MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • काजोल-सुनील शेट्टी सहित जानें कौन से सेलेब्स अगस्त में मनाएंगे बर्थडे, इसी महीने है इस बाप-बेटी का भी HBD

काजोल-सुनील शेट्टी सहित जानें कौन से सेलेब्स अगस्त में मनाएंगे बर्थडे, इसी महीने है इस बाप-बेटी का भी HBD

मुंबई. सेलेब्स का बर्थडे फैन्स के लिए हमेशा से ही एक बड़ा इवेंट रहा है। तकरीबन सभी फैन्स अपने फेवरेट स्टार के जन्मदिन का खआसतौर पर इंतजार करते है ताकि वे उन्हें विश कर सके और अपने दिल की बात शेयर कर सके। अगस्त एक ऐसा महीना जिसमें इंडस्ट्री के कई दिग्गज अपना जन्मदिन मनाते है। और आपको जानकर हैरानी होगी कि इसी महीने बॉलीवुड के फेवरेट बाप-बेटी का बर्थडे भी आता है। ये और कोई नहीं बल्कि सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) है। वहीं काजोल, सुनील शेट्टी से लेकर जॉनी लीवर, मनीषा कोइराला भी अगस्त में ही अपना जन्मदिन मनाते हैं। नीचे पढ़े अगस्त में किस तारीख को कौन सेलेब अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेगा...

5 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Aug 02 2021, 12:26 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान का जन्मदिन 11 अगस्त को आता है।सारा का जन्म 1985 को मुंबई में हुआ था। बता दें कि सारा बचपन से ही हीरोइन बनने का सपना देखती थी। उन्होंने फिल्म केदारनाथ से अपने करियर की शुरुआत की थी। अभी तक वे सिंबा, लव आजकल, कुली नं. वन जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है। उनकी अपकमिंग फिल्म अतरंगी रे है। वहीं, बात सैफ अली खान की करें तो उनका बर्थडे 16 अगस्त को आता है। फिल्म परंपरा से डेब्यू करने वाले सैफ कई हिट फिल्मों में काम किया है। उनकी अपकमिंग फिल्म भूत पुलिस, आदिपुरुष है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
211

कॉमेडियन और होस्ट मनीष पॉल का जन्मदिन 3 अगस्त को आता है। 1981 में जन्में मनीष अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। इतना ही नहीं उनकी एकरिंग भी लाजवाब है। टीवी शोज और अवॉर्ड्स इवेंट्स को होस्ट करने के साथ-साथ वे फिल्म तेरे बिन लादेन, मिकी वायरस, रणबंका जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

311

सलमान खान के भाई अरबाज खान का जन्मदिन 4 अगस्त को आता है। 1967 में जन्म अरबाज ने बतौर एक्टर अपना करियर शुरू किया था। हालांकि, वे अपनी पहचान बनाने में सफल नहीं रहे। एक्टिंग के साथ-साथ उन्होंने फिल्मों को डायरेक्ट और प्रोड्यूस करने का भी काम किया है। वे दरार, हैलो ब्रदर, तेरा इंतजार, दबंग, दबंग 2, कयामत, गर्व जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। फिलहाल वे अपने शो पिंच के सीजन 2 में बिजी हैं। 

411

काजोल का बर्थडे 5 अगस्त को आता है। बॉलीवुड की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम करने वाली काजोल पिछले कुछ सालों से फिल्मों से दूर है। वे अपनी फैमिली को वक्त देने के लिए साल में एकाध फिल्म में ही काम करती है। 1974 में जन्मी काजोल ने बेखुदी, बाजीगर, कुछ कुछ होता है, दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे, फना जैसी कई फिल्मों में काम है। वहीं, 5 अगस्त को ही जेनेलिया डिसूजा का भी बर्थडे हैं। जेनेलिया का बॉलीवुड करियर फ्लॉप रहा। उन्होंने तेरे नाल प्यार हो गया, जाने तू या जाने ना, फोर्स जैसी फिल्मों में काम किया है। अब वे एक्टिंग से दूर फैमिली लाइफ में बिजी है।

511

6 अगस्त, 1987 को जन्में आदित्य नारायण इन दनों टीवी को मोस्ट पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के सीजन 12 को होस्ट कर रहे हैं। फेमस सिंगर उदित नायारण के बेटे आदित्य जहां खुद एक सिंगर है वहीं वे बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने परदेस, परदेसी बाबू, जब प्यार किसी से होता है, शापित जैसी फिल्मों में काम किया है। आदित्य अब ज्यादातर शो को होस्ट करने का ही काम करते है। 

