- Home
- Entertainment
- Bollywood
- अतरंगी फैशन किंग Raveer Singh सिंपल लुक में आए नजर, फैंस बोले- कुछ तो गड़बड़ है
अतरंगी फैशन किंग Raveer Singh सिंपल लुक में आए नजर, फैंस बोले- कुछ तो गड़बड़ है
मुंबई. रणवीर सिंह (Raveer singh) की पहचान दो वजहों से होती है। पहला उनकी एक्टिंग स्किल को लेकर दूसरा उनके रंग-बिरंगे फैशन सेंस को लेकर। वो आए दिन अंतरंगी ड्रेस में नजर आकर लोगों को अपना दीवाना बना लेते हैं। आप अभिनेता रणवीर के फैशन का अंदाजा इस बात से ही लगा सकते हैं कि लोग दीपिका पादुकोण को यह कहते हैं कि अपने कपड़े और जूलरी संभाल कर रखना। इतना ही नहीं कई बार रणवीर के फैशन को देखकर लोग पूछ भी चुके हैं कि भाई गलती से बीवी के कपड़े तो नहीं पहन लिए। हालांकि हर स्टाइल में उन्हें लोग खूब पसंद करते हैं। लेकिन जब वो नॉर्मल ड्रेस में फैंस के सामने आते हैं तो सब हैरान रह जाते हैं। उन्हें लगता है कि वो नॉर्मल नहीं है या फिर कुछ गड़बड़ है। रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वो आम कपड़े पहने हुए हैं। जिसे देखकर फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

गली बॉय (Gully Boy) फेम ने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरे पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने कोई कैप्शन नहीं दिया है। सिर्फ हार्ट का इमोजी शेयर की है। इस तस्वीर में वो हल्के पिक शर्ट में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपना लुक्स भी बिल्कुल सिंपल रखा हुआ है।
इन तस्वीरों को देखकर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा थैक्स गॉर्ड आप नॉर्मल हो। तो एक ने लिखा कुछ तो गड़बड़ है। कुछ फैंस को रणवीर का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है।
रणवीर सिंह जिस तरह के ड्रेस पहनते हैं। शायद ही किसी बॉलीवुड हीरो ने अपने कपड़ो के साथ ऐसा प्रयोग किया है। वो आज के जमाने के फैशन आइकन है। बता दें कि एक वक्त गोविंदा भी खूब कलरफुल कपड़े पहनते थे। लेकिन रणवीर उनसे भी आगे निकल चुके हैं।
रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम जगजीत सिंह भवनानी और मां का नाम अंजू भवनानी है। एक्टर अपनी बड़ी बहन रीतिका भवनानी के बेहद करीब हैं। उनकी बहन भी उनका खूब ख्याल रखती है।
2018 में रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण से इटली के लेक कोम्बो में शादी की है। वो साल 2012 में आई अपनी फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला की शूटिंग के दौरान दीपिका को अपना दिल दे बैठे थे। 6 साल की लंबