- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Malaika Arora ने बीच में कटी ड्रेस पहनकर दिया ऐसा पोज, फैंस ने खूबसूरती की हर उपाधि दे डाली
Malaika Arora ने बीच में कटी ड्रेस पहनकर दिया ऐसा पोज, फैंस ने खूबसूरती की हर उपाधि दे डाली
मुंबई. मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने फैशन सेंस और फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। 48 साल की अदाकारा की खूबसूरती के आगे कम उम्र की एक्ट्रेस भी पानी मांगती हैं। उन्हें देखकर आप उनके उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। वो जो भी पहनती है वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इन दिनों वो रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2' (India's Best Dancer2) को जज कर रही हैं। मलाइका के अलावा टेरेंस लुईस (Terence Lewis) और गीता कपूर भी इस शो में बतौर जज हैं। अदाकारा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। बीच में कटी ड्रेस पहनकर वो ऐसा पोज दे रही हैं, जिसे देखकर फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं। आइए नीचे देखते हैं मलाइका की अदाओं से भरी तस्वीरों को....

मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें उन्हें ब्लैक कलर की थाई हाई स्लिट ड्रेस पहने हुए देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में वो सुपर हॉट लग रही हैं।
लैटेक्स मटीरियल से बनी इस ड्रेस की यूएसपी इसकी थाइस स्लिट है। जिसमें मलाइका कॉन्फिडेंटली अपने सुपर टोन्ड लेग को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने ग्रीन स्टोन की ज्वेलरी कैरी की हुई हैं।
मलाइका नप्लंजिंग नेकलाइन वाली ड्रेस पहनी हैं। जिसे स्लीव्स को ड्रामैटिक टच दिया गया है। इसके साथ ट्रेंडी नेकपीस मैच किया है। मलाइका का नेकलेस डायमंड एंड पन्ना से बना हुआ रहा था, जो डेलिकेट लुकिंग भी है। इस क्लासिक ब्लैक कलर की ऑउटफिट के साथ मलाइका ने अपने मेकअप को भी स्मोकी टच दिया था।
बॉलीवुड दीवा ने इस स्टाइलिश एंड सेक्सी गाउन को न्यूयॉर्क बेस्ड फेमस फैशन डिज़ाइनर John Paul Ataker के कलेक्शन से पिक किया है। वहीं फेमस ज्वेलरी डिजाइनर करिश्मा के गहने अदाकारा ने कैरी कर रखा है।फैंस कमेंट सेक्शन में उनके लुक और खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आप स्टनिंग लग रही हैं। दूसरे ने कमेंट किया, आपने तो आग लगा दी। इसके अलावा फैंस उनकी फोटोज पर रेड हार्ट और फायर इमोजी शेयर कर रहे हैं.
इन दिनों मलाइका अपने रिश्ते को लेकर भी चर्चा में हैं। अदाकारा अपने से कम उम्र के अर्जुन कपूर के साथ डेट कर रही हैं। जल्द ही ये शादी के बंधन में बंध सकती हैं। हाल ही में दोनों मालदीव में वेकेशन इंज्वाय करके लौटे हैं।
महाराष्ट्र में जन्मी मलाइका अरोड़ा ने अपनी करियर की शुरुआत एमटीवी से बतौर वीजे शुरू किया था। इसके बाद वो मॉडलिंग में किस्मत आजमाने पहुंची। 1998 में आई मूवी 'दिल से' में 'छईयां छईयां' आइटम सॉन्ग पर डांस करके बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई।
वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2' को जज कर रही हैं। शो से उनके वीडियोज अक्सर सामने आते रहते हैं, जिसे बहुत पसंद किया जाता है।
और पढ़ें:
कतरन पहने दिखीं Urfi Javed, एक्ट्रेस को इस हाल में देख एक शख्स ने पूछा- कपड़े चूहे कुतर गए क्या?
Bahubali की एक्ट्रेस Tamannah Bhatia पहुचीं Mata Vaishno Devi के दरबार, शेयर कीं PHOTOS
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।