- Home
- Entertainment
- Bollywood
- प्रियंका चोपड़ा की 3 साल बाद भारत वापसी, फरहान अख्तर,आलिया भट्ट, कैटरीना के साथ 'जी ले जरा' की करेंगी शूटिंग
प्रियंका चोपड़ा की 3 साल बाद भारत वापसी, फरहान अख्तर,आलिया भट्ट, कैटरीना के साथ 'जी ले जरा' की करेंगी शूटिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, Priyanka Chopra returns to India after 3 years : प्रियंका चोपड़ा लंबे समय से अमेरिका में अपने पति निक जोनस के साथ रह रही हैं। वे बॉलीवुड फिल्मों से दूर हो गई हैं, अब जबकि तकरीबन 3 साल के बाद वे भारत लौट रही हैं तो उन्होंने अपने देश को लेकर इमोशन भी शेयर किए हैं । एक्ट्रेस ने अपनी ताज़ा पोस्ट में कहा कि अपने देश लौटने से बेहतर कोई एहसास नहीं है। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस समय सबसे ज्यादा खुश हैं क्योंकि वह लगभग तीन साल बाद भारत लौट रही हैं। इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका ने अपनी यूएसए-मुंबई फ्लाइट के बोर्डिंग पास की एक तस्वीर पोस्ट की है । देखें उनका स्टनिंग अंदाज़...

"आखिरकार..लगभग 3 साल बाद घर जा रही हूं," उसने रेड हार्ट इमोजी को जोड़ते हुए एक पिक्स पर ये कैप्शन दिया है। प्रियंका कई सालों से अमेरिका में रह रही हैं।
इससे पहले भी उनका किशोरवय उम्र यूएसए में बीती है, 12 साल की उम्र में अमेरिका चली गई थी। सालों बाद वह भारत लौटीं और बॉलीवुड में अपना करियर बनाया।
इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में सक्सेसफुल करियर के बाद, प्रियंका ने 2015 में हॉलीवुड में कदम रखा और 'क्वांटिको' में लीड रोल के साथ कदम रखा और तब से वह भारत और यूएसए के बीच यात्रा करती रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा का न केवल प्रोफेशनल तौर पर यूएसए के साथ एक खास रिलेशन रहा है। उनके पति निक जोनास हैं, जो एक पॉप्युलर हॉलीवुड सिंगर हैं, शादी के बाद उनकी बेटी मालती मेरी भी अमेरिका में रह रही हैं।
जनवरी 2022 में, प्रियंका ने ऐलान किया है कि उन्होंने और निक ने सरोगेसी के जरिए अपने बेबी का वेलकम किया है । मदर्स डे 2022 पर, प्रियंका ने अपने बच्चे की पहली तस्वीर शेयर की है।
प्रियंका ने उस समय खुलासा किया था कि बच्चे को 100 दिनों के लिए NICU (Neonatal Intensive Care Unit) में निगरानी में रखा जाना था। एनआईसीयू में 100 से अधिक दिनों के बाद, हमारी बेटी आखिरकार घर आ गई । उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि बच्चे को लेकर हर एक फैमिली की यात्रा बेहद अद्वितीय होती है ।
खबरों की माने तो प्रियंका जल्द ही भारत में फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' ( Jee Le Zaraa) की शूटिंग शुरू करेंगी, जिसमें आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ ( Alia Bhatt and Katrina Kaif) भी नजर आएंगी।
प्रियंका चोपड़ा के फैंस और फॉलोअर्स उनके भारत लौटन की खबर पर बेहद उत्साहित है। नेटीजन्स ने उनकी पोस्ट पर वेलकम किया है।
ये भी पढ़ें-
रिलीज के 31 दिन बाद भी 'कांतारा' की रफ़्तार बरकरार, 'थैंक गॉड' और 'राम सेतु' से ज्यादा कमाई कर रही
चमत्कार ही बचा सकता है अक्षय कुमार की राम सेतु को FLOP होने से, अजय देवगन की थैंक गॉड का खेल खत्म
अभिषेक बच्चन संग ऐश्वर्या राय की 8 में से 5 फ़िल्में फ्लॉप, तीन 10 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाईं
500 Cr की Adipurush के मेकर्स को इस सुपरस्टारने दिया झटका, प्रभास की फिल्म को लेकर लेना पड़ा फैसला
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।