- Home
- Entertainment
- Bollywood
- करीना कपूर के पापा जिसके लिए अपनी फैमिली तक से झगड़े वो ही अब नहीं रहती साथ, ये है बड़ी वजह
करीना कपूर के पापा जिसके लिए अपनी फैमिली तक से झगड़े वो ही अब नहीं रहती साथ, ये है बड़ी वजह
मुंबई. करीना कपूर के पापा रणधीर कपूर हाल ही में 73 साल के हुआ। रणधीर का जन्म 15 फरवरी, 1947 को मुंबई में हुआ था। रणधीर ने मात्र 8 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना फिल्मी सफर शुरू किया था। उन्होंने 'श्री 420' (1955) और 'दो उस्ताद' (1959) सहित कुछ और फिल्मों में बाल कलाकार के तौर पर काम किया था। बतौर हीरो उन्होंने फिल्म 'कल आज और कल' से डेब्यू किया था। कई फिल्मों में काम करने के बाद भी वे फिल्मों में वे अपनी पहचान खास नहीं बना पाए। उन्होंने एक्ट्रेस बबिता से 1971 में घरवालों से झंगड़ा करके शादी की थी। हालांकि, जिसके लिए वे परिवारवालों से झगड़े वो बबिता ही अब उनके साथ नहीं रहती।
18

रणधीर और बबिता अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में रहे। दोनों ने साथ में पहली फिल्म 'कल आज और कल' की। पहली फिल्म के बाद से ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। रणधीर पंजाबी थे और बबिता सिंधी फैमिली से ताल्लुक रखती थीं। दोनों ने जब शादी के लिए परिवार में बात की तो सभी उनके खिलाफ हो गए।
28
कपूर खानदान की लड़कियां उस वक्त ना तो फिल्मों में काम करती थीं और ना ही किसी एक्ट्रेस से परिवार का सदस्य शादी करता था। बबिता के कहने पर रणधीर ने पिता राज कपूर से रिश्ते की बात की। राज कपूर, बबिता को अपने घर की बहू बनाने के लिए तैयार नहीं थे।
38
परिवार के खिलाफ होने के बावजूद रणधीर और बबिता का प्यार चलता रहा। बबिता से शादी के लिए रणधीर ने शर्त रखी कि इसके लिए उन्हें अपना फिल्मी करियर छोड़ना पड़ेगा। प्यार के लिए बबिता ने फिल्मों से दूरी बना ली। दोनों ने साल 1971 में शादी कर ली।
48
रणधीर और बबिता की शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के बाद से रणधीर और बबिता एक अलग फ्लैट में रहने लगे थे। 1974 में करिश्मा और 1980 में करीना का जन्म हुआ। बबिता ने तो अपना फिल्मी करियर छोड़ दिया था लेकिन वो अपनी बेटियों को एक्ट्रेस बनाना चाहती थीं।
58
शादी के कुछ समय बाद बबिता और रणधीर के बीच तनाव बढ़ने लगा। बबिता, रणधीर के कुछ काम ना करने से परेशान थी। फिर एक वक्त ऐसा आया जब बबिता कपूर खानदान को छोड़कर अलग रहने चली गईं। बबिता ने अपनी बेटियों करिश्मा और करीना के करियर पर फोकस किया। दोनों का करियर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कपूर खानदान के विरोध के बाद भी बनाया।
68
शादी के इतने साल भी रणधीर-बबिता अलग-अलग रह रहे है। हालांकि, दोनों ने अभी तक तलाक नहीं लिया। कपूर खानजान से जुड़े हर फंक्शन, सेलिब्रेशन में दोनों ही शामिल होते हैं और खुशी-खुशी मिलते हैं।
78
रणधीर-बबिता की दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। करिश्मा ने संजय कपूर से शादी की थी लेकिन दोनों का तलाक हो गया है। करिश्मा के दो बच्चे समायरा और कियान है। वहीं करीना ने सैफ अली खान से शादी की। दोनों का एक बेटा तैमूर अली खान है।
88
दोनो भाई ऋषि और राजीव कपूर के साथ रणधीर कपूर।
Latest Videos