- Home
- Entertainment
- Bollywood
- बचपन से अब तक, साल दर साल यूं बदलता रहा करीना का लुक, बॉलीवुड में बेबो लाईं जीरो फिगर का ट्रेंड
बचपन से अब तक, साल दर साल यूं बदलता रहा करीना का लुक, बॉलीवुड में बेबो लाईं जीरो फिगर का ट्रेंड
बॉलीवुड डेस्क : बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena kapoor) आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके परिवार से लेकर दोस्तों तक सभी लोग उन्हें सोशल मीडिया बधाई दे रहे है। उनकी बहन करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) ने भी अपनी छोटी बहन को बर्थडे विश करते हुए उनकी बचपन की फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों ही बहुत प्यारी लग रही हैं। बचपन से ही कपूर खानदान की सबसे छोटी और लाडली रही बेबो लाइमलाइट में रही है। आज करीना के बर्थडे पर हम अपाको दिखाते हैं उनकी बचपन से लेकर अब तक की फोटो, कि कैसे क्यूट सी बेबो आज बॉलीवुड पर राज करती हैं।

'टशन' मूवी के दौरान करीना का साइज जीरो लुक फैंस को काफी पसंद आया था। वे हमेशा ही फिटनेस को लेकर काफी कॉन्शियस रहती है पर बचपन में वे एकदम गोल मटोल थीं। करीना बेहद क्यूट और प्यारी दिखती थी।
करीना कपूर अपनी बहन करिश्मा कपूर के साथ एक खास बॉन्डिंग रखती हैं। करीना के बर्थडे पर भी करिश्मा ने बचपन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में करिश्मा को तो आप पहचान सकते हैं लेकिन करीना को पहचानना थोड़ा मुश्किल है।
फिल्मी परिवार से होने की वजह से करीना हमेशा से ही लाइमलाइट में रही थी। जब उनकी सिस्टर बॉलीवुड में टॉप पर थी, तो कई बार बेबो और लोलो को साथ देखा जाता था।
करीना कपूर को बचपन से ही फिल्मों में आने का शौक था। इसका असर उनकी पढ़ाई पर भी पड़ा और उन्होंने सब कुछ छोड़कर साल 2000 में रिफ्यूजी फिल्म से करियर की शुरुआत की।
बॉलीवुड में आने के बाद करीना काफी फेमस हुई। कभी खुशी कभी गम में पू वाला कैरेक्टर आज भी लोगों को खूब पसंद आता हैं।
करीना हमेशा से ही अपने लुक्स को लेकर एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। शुरुआत में उन्हें थोड़ा फैट कहा जाता था, जिसके बाद उन्होंने अपने आप को पूरा चेंज किया और साइज जीरो का ट्रेंड लाया। करीना का ये लुक काफी चर्चा में रहा था।
इसी दौरान ही करीना और सैफ अली खान (Saif ali khan) की मुलाकात हुई। दोनों ने कई सालों तक एक - दूसरे को डेट किया और साल 2012 में दोनों ने शादी कर ली।
करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी काफी खुर्खियों में रही थी। अपनी शादी पर करीना ने अपनी सास के शादी के लहंगे को डिजाइनर ऋतु तोमर और मनीष मल्होत्रा से दोबारा डिजाइन करवा कर पहना था।
शादी के 4 साल बाद जब करीना का पहला बच्चा होने वाला था तब करीना का मैटरनिटी लुक भी फैंस का काफी पसंद आया था। कई मौके पर वह अपने बेबी बंप के साथ मॉडलिंग करती भी नजर आई थी।
तैमूर को करीना की परछाई कहा जाता हैं। करीना कपूर की बचपन की तस्वीरें देखकर आपको भी लगेगा कि तैमूर बिलकुल अपनी मां जैसा दिखता है।
तैमूर के होने के बाद भी करीना ने अपने करियर को नहीं छोड़ा और कुछ समय बाद ही उन्होंने बॉलीवुड में कमबैक किया। करीना हमेशा से सभी के लिए फिटनेस आइकन रही हैं, उन्होंने बहुत कम वक्त में अपना वेट कम कर लिया था।
फरवरी 2021 में करीना दोबारा मां बनने वाली हैं। ऐसे में फैंस उनके नए लुक को देखने के लिए उत्सुक है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।