- Home
- Entertainment
- Bollywood
- प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई अपने इंडियन रेस्टोरेंट के अंदर की झलक, वुडन फ्लोरिंग से सजा है 'सोना', PHOTOS
प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई अपने इंडियन रेस्टोरेंट के अंदर की झलक, वुडन फ्लोरिंग से सजा है 'सोना', PHOTOS
मुंबई/न्यूयॉर्क। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) फिल्मों के साथ ही साथ दूसरे बिजनेस में भी उतर आई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने न्यूयॉर्क में एक इंडियन रेस्टोरेंट खोला है। 'सोना' (Sona) नाम के इस रेस्टोरेंट के उद्घाटन की फोटो खुद प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। प्रियंका ने अपने इस नए रेस्टोरेंट का प्रचार भी शुरू कर दिया है। प्रियंका ने अपने रेस्टोरेंट के अंदर की फोटोज फैन्स के साथ शेयर की हैं। इन फोटोज में प्रियंका के रेस्टोरेंट का इंटीरियर बेहद खूबसूरत लग रहा है।

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने रेस्टोरेंट का प्रचार करते हुए लिखा- सोना रेस्टोरेंट न्यूयॉर्क की वेबसाइट लाइव हो चुकी है। आप इसे देख सकते हैं। इसके बाद प्रियंका ने वेबसाइट की लिंक शेयर की है, जिसमें वेलकम नोट के साथ ही रेस्टोरेंट के भीतर की फोटो हैं।
प्रियंका के रेस्टोरेंट के वेलकम नोट में लिखा है- ये रेस्टोरेंट कालजयी भारत के जायके को बताता है। भारत का वही जायका अब मिलेगा न्यूयॉर्क शहर के बीचोबीच। रेस्टोरेंट के इंटीरियर की बात करें तो इसमें वुडन फ्लोरिंग है, जो बेहद खूबसूरत लग रही है।
वुडन फ्लोरिंग में गोल्डन और यलो लाइटिंग रेस्टोरेंट को एक अलग ही लुक दे रही है। यहां दो तरह की सीटिंग अरेंजमेंट है। एक तरफ टेबल-कुर्सी और दीवार से लगी बेंच हैं, तो दूसरी ओर सोफे और टेबल का कॉम्बिनेशन रखा गया है।
रेस्टोरेंट में हर टेबल पर खूबसूरत मिनी लैंप के अलावा प्लेट्स और ग्लास रखे हुए नजर आ रहे हैं। यह रेस्टोरेंट 5 बजे से 11 बजे रात तक खुला रहेगा। प्रियंका चोपड़ा ने अपने निक नेम मिमी के नाम से प्राइवेट डाइनिंग रूम भी रेस्टोरेंट में खोला है।
सोना की वेबसाइट के मुताबिक, इस डाइनिंग रूम में 8 से 30 लोग साथ खाना खा सकते हैं। अगर आप कोई प्राइवेट इवेंट करना चाहते हैं तो इन्क्वायरी के लिए वेबसाइट में जाकर बुक कर सकते हैं।
यह रेस्टोरेंट इसी महीने यानी मार्च के आखिर तक शुरू हो जाएगा। इस रेस्टोरेंट में लोग खाने के लिए मंगलवार से शनिवार को शाम 5 से 11 बजे तक जा सकेंगे। इसका पता 36 ई, 20th स्ट्रीट, न्यूयॉर्क है।
रेस्टोरेंट की झलक दिखाने के साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने इसके मेन्यू के बारे में भी बताया है। सोना रेस्टोरेंट में खाने की जिम्मेदारी शेफ हरी नायक को दी गई है। वो अपने जायकेदार इंडियन फूड के लिए मशहूर हैं।
बता दें कि इससे पहले प्रियंका ने सोना रेस्टोरेंट की फोटो शेयर करते हुए लिखा था- आपको मैं अपने शानदार देश के खाने की यात्रा पर ले चलती हूं। सोना इस महीने के आखिर तक खुल जाएगा और मैं वहां अब आपको देखने का इंतजार नहीं कर सकती। ये कोशिश मेरे दोस्तों मनीष गोयल और डेविड रेबिन की लीडरशिप के बिना मुमकिन नहीं हो पाती। इसके लिए हमारी डिजाइनर मेलिसा बोवर्स और बाकी टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद।
प्रियंका फिल्मों में एक्टिंग के अलावा प्रोडक्शन भी करती हैं। पर्पल पेबल्स पिक्चर्स नाम से एक्ट्रेस का प्रोडक्शन हाउस है। इसके बैनर तले वो वेंटिलेटर, सर्वन, पाहुना, फायरबैंड, पानी, द स्काई इज पिंक, द व्हाइट टाइगर जैसी फिल्में प्रोड्यूस कर चुकी हैं। कुछ दिनों पहले प्रियंका ने अपनी किताब 'Unfinished' भी रिलीज की है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।