611

बॉलीवुड की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम करने वाले सुनील शेट्टी का जन्मदिन 11 अगस्त को आता है। 1961 में जन्में सुनील ने फिल्मों में लीड हीरो के अलावा विलेन का रोल भी प्ले किया है। वे एक्टर के साथ प्रोड्सूसर और बिजनेसमैन भी हैं। उन्होंने बलवान, धड़कन, हेरा फेरी, दिलवाले, भाई, मोहरा, बॉर्डर, गोपी-किशन, विनाशक जैसी कई फिल्मों में काम किया। वे इन दिनों साउथ की फिल्मों में ज्यादा बिजी हैं। 11 अगस्त को ही जैकलीन फर्नांडिस का भी बर्थडे आता है। मूल रूप से श्रीलंका की रहने वाली जैकलीन की अपकमिंग फिल्में भूत पुलिस और रामसेतु है।

711

टीवी एक्टर से बॉलीवुड फिल्मों तक का सफर तय करने वाले मोहित रैना का जन्मदिन 14 अगस्त को आता है। 1995 में जन्मे मोहित को टेलीविजन के मोस्ट पॉपुलर शो देवों के देव महादेव में शिव का किरदार निभाकर खूब फेमस हुए। उन्होंने कई टीवी शोज में काम करने के बाद फिल्मों का रूख किया। उन्होंने उरी, गुड न्यूज, डेडबॉडी, मिस्टर सीरियल किलर जैसी फिल्मों में काम किया है। उनकी अपकमिंग फिल्म शिद्दत है, जिसकी शूटिंग अभी जारी है। 14 अगस्त को ही कॉमेडियन जॉनी लीवर का बर्थडे आता है। जॉनी ने टीवी शोज के अलावा कई हिट फिल्मों में कॉमेडियन का रोल प्ले किया था।

811

16 अगस्त को मनीषा कोइराला का बर्थडे आता है। 1970 में जन्मी मनीषा अब फिल्मों में कम ही दिखाई देती है। फिल्म सौदागर से डेब्य करने वाली मनीषा ने दिल से, मन, बॉम्बे, संजू, 1942 ए लव स्टोरी, खामोशी, अग्निसाक्षी जैसी कई फिल्मों में काम किया है। ड्रग्स की लत और कैंसर होने की वजह से उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी। 

911

17 अगस्त को निधि अग्रवाल का जन्मदिन है। बॉलीवुड की महज एक फिल्म मुन्ना माइकल में नजर आने वाली निधि साउथ की फिल्मों में एक्टिव रहती है। वहीं, 20 अगस्त को रणदीप हुड्डा का बर्थडे है। रणदीप ने बॉलीवुड फिल्मों में कई अलग-अलग रोल प्ले किए है। हालांकि, उन्हें विलेन के रोल में काफी पसंद किया जाता है। रणदीप ने हाईवे, सबरजीत, किक, रंग रसिया, सुल्तान, राधे, बागी 2 जैसी फिल्मों में काम किया है।

1011

अक्षय कुमार के साथ फिल्म बेल बॉटम में नजर आने वाली वाणी कपूर का बर्थडे 20 अगस्त को आता है। यशराज बैनर तले बनी फिल्मों में काम करने के बाद भी वाणी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में सफल नहीं रही। उन्होंने शुद्ध देसी रोमांस, बेफिक्रे, वॉर जैसी फिल्मों में काम किया है। वहीं, गौहर खान के जन्मदिन 23 अगस्त को आता है। गौहर बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकी है। उन्होंने फिल्म फीवर, बेगमजान, गेम, इश्कजादे जैसी फिल्मों में काम किया है।

1111

नेहा धूपिया और जिम सर्ब का जन्मदिन 27 अगस्त को आता है। नेहा बॉलीवुड के अलावा पंजाबी, तेलुगु और मलयाली फिल्मों में काम किया है। वे रियलिटी शो रोडिज की जज रह चुकी है। इन दिनों नेहा प्रेग्नेंट है। वे दूसरी बार मां बनने वाली है। वहीं, जिम सरभ ने बॉलीवुड की कुछ ही फिल्मों में काम किया है। वे नीरजा, पद्मावत, संजू, राब्ता जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
INDIND
Sat, 17 Oct, 2026
WIWI
07:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
SASA
Sun, 18 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
'देश से बाहर निकालो', तिलक लगा रही थी महिला, लेकिन फराह खान ने की ऐसी हरकत की मच गया बवाल
Recommended image2
'खूबसूरत औरत...'. सलमान खान के बेडरूम का सबसे बड़ा राज, जहां उनके साथ हमेशा कोई होता था!
Recommended image3
Ramayana Advance Booking: 24 घंटे ही दिख गया 'रामायण' का तूफान! खतरे में 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड!
Recommended image4
पत्नी नीलकांति संग कैसा था नाना पाटेकर का रिश्ता? बेटे मल्हार ने पहली बार बताया सच! भड़के क्यों?
Recommended image5
4 नए रिलीज के बीच भी कायम है 'हनुमान अंश ' की पकड़, 71वें दिन मूवी ने की इतनी कमाई
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved