- Home
- Entertainment
- Bollywood
- पति-मां के साथ कश लगाती प्रियंका हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले- दिवाली में तो अस्थमा हो जाता है
पति-मां के साथ कश लगाती प्रियंका हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले- दिवाली में तो अस्थमा हो जाता है
प्रियंका ने की थी दिवाली पर लोगों से पटाखे न चलाने की अपील
14

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। शादी के बाद यह उनका फर्स्ट बर्थडे था और इसे खास बनाने के लिए उन्होंने काफी तैयारी की थी। बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन्हीं में से एक फोटो को लेकर प्रियंका जमकर ट्रोल हो रही हैं और लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं।
24
दरअसल, एक फोटो में प्रियंका चोपड़ा सिगरेट पीती हुई नजर आ रही हैं, जबकि उनके पति निक जोनास और मां मधु चोपड़ा सिगार पीते दिखाई दे रहे हैं। प्रियंका और उनकी मां को स्मोक करता देख लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। प्रियंका को ट्रोल करने की वजह ये है कि उन्हें 5 साल की उम्र से ही अस्थमा की बीमारी है। इसके अलावा उन्होंने दिवाली पर फैन्स से पटाखे न जलाने की अपील की थी। दिवाली पर प्रियंका ने एक वीडियो के जरिए अपने फैन्स से गुजारिश की थी कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए आतिशबाजी न करें। प्रियंका ने वीडियो में कहा था- "प्लीज मेरी सांसों का ख्याल रखिए। दिवाली पर पटाखे मत चलाइए। यह त्योहार लाइट्स, प्यार का होना चाहिए, न कि प्रदूषण का।"
34
अब प्रियंका और उनकी फैमिली को मियामी बीच पर बोट में बैठकर स्मोक करता देख फैन्स उन्हें उनकी ही कही बातें और अस्थमा की बीमारी की याद दिला रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ये वही प्रियंका चोपड़ा हैं, जिन्हें दिवाली पर धुएं से दिक्कत होती है और इन्हें अस्थमा भी है।' एक और यूजर ने लिखा- 'दीदी को दिवाली पर अस्थमा हो जाता है लेकिन दीदी सिगरेट भी पीती हैं। दीदी को दिवाली पर पटाखों से हवा प्रदूषित लगती है। पर दीदी को बर्थडे पर पटाखे भी चलाने हैं। ऐसा कैसे चलेगा दीदी।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दीदी को दिवाली के पटाखों से अस्थमा होता है पर दीदी भइया के साथ बैठकर सुट्टा लगाएंगी।'
44
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास से पिछले साल दिसंबर में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी। शादी के दौरान भी आतिशबाजी करने पर लोगों ने प्रियंका को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही शोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी काम कर रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos