- Home
- Entertainment
- Bollywood
- निधन से एक दिन पहले करीना के चाचा ने इनसे की थी बात, जानें क्या थी इसकी वजह
निधन से एक दिन पहले करीना के चाचा ने इनसे की थी बात, जानें क्या थी इसकी वजह
मुंबई. बॉलीवुड ने 9 फरवरी को एक और कलाकार खो दिया। राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का 58 साल की उम्र में कार्डिएक अरेस्ट से निधन हो गया। आखिरी समय में जब राजीव की तबीयत अचानक बिगड़ी तो उनके भाई पास के हॉस्पिटल में उन्हें लेकर भागे लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खबरों की मानें तो करीना के चाचा राजीव 14 फरवरी को अपनी कमबैक फिल्म 'तुलसीदास जूनियर' के लिए इंटरव्यू देने वाले थे। ऐसे में अब ये भी पता चला है कि उन्होंने निधन से एक दिन पहले अपने स्कूल के दोस्त से फोन पर बात की थी।

राजीव कपूर ने इस शॉकिंग घटना के एक दिन पहले अपने स्कूल फ्रेंड को फोन किया था। उनका नाम भी राजीव ही बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो इन लोगों का व्हासअप ग्रुप था। इसमें ये एक-दूसरे से टच में रहते थे।
इस ग्रुप में किसी राजीव खन्ना ने अपनी बेटी के नए काम के बारे में कुछ अच्छी बात शेयर की थी। इसको पढ़कर राजीव कपूर को काफी खुशी हुई और उन्होंने अपने दोस्त को रात में फोन किया था।
उन्होंने राजीव खन्ना को बधाई और शुभकामनाएं दी थीं। अगले दिन जब राजीव कपूर के निधन की खबरें आई तो व्हाटसअप ग्रुप पर राजीव खन्ना ने मेसेज किया कि बीती रात ही उनकी बात राजीव कपूर से हुई थी।
राजीव कपूर का अंतिम संस्कार उनके परिवार ने मंगलवार को ही कर दिया था। उनके निधन पर बॉलीवुड और उनकी फैमिली ने सोशल मीडिया पर दुख जताया। ये इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका है।
बता दें कि पिछले दो सालों में कपूर खानदान को चौथा झटका लगा है। इससे पहले अक्टूबर, 2018 में राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर का निधन हुआ था। वहीं जनवरी, 2020 में कृष्णा कपूर की बेटी रितु कपूर नंदा दुनिया को अलविदा कह गईं।
इसके बाद अप्रैल, 2020 में कैंसर की वजह से लंबे समय से बीमार चल रहे ऋषि कपूर गुजर गए। ऋषि कपूर के निधन के महज 9 महीने बाद उनके छोटे भाई राजीव कपूर भी दुनिया छोड़ गए।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।