे ब्रेस्ट, स्किन, डर सभी बदल गए

2 साल की बेटी संग अनुष्का शर्मा की UNSEEN PHOTO वायरल, 3 घंटे में 19 लाख से ज्यादा लाइक

लोगों को 'पठान' से बेहतर लगा 'गांधी गोडसे एक युद्ध' का ट्रेलर , बोले- कम से कम 'बेशरम रंग' नहीं दिखेंगे

 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
'कंगना रनौत करती थी ब्लैक मैजिक और कब्रिस्तान पूजा...' अब Ex-बॉयफ्रेंड को दिया करारा जवाब
Recommended image2
Lust Stories 3 OTT Release: 4 नई स्टोरीज ला रही लस्ट स्टोरीज-3, जानें कब और कहां देखें?
Recommended image3
Mirzapur vs Hanuman Ansh: मिर्जापुर भी नहीं रोक पाई ‘हनुमान अंश’ की रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
Recommended image4
‘Toxic’ OTT कीमत में बड़ा झटका, 200 करोड़ की वैल्यू सिर्फ 30 करोड़ बची! जानें कैसे
Recommended image5
Drishyam Trailer Release Date: कब आएगा अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर? यहां पढ़ें पूरी डिटेल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved