MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Katrina-Vicky Kaushal की रॉयल वेडिंग में करोड़ों रुपए हो रहे हैं खर्च, बॉलीवुड की ये हैं 10 सबसे महंगी शादियां

Katrina-Vicky Kaushal की रॉयल वेडिंग में करोड़ों रुपए हो रहे हैं खर्च, बॉलीवुड की ये हैं 10 सबसे महंगी शादियां

मुंबई. बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) किसी महारानी की तरह शादी करने की ख्वाहिश रखती हैं। उनका ये सपना अब सच होने जा रहा है। विक्की कौशल (Vicky Kaushal ) के साथ शाही अंदाज में वो सात फेरे लेने जा रही हैं। इसके लिए वो राजमहल का भी चुनाव किया। राजस्थान के सवाईमाधोपुर स्थित सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट (Six Senses Barwara Fort) में रॉयल वेडिंग का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए करोड़ों रुपए कपल खर्च कर रहे हैं। आइए बताते हैं बॉलीवुड की 10 ऐसी शादियों के बारे में जहां स्टार्स अपनी शादी में वेन्यू से लेकर आउटफिट तक को स्पेशल बनाने के लिए पैसा पानी की तरह बहाते नजर आए।   

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Dec 02 2021, 06:35 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka  Chopra) 1-2 दिसंबर 2018 को हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से निक जोनस के साथ नए जीवन की शुरुआत की थीं। इंटरनेशनल पॉप स्टार निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी में करोड़ों रुपये खर्च हुए थे। कपल ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस को बुक कराया था, जहां पांच दिन तक वेडिंग फंक्शन चले थे। इस पैलेस में सभी मेहमानों के पांच दिन रुकने का खर्चा ही 3.2 करोड़ के करीब आया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका और निक जोनस ने अपनी शादी में 105 करोड़ रुपए खर्च किए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210

इस शादी के कुछ दिन पहले बॉलीवुड की एक और जोड़ी ने रॉयल अंदाज में शादी कर लोगों को सरप्राइज कर दिया था। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukon) 14 नवंबर 2018 को सात फेरे लिए। हालांकि इन्होंने अपने डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए लोकेशन इंडिया को नहीं बल्कि इटली को चुना। इटली के लेक कोमो में जिस विला में दीपिका और रणवीर ने शादी की थी, वहां सिर्फ एक रात ठहरने का किराया ही 24 लाख 75 हज़ार रुपये है। इस शादी की कीमत 95 करोड़ के आसपास ठहरी थी।

310

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने क्रिकेटर विराट कोहली (Virat kohali) से 11 दिसंबर 2017 में इटली मे शादी की। अनुष्का के ब्राइडल लहंगे, गहनों और इंगेजमेंट रिंग की चर्चा आज भी होती है। इस शादी में रिपोर्ट्स की मानें तो 90 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।

410

बॉलीवुड में अपनी अदाओं से दीवाना बनाने वाली शिल्पा शेट्टी (Shlipa Shetty) बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) से 22 नवंबर 2009 को शादी की थी। खंडाला के एक रिसोर्ट में शानदार तरीके से वेडिंग का आयोजन किया गया था। इस शादी में कुल खर्चा 80 करोड़ के आसपास ठहरा था। 

510

गजनी एक्ट्रेस असिन ने साल 2019 में माइक्रोमैक्स के CEO राहुल शर्मा से शादी की थी। शादी के बाद असिन ने बॉलीवुड से अलविदा ले लिया है। यह वेडिंग भी महंगी शादियों में शुमार है। खबरों की मानें तो इस आलीशान शादी में कपल ने 50 करोड़ रुपए खर्च किए थे। सिर्फ असीन को जो अंगूठी पहनाई गई थी उसकी कीमत 5 करोड़ थी।

610

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने 20 अप्रैल 2007 में अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) से शादी की थी। ये शादी अभिषेक बच्चन के घर प्रतीक्षा से हुई थी, जहां इंडस्ट्री के फेमस लोग ने शिरकत की थी। इस शादी में एक्ट्रेस ने 75 लाख रुपए की असली गोल्ड एब्राइडरी और स्वरोस्की क्रिस्टल वाली साड़ी पहनी थी जिसे पॉपुलर डिजाइनर नीता लुल्ला ने डिजाइन किया था। इस शादी में 40 करोड़ का खर्चा किया गया था। 
 

710

बॉलीवुड के क्यूट कपल रितेश देशमुख (Riteish Deshmuk) और जेनेलिया  डिसूजा (Genelia D'Souza)  ने 3 फरवरी 2012 को महाराष्ट्रीयन और कैथोलिक रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। पांच दिन तक इनकी शादी के फंक्शन चले थे। इस शादी में 25 करोड़ खर्च हुए थे

810

पटौदी के नवाब सैफ अली खान (Saif Ali khan) और करीना कपूर (kareena kapoor) ने अपनी रॉयल वैडिंग में दिल खोल पैसा बहाया था। 16 अक्टूबर 2012 को दोनों ने सात फेरे लिए थे। पांच दिन तक चले वेडिंग समारोह में 20 करोड़ का खर्चा आया था।

910

सोनम कपूर (Sonam kapoor) बॉलीवुड की फैशनिस्टा हैं। अपनी शादी के मौके पर कपड़ों से लेकर गहनों तक को सोनम ने खास लुक और डिज़ाइन दिलवाया था। अनिल कपूर ने अपनी लाडली की शादी पर जमकर खर्चा किया था। इस शादी में आए खर्चे की कीमत 13 करोड़ बताई जाती है। 8 मई 2018 को सोनम ने बिजनेसमैं आनंद अहूजा के साथ सात फेरे लिए थे।
 

1010

अभिनेता विवेक ओबरॉय और प्रियंका अल्वा ने  29 अक्टूबर 2010 को सात फेरे लिए थे।  विवेक ओबरॉय और प्रियंका की शादी को रॉयल लुक दिया गया था। यही वजह है कि इनकी शादी में भी पानी की तरह पैसा बहाया गया था। खबरों की मानें तो 12 करोड़ रुपए इस शादी में खर्च हुए थे।

और पढ़ें:

Katrina Kaif-Vicky Kaushal Wedding: कैटरीना की शादी में Salman की नो एंट्री, बहन अर्पिता ने किया खुलासा

Katrina Kaif और Vicky Kaushal ने अपने इश्क की पोल खुद खोली थी, जब दोनों ने की थी ये छोटी-छोटी गलतियां

कमाई के मामले में होने वाली दुल्हन Katrina Kaif की दूर-दूर तक बराबरी नहीं करते Vicky Kaushal

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
कैटरीना कैफ
 
3rd TEST • SA vs AUS
Stumps
SASA
(47.0 ov) 329 & 140/4
AUSAUS
429
Day 3
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Fri, 30 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Karwa Chauth का व्रत नहीं रखतीं ये 6 एक्ट्रेस, एक कहती है- प्यार साबित करने भूखा रहने की ज़रुरत नहीं
Recommended image2
Akshay Kumar New Movie: अक्षय कुमार की नई फिल्म की हीरोइन! इस एक्ट्रेस संग तीसरी बार करेंगे रोमांस
Recommended image3
'ऐसी बातों पर...', अन्नू कपूर ने कहा था 'दूधिया बदन', तमन्ना भाटिया ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
Recommended image4
Karwa Chauth 2026 पर ‘रामायणम्’ का खास तोहफा, रणबीर कपूर-साई पल्लवी की फिल्म का नया गाना रिलीज!
Recommended image5
Karva Chauth Hit Song: करवा चौथ का रोमांस बढ़ा देते हैं ये बॉलीवुड गाने, चांद के इंतजार से पति के प्यार तक सब कुछ है खास
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved