- Home
- Entertainment
- Bollywood
- बड़ा-सा नेकलेस, कानों में ईयररिंग्स और थाई स्लिट गाउन में दिखीं नोरा फतेही, अप्सरा की तरह सज कराया Photoshoot
बड़ा-सा नेकलेस, कानों में ईयररिंग्स और थाई स्लिट गाउन में दिखीं नोरा फतेही, अप्सरा की तरह सज कराया Photoshoot
मुंबई। दिलबर-दिलबर (Dilbar Dilbar) गाने से बॉलीवुड में फेमस हुई नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने अलग अंदाज और फैशन के लिए मशहूर हैं। नोरा अक्सर अपनी फोटो और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। हाल ही में नोरा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो किसी अप्सरा की तरह सजी-धजी नजर आ रही हैं। दरअसल, नोरा फतेही मशहूर फैशन डिजाइनर्स अबू जानी और संदीप खोसला के साथ मिलकर उनकी पहली फैशन मूवी में शामिल हुई हैं।

इन तस्वीरों में नोरा फतेही थाई स्लिट गाउन में बेहद गॉर्जियस नजर आ रही हैं। इसके अलावा नोरा ने नेकलेस से मैचिंग करते हुए ईयररिंग्स भी पहने हैं। साथ ही उन्होंने अपने नेट के दुपट्टे को शोल्डर पर बांधा हुआ है।
नोरा फतेही ने जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें वो अलग-अलग पोज में मिरर सेल्फी लेती हुई नजर आ रही हैं। नोरा का ये स्टनिंग लुक वाकई किसी राजकुमारी की तरह लग रहा है। बता दें कि नोरा फतेही अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं।
इससे पहले नोरा व्हाइट कलर की बॉडीकॉन मिडी ड्रेस में नजर आई थीं। नोरा का ये अंदाज देख फैंस ने उनकी तुलना हॉलीवुड की टीवी रिएलिटी स्टार किम कर्दाशियां से की थी। हालांकि, नोरा फतेही का बोल्ड फिगर देखने के बाद कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया था।
नोरा की ड्रेस पर कमेंट करते हुए एक शख्स ने लिखा था- बेहदूगी तो वहीं एक और शख्स ने कहा- ये क्या अजीब पहनावा है। इतने भी कपड़े क्यों पहने हैं। एक अन्य बोला-क्यों भारत की संस्कृति की ऐसी-तैसी कर रहे हो तुम लोग, दूसरे देश से आकर हमारे देश को खराब कर रहे हो।
6 फरवरी, 1992 को मॉन्ट्रियल, कनाडा में जन्मीं नोरा जब पहली बार इंडिया आई थीं तो उनकी जेब में महज 5 हजार रुपए थे। नोरा के मुताबिक, मैं कनाडा से सिर्फ 5000 रुपए लेकर हिंदुस्तान आई थीं लेकिन जिस एजेंसी में काम करती थी, वहां से हर हफ्ते उन्हें 3 हजार रुपए मिलते थे।
नोरा के मुताबिक, इतने पैसे में डेली रुटीन और महीने का खर्च चलाना मुश्किल होता था। लेकिन मैंने सब कुछ बेहद समझदारी से मैनेज किया और यही वजह थी कि हफ्ता या महीना खत्म होते-होते भी मेरे पूरे पैसे खर्च नहीं होते थे और कुछ बचत हो जाती थी।
नोरा मूल रूप से मोरक्कन मूल की एक्ट्रेस हैं। साल 2014 में उन्होंने डायरेक्टर कमल सदाना की फिल्म 'रोर : टाइगर्स ऑफ द सुंदरवन' से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। इसके बाद वे 'क्रेजी कुक्कड़ फैमिली', 'मिस्टर एक्स', रॉकी हैंडसम, सत्यमेव जयते, स्त्री, भारत, बाटला हाउस, मरजावां और स्ट्रीट डांसर 3डी में नजर आ चुकी हैं।
कनाडा में जन्मीं नोरा फतेही ने कुछ साउथ इंडियन फिल्मों में भी स्पेशल अपीयरेंस दी है। इनमें 'बाहुबली : द बिगनिंग' (तेलुगु) भी शामिल है। फिल्म के आइटम नंबर 'मनोहारी' में वे नजर आई थीं। वैसे, नोरा को असली पहचान रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' में बतौर कंटेस्टेंट शामिल होने के बाद मिली थी।
फिल्म 'सत्यमेव जयते' में 'दिलबर दिलबर', 'स्त्री' में 'कमरिया' और 'बाटला हाउस' में 'ओ साकी साकी' जैसे गानों से बेहतरीन डांस कर चुकीं नोरा को आखिरी बार बड़े पर्दे पर 'स्ट्रीट डांसर 3D' में देखा गया था। रेमो डिसूजा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर लीड रोल में थे।
ये भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा अच्छी तरह से जानती है कैसे दी जाती है बोल्डनेस में दूसरों को मात, ये PHOTOS हैं गवाह
ये भी पढ़ें- करीना कपूर की स्किन का बदला रंग देख चौंक गए सभी, चेहरे से लेकर हाथ-पांव तक सब दिख रहे ऐसे, PHOTOS
ये भी पढ़ें- Bold Dresses of the Week: ट्रांसपेरेंट गाउन में दिखीं मलाइका तो अधखुली पैंट में नजर आई उर्फी जावेद
ये भी पढ़ें- जिसके लिए इस एक्टर ने पत्नी को दिया था धोखा बाद में उसी ने मारी ठोकर, वापस लौटे तो फैमिली ने भी नहीं अपनाया
ये भी पढ़ें- हेमा मालिनी को नहीं मिला धर्मेंद्र संग रहने का ज्यादा मौका, अभी भी इस घर में रहती है अकेली, जो दिखता है ऐसा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।