- Home
- Entertainment
- Bollywood
- करीना ही नहीं ऐश्वर्या राय से लेकर माधुरी दीक्षित तक, जब इतनी ज्यादा उम्र में मां बनी ये हीरोइनें
करीना ही नहीं ऐश्वर्या राय से लेकर माधुरी दीक्षित तक, जब इतनी ज्यादा उम्र में मां बनी ये हीरोइनें
मुंबई. करीना कपूर (kareena kapoor) इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही है। प्रेग्नेंसी में करीना घर में बैठने के बजाए आए दिन मुंबई की सड़कों पर टहलती नजर आती है। इतना ही नहीं वे दोस्तों और कपूर खानदान के फैमिली मेंबर्स के साथ पार्टीज भी एन्जॉय कर रह ही है। करीना की प्रेग्नेंसी को लेकर यह खबर आई थी कि वे फरवरी या फिर मार्च में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। लेकिन अब उनकी डिलीवरी डेट सामने आई। करीना के पति सैफ अली खान (saif ali khan) ने खुलासा करते हुए बताया है कि करीना फरवरी में बच्चे को जन्म देगी। वैसे, एक्सपर्ट का मानना है कि 25 से 30 की उम्र महिलाओं के लिए मां बनने सही है। लेकिन कई बार करियर बनाने या अन्य किसी कारण से महिलाएं देर से बेबी प्लान करती हैं। आम महिलाओं की तरह ही बॉलीवुड में भी ऐसी कई एक्ट्रेसेस है जो करियर की खातिर अधिक उम्र में मां बनी।

आपको बता दें कि करीना 40 साल की उम्र में दूसरे बच्चे को जन्म देने जा रही है। इंडस्ट्री में करीना ही नहीं ऐश्वर्या राय बच्चन, माधुरी दीक्षित से लेकर रानी मुखर्जी तक अधिक उम्र में मां बनी।
माधुरी दीक्षित ने 1999 में डॉ श्रीराम नेने से शादी की। माधुरी ने पहले बड़े बेटे को जन्म 37 साल की उम्र में दिया था। वहीं, उनके दूसरे बेटे का जन्म तब हुआ था जब वे 39 साल की थी।
ऐश्वर्या राय बच्चन 37 साल की उम्र में मां बनी थीं। उन्होंने शादी के 4 साल बाद बेटी आराध्या बच्चन को जन्म दिया। ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से 33 की उम्र में शादी की थी।
करीना कपूर प्रेग्नेंट है और अपने दूसरे बच्चे को फरवरी में जन्म देगी। उनका एक 4 साल का बेटा तैमूर अली खान है।
शिल्पा शेट्टी ने 34 की उम्र में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। वह शादी के तीन साल बाद 37 साल की उम्र में मां बनी थीं।
काजोल ने 1999 में अजय देवगन से शादी की। उस वक्त काजोल की उम्र 25 साल थी। उन्होंने शादी के चार साल बाद 29 साल की उम्र में पहली बेटी को जन्म दिया। इसके बाद उन्होंने 36 की उम्र में बेटे को जन्म दिया।
रानी मुखर्जी ने 2014 में आदित्य चोपड़ा से शादी की थी। वह 37 साल की उम्र में मां बनी। उन्होंने बेटी आदिरा को जन्म दिया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।