MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Rakhi Special : कभी भाई-बहन तो कभी प्रेमी-प्रेमिका बने ये 7 कपल, लिस्ट में ऐश्वर्या और सलमान भी शामिल

Rakhi Special : कभी भाई-बहन तो कभी प्रेमी-प्रेमिका बने ये 7 कपल, लिस्ट में ऐश्वर्या और सलमान भी शामिल

मुंबई। देशभर में आज (22 अगस्त) रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) का त्योहार मनाया जा रहा है। आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी भाई-बहन के इस त्योहार को जमकर सेलिब्रेट करते हैं। हालांकि, कोरोना के चलते पिछली बार की तरह इस बार भी राखी (Rakhi) की रंगत थोड़ी फीकी रह सकती है। बता दें कि पर्दे पर भी ऐसी कई जोड़ियां रही हैं, जिन्होंने कभी भाई-बहन तो कभी प्रेमी-प्रेमिका का किरदार निभाया। इनमें शाहरुख, सलमान, ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा से लेकर अभिषेक बच्चन और करीना कपूर तक कई सेलेब्रिटी शामिल हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं ऐसी ही कुछ जोड़ियों के बारे में जिन्होंने फिल्मों में भाई-बहन और प्रेमी-प्रेमिका दोनों तरह के रोल निभाए।

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Aug 22 2021, 10:17 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय ने सबसे पहले 'देवदास' में प्रेमी-प्रेमिका का रोल निभाया। इसके बाद कपल ने फिल्म 'जोश' में भाई-बहन का किरदार अदा किया। साल 2000 में आई 'मोहब्बतें' में शाहरुख और ऐश्वर्या एक बार फिर प्रेमी-प्रेमिका के रोल में नजर आए। 

27

1992 में आई फिल्म 'एक लड़का एक लड़की' में सलमान खान और नीलम कोठारी लवर्स की भूमिका में नजर आए थे। हालांकि, 6 साल बाद 1998 में आई फिल्म 'हम साथ साथ हैं' में नीलम ने सलमान खान की बहन का रोल निभाया था। 

37

करीना कपूर और तुषार कपूर की फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' सुपरहिट रही थी। दोनों इस फिल्म में लवर्स के रोल में नजर आए। इसके बाद दोनों की जोड़ी एक बार फिर दिखी लेकिन भाई-बहन के किरदार में। रोहित शेट्टी की 'गोलमाल रिटर्न्स' में दोनों ने भाई-बहन रोल निभाया था।

47

फिल्म 'गुंडे' और 'बाजीराव मस्तानी' में प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह कपल के रूप में नजर आए, लेकिन जोया अख्तर की 'दिल धड़कने दो' में दोनों भाई-बहन का रोल निभाते दिखे। 

57

फिल्म 'देसी ब्वॉयज' में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण कपल के रूप में नजर आए, लेकिन 'रेस 2' में डायरेक्टर ने दोनों को भाई-बहन बनाकर पेश कर दिया गया। 

67

असिन और अभिषेक बच्चन भी उन्हीं एक्टर्स में से एक हैं जो पर्दे पर कपल और भाई-बहन दोनों का रोल निभा चुके हैं। रोहित शेट्टी की 'बोल बच्चन' में असिन और अभिषेक बच्चन भाई-बहन के किरदार में नजर आए थे। वहीं 'ऑल इज वेल' में यही कपल का रोल निभाते दिखे।

77

दीपिका पादुकोण और अर्जुन रामपाल शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' में कपल के रोल में नजर आए थे। बाद में यही दोनों साजिद खान की 'हाउसफुल' में भाई-बहन के किरदार में नजर आए। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Mardaani 3 Box Office Day 5: वर्ल्डवाइड 34 करोड़ पार, पहले माइलस्टोन से अभी कितनी दूर हैं रानी मुखर्जी
Recommended image2
Maa Behen Teaser: ठेठ देसी अवतार में दिखीं माधुरी दीक्षित, भोजपुरी तड़के के साथ जबरदस्त कॉमेडी
Recommended image3
Dhurandhar 2 Budget पर नहीं होगा यकीन, रणवीर सिंह की मूवी की रिलीज से पहले लगी लॉटरी!
Recommended image4
Dhurandhar 2: टीजर के बाद इस एक्ट्रेस की एंट्री से बढ़ा क्रेज, क्या फर्स्ट पार्ट का भी रिकॉर्ड तोड़ेगी फिल्म
Recommended image5
Kapil Sharma की नहीं खैर? Lawrence Bishnoi से लिया सीधा पंगा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved