- Home
- Entertainment
- Bollywood
- करीना के चाचा की प्रेयर मीट में शामिल हुआ कपूर परिवार, सैफ अली खान भी पहुंचे पर नहीं दिखीं बेबो
करीना के चाचा की प्रेयर मीट में शामिल हुआ कपूर परिवार, सैफ अली खान भी पहुंचे पर नहीं दिखीं बेबो
मुंबई। करीना कपूर (Kareena Kapoor) के चाचा और राज कपूर के छोटे बेटे राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) की प्रेयर मीट (शांति सभा) शुक्रवार को रखी गई। इसमें कपूर फैमिली के अलावा चुनिंदा लोग ही शामिल हुए। दरअसल, कोरोना महामारी के चलते ज्यादा लोगों को नहीं बुलाया गया था। नीतू कपूर ने पहले ही सोशल मीडिया के जरिए ये बात साफ कर दी थी कि चौथे की रस्म का आयोजन नहीं किया जाएगा। शांति सभा में नीतू कपूर के अलावा उनके बेटे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी पहुंचे। वहीं कपूर फैमिली से अलग सैफ अली खान नजर आए। हालांकि इस दौरान करीना कपूर नहीं दिखीं। बता दें कि करीना कपूर की डिलिवरी होने वाली है।

राजीव कपूर का 9 फरवरी को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। 58 साल के राजीव का इस तरह जाना कपूर परिवार के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। खासकर, बड़े भाई रणधीर कपूर के लिए यह सदमा बहुत गहरा है।
रणधीर कपूर ने पिछले दो साल में अपनी मां कृष्णा राज कपूर के अलावा बहन रितु नंदा कपूर और दो भाइयों ऋषि और राजीव कपूर को खो दिया है।
शुक्रवार को शांति सभा में पूजा-अर्चना करके राजीव कपूर को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कपूर फैमिली के सभी सदस्य शामिल हुए।
प्रार्थना सभा में रणधीर कपूर, उनकी पत्नी बबीता, नीतू कपूर, करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर, शम्मी कपूर की पत्नी नीला देवी, आलिया भट्ट, रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी उनके पति भरत साहनी और अरमान जैन मौजूद रहे।
श्रद्धांजलि सभा में सैफ अली खान भी शामिल हुए। हालांकि करीना कपूर नहीं आ पाईं।
चाचा राजीव कपूर को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा साहनी।
चाचा राजीव कपूर की प्रार्थना सभा के लिए पहुंचीं करिश्मा कपूर। दूसरी ओर राजीव कपूर की बहन रीमा जैन।
श्रद्धांजलि सभा में पति भरत साहनी के साथ रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा।
राजीव कपूर की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे रितेश सिधवानी।
राजीव कपूर की श्रद्धांजलि सभा में शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर। दूसरी ओर रीमा जैन के बेटे अरमान।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान संजय कपूर उनकी पत्नी महीप कपूर, करिश्मा कपूर, रीमा जैन व कपूर फैमिली के अन्य लोग।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।