- Home
- Entertainment
- Bollywood
- KGF Chapter 2 ने सभी हिंदी फिल्मों को पछाड़ा, लेकिन साउथ की इस एक फिल्म से रह गई बहुत पीछे
KGF Chapter 2 ने सभी हिंदी फिल्मों को पछाड़ा, लेकिन साउथ की इस एक फिल्म से रह गई बहुत पीछे
मुंबई. यश स्टारर 'KGF Chapter 2' के हिंदी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करते हुए सभी हिंदी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। 14 अप्रैल 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई इस फिल्म के हिंदी बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम कलेक्शन की बात करें तो इसने लगभग 429.35 करोड़ रुपए बटोरे हैं।यह बात अलग है कि प्रशांत नील के निर्देशन वाली 'KGF Chapter 2' का हिंदी वर्जन लाइफटाइम कलेक्शन में 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' के हिंदी वर्जन को टक्कर नहीं दे पाया है। एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी प्रभास, राणा दग्ग्गुबती और अनुष्का शेट्टी स्टारर 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर लगभग 511.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। 28 अप्रैल 2014 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।नीचे स्लाइड्स में जानिए टॉप 10 की सूची में शामिल बाकी 8 फिल्मों और उनके कलेक्शन के बारे में...

3. दंगल
डायरेक्टर: नितेश तिवारी
स्टारकास्ट : आमिर खान, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा
रिलीज डेट : 21 दिसंबर 2016
लाइफटाइम कलेक्शन : करीब 387.39 करोड़ रुपए
4. संजू
डायरेक्टर : राजकुमार हिरानी
स्टारकास्ट : रणबीर कपूर, दीया मिर्जा, अनुष्का शर्मा, परेश रावल, मनीषा कोइराला
रिलीज डेट : 29 जून 2018
लाइफटाइम कलेक्शन : 341.22 करोड़ रुपए
5. पीके
डायरेक्टर : राजकुमार हिरानी
स्टारकास्ट : आमिर खान, अनुष्का शर्मा और सुशांत सिंह राजपूत
रिलीज डेट: 19 दिसंबर 2014
लाइफटाइम कलेक्शन : 339.50 करोड़ रुपए
6. टाइगर जिंदा है
डायरेक्टर : अली अब्बास ज़फर
स्टारकास्ट : सलमान खान और कटरीना कैफ
रिलीज डेट : 22 दिसंबर 2017
लाइफटाइम कलेक्शन : 339.16 करोड़ रुपए
7. बजरंगी भाईजान
डायरेक्टर : कबीर खान
स्टार कास्ट : सलमान खान, करीना कपूर, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और हर्षाली मल्होत्रा
रिलीज डेट : 17 जुलाई 2015
लाइफटाइम कलेक्शन : 320.34 करोड़ रुपए
8. वॉर
डायरेक्टर : सिद्धार्थ आनंद
स्टारकास्ट : ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर
रिलीज डेट : 2 अक्टूबर 2019
लाइफटाइम कलेक्शन : 319 करोड़ रुपए
9.सुल्तान
डायरेक्टर : अली अब्बास ज़फर
स्टार कास्ट : सलमान खान और अनुष्का शर्मा
रिलीज डेट : 6 जुलाई 2016
लाइफटाइम कलेक्शन : 300.45 करोड़ रुपए
10.पद्मावत
डायरेक्टर : संजय लीला भंसाली
स्टारकास्ट : शाहिद कपूर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
रिलीज डेट : 25 जनवरी 2018
लाइफटाइम कलेक्शन : 300.26 करोड़ रुपए
और पढ़ें...
सुप्रीम कोर्ट से नवजोत सिंह सिद्धू को एक साल की जेल, जानिए किस मामले में फंस गए गुरु?
ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर सामने आया धाकड़ कंगना रनोट का बयान, जानिए क्या कहा?
14 साल बाद तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ रहे शैलेश लोढ़ा , ये 9 एक्टर्स भी कह चुके शो को अलविदा
10 PHOTOS में देखें नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का किसान अवतार, आज भी गाँव जाकर खेतों में करने लगते हैं काम
6 साल छोटे बिजनेसमैन से हो गया राखी सावंत को प्यार, लेकिन एक वजह से लग रहा डर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।