- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 12 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड की गोद में रोमांटिक दिखीं मलाइका, बहन की पार्टी में ऐसा था एक्ट्रेस का अंदाज
12 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड की गोद में रोमांटिक दिखीं मलाइका, बहन की पार्टी में ऐसा था एक्ट्रेस का अंदाज
मुंबई. बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन कही जाने वाली 47 साल की एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहते हैं। इसके साथ ही वो अर्जुन कपूर के साथ भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में अब बीते दिन बुधवार की शाम को मलाइका बहन अमृता अरोड़ा ने अपने घर पर पार्टी रखी थी। ऐसे में अब उनकी इस पार्टी की इनसाइड फोटोज सामने आई हैं, जिसमें मलाइका अर्जुन के साथ रोमांटिक नजर आईं। इस सेलिब्रेशन में बी-टाउन के कई सेलेब्स पहुंचे थे।

बॉलीवुड की हॉट जोड़ियों में से एक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी इस पार्टी में पहुंचे। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
इस पार्टी में सबसे ज्यादा अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा और करण जौहर लाइम लाइट में रहे। सामने तस्वीर में अर्जुन कपूर ने मलाइका के कमर पर हाथ रखा हुआ है। दोनों ने बहुत ही रोमांटिक अंदाज में ये तस्वीर क्लिक करवाई है।
इस पार्टी में मलाइका के लुक ने भी लोगों का ध्यान खींचा। इस दौरान एक्ट्रेस ने रेड कलर की शॉर्ट ड्रेस पहन रखी थी। इसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
अमृता की पार्टी में करन जौहर, नताशा पूनावाला, मनीष मल्होत्रा और करिश्मा कपूर जैसे कई बड़े सितारे पहुंचे थे। सभी सितारों की ये तस्वीर सामने आई है।
पार्टी की तस्वीरों को मनीष मल्होत्रा ने भी अमृता अरोड़ा के साथ ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है।
भारत की वैक्सीन बनाने वाली कंपनी के मालिक अदार पूनावाला की पत्नी नताशा पूनावाला भी इस पार्टी में शरीक हुईं। वो मल्टीकलर ड्रेस में दिखीं। मनीष मल्होत्रा ने उनके साथ ये तस्वीर पोस्ट की।
करिश्मा, अमृता और नताशा का ये कूल अवतार दिखा। यहां, करीना कपूर मिसिंग नजर आईं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।