- Home
- Entertainment
- Bollywood
- पति ऋषि कपूर के जाने का गम नहीं भूला पा रहीं नीतू सिंह, फैमिली फोटो शेयर कर जताई एक इच्छा
पति ऋषि कपूर के जाने का गम नहीं भूला पा रहीं नीतू सिंह, फैमिली फोटो शेयर कर जताई एक इच्छा
मुंबई. ऋषि कपूर के निधन की खबर ने देश को शॉक्ड कर दिया था। सभी इस खबर को स्वीकार तक नहीं कर पा रहे थे। 19 दिनों पहले ही 30 अप्रैल को ल्यूकेमिया से 2 साल जंग लड़ने के बाद वह दुनिया को अलविदा कह गए। इसके बाद से उनकी याद में उनका परिवार सोशल मीडिया पर कई पुरानी यादें शेयर कर रहा है। अब नीतू सिंह का एक इमोशनल पोस्ट सामने आई है।

ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा पापा के अंतिम दर्शन नहीं कर पाई थीं। ऐसे में उन्हें इसका मलाल अब तक है। वो पिता की याद में अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर शेयर करती रहती हैं।
अब ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने एक फैमिली फोटो शेयर की है। उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'काश यह फोटो ऐसे ही हमेशा कम्प्लीट रहती जैसी है।' उन्होंने साथ में हार्ट इमोजी भी बनाया है।
नीतू ने जो फोटो शेयर की है वो मुंबई में किसी डिनर डेट ही है। हाल ही में ऋषि कपूर की तेरहवीं हुई थी। नीतू कपूर, रिद्धिमा, उनके बेटे रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट इस पूजा में शामिल हुई थीं।
ऋषि कपूर के निधन की खबर से दुनियाभर में लाखों लोगों को शॉक लगा। ऋषि कपूर की तबीयत बीते 2 साल से खराब थी लेकिन वह काफी एक्टिव थे।
उनके एक ड्रिस्टिब्यूटर दोस्त राज बंसल ने उन्हें याद किया और बताया कि कैसे ऋषि कपूर ने उन्हें अपने कैंसर की खबर दी थी।
फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।