- Home
- Entertainment
- Bollywood
- तारक मेहता की बबीता जी ने आखिर क्यों कहा- उन्हें खुद को भारत की बेटी कहने पर शर्म आती है
तारक मेहता की बबीता जी ने आखिर क्यों कहा- उन्हें खुद को भारत की बेटी कहने पर शर्म आती है
मुंबई. तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में बबीता जी का रोल करने वाली मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) ने टप्पू यानी राज अनादकट (Raj Anadkat) को डेट करने की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर 2 नोट्स लिखे। पहला ट्रोल करने वालों के लिए और दूसरा मीडिया के लिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि मुनमुन दत्ता और राज अनादकट एक दूसरे को डेट रहे हैं। तभी से सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर कई कमेंट्स किए जा रहे हैं। कुछ पोस्ट में इनको लेकर मजे भी लिए जा रहे हैं। मुनमुन दत्ता ने क्यों कहा, खुद को भारत की बेटी कहने में शर्म आती है...?

मुनमुन दत्ता ने कहा, उन्हें लोगों से बेहतर उम्मीद थी
हाल ही में खबरें आईं कि मुनमुन दत्ता, राज अनादकट को डेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब ट्रोल किया गया। रविवार को मुनमुन दत्ता ने सभी ट्रोलर्स और मीडिया को जवाब देने के लिए लंबी चौड़ी पोस्ट लिखी। उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स की वजह से उन्हें मेंटल पेन हुआ। ये फूहड़ और शर्मनाक है।
मुनमुन दत्ता ने लिखा, मुझे आपसे कहीं बेहतर की उम्मीद थी। लेकिन आपने कमेंट्स में जो गंदगी फैलाई है वह ये दिखाता है कि तथाकथित पढ़े लिखे होने के बाद भी हम ऐसे समाज का हिस्सा हैं, जो लगातार नीचे गिर रहा है।
उन्होंने आगे लिखा, हमेशा महिलाओं को लेकर ह्यूमर बनता है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि आपका ह्यूमर किसी को मानसिक रूप से बहुत ज्यादा तोड़ सकता है। परेशान कर सकता है। मैंने 13 साल से लोगों का मनोरंजन किया। लेकिन मेरी इज्जत को तार-तार करने में 13 मिनट का समय भी नहीं लगा।
उन्होंने आगे लिखा, अगली बार जब कोई डिप्रेस हो या अपनी जान लेने की कोशिश करे तो रुकें और सोचें कि कहीं आपने तो उसे कुछ ऐसा नहीं कहा था, जिससे कि वह इस कंडीशन में पहुंच गया। अपनी पोस्ट के आखिर में उन्होंने लिखा, आज, मुझे खुद को भारत की बेटी कहने में शर्म आती है।
मुनमुन दत्ता ने मीडिया के लिए लिखा, मीडिया को सहमति के बिना किसी के निजी जीवन के बारे में लिखने का अधिकार कैसे मिल जाता है? आप अपने लापरवाही वाले व्यवहार से दूसरे के जीवन को प्रभावित करते हैं। आप शोक में डूबी महिला के चेहरे पर कैमरा दिखाने से नहीं चूकते हैं। वह महिला, जिसने कुछ देर पहले ही अपने प्यार को खो दिया। अपना बेटा खो दिया।
ये पहली बार नहीं है जब मुनमुन दत्ता विवादों से घिरी हैं। इससे पहले उन्होंने एक वीडियो में आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद काफी विवाद हुआ था। ट्विटर ने इस साल मई में #ArrestMunmunDutta ट्रेंड करना शुरू किया। विवाद बढ़ा तो उन्होंने वीडियो ट्रिम कर दिया और सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी। मुनमुन दत्ता ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। उन्होंने टेलीविजन पर डेब्यू हम सब बाराती हैं से किया था। तारक मेहता का उल्टा चश्मा से बबीता जी के रोल से फेमस हुईं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।