MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • शाहिद से ब्रेकअप के 13 साल बाद बोलीं करीना, सैफ से मुलाकात और प्यार को लेकर भी किया खुलासा

शाहिद से ब्रेकअप के 13 साल बाद बोलीं करीना, सैफ से मुलाकात और प्यार को लेकर भी किया खुलासा

मुंबई. करीना कपूर और शाहिद कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में से एक है। दोनों स्टार्स ने 13 साल पहले लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। करीना कपूर और शाहिद कपूर ने साथ में कई फिल्में भी की हैं। एक-दूसरे को काफी समय तक डेट करने के बाद करीना और शाहिद कपूर ने अलग होने का फैसला कर लिया था। इन दोनों का अलग होना फैंस को पसंद नहीं आया था। अब शाहिद से ब्रेकअप के 13 साल बाद करीना ने पहली बार बोला है कि उनकी जिंदगी 'जब वी मेट' जैसी रही। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने सैफ से मुलाकात और प्यार को लेकर भी बात की है।

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Feb 21 2020, 01:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
करीना कपूर ने हाल ही में अनुपमा चोपड़ा को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि किस्मत के कुछ अपने प्लान होते हैं और उनका मानना है कि जिंदगी उसके हिसाब से ही चलती है। 'जब वी मेट' की शूटिंग के दौरान से लेकर 'टशन' के बीच उनकी जिंदगी ने अलग मोड़ लिया है और बहुत कुछ बदल दिया है।
26
शाहिद से ब्रेकअप को लेकर करीना ने कहा कि उस वक्त वो अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को हैंडल नहीं कर पा रही थीं। एक्ट्रेस कहती हैं कि अगर 'जब वी मेट' देखी होगी तो इसमें सेकेंड हाफ में गीत की जिंदगी जैसे बदल जाती है वैसे ही उनके जीवन में भी बदलाव आए हैं।
36
बता दें, फिल्म 'जब वी मेट' गीत कोई और नहीं बल्कि करीना कपूर होती हैं, जो कि पहले हाफ में किसी और से प्यार करती हैं और दूसरे हाफ में उन्हें शाहिद से प्यार हो जाता है। यही, फिल्म में गीत के जीवन का बदलाव था। करीना के इस किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
46
करीना कपूर फिल्म 'जब भी मेट' और 'टशन' को अपने करियर की सबसे खास फिल्म मानती हैं। एक्ट्रेस का कहना था कि जब वी मेट ने जहां उनका करियर बदलकर रख दिया वहीं, 'टशन' के सेट पर करीना की सैफ अली खान से मुलाकात हुई और यहां उनकी पूरी जिंदगी बदल गई। करीना कहती हैं कि 'टशन' के वक्त वो अपने रोल और फिगर को लेकर ज्यादा उत्साहित थीं। क्योंकि, इस फिल्म के जरिए वो अपने लाइफ पार्टनर से मिलीं।
56
बता दें, फिल्म 'जब वी मेट' सिनेमाघरों में साल 2007 में रिलीज हुई थी, लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही करीना कपूर और शाहिद कपूर के रिश्ते खराब होने लगे थे। क्योंकि, कहा जाता है कि शाहिद कपूर और अमृता राव के बीच नजदीकियां आ गई थीं।
66
वहीं, 'जब वी मेट' के बाद करीना ने 'टशन' में काम किया इसमें उनके साथ सैफ अली खान और अक्षय कुमार लीड रोल में थे। इस फिल्म के बाद सैफ अली खान और करीना एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। करीना और सैफ ने साल 2012 में शादी की थी और 2016 मे करीना ने तैमूर अली खान को जन्म दिया। इसके साथ ही शाहिद ने 2015 में मीरा राजपूत से शादी की थी और दोनों की एक बेटी मिशा और बेटा जैन है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
'गर्भाशय निकलवा दिया' पत्नी ने Udit Narayan पर लगाया भयानक आरोप
Recommended image2
टीना मुनीम को भूल गए थे Anil Ambani, इस भूकंप ने फिर जगा दिया प्यार
Recommended image3
किसने दी रणवीर सिंह को जान से मारने की धमकी? फिरौती में मांगे करोड़ों-पुलिस अलर्ट
Recommended image4
अंबानी खानदान की वो बहू जो रही हीरोइन, 13 साल में की 35 फिल्में-28 हुई Flop
Recommended image5
Rajpal Yadav की 5 सबसे कमाऊ फ़िल्में, चार 200 CR क्लब में, एक की कमाई 400 करोड़ पार
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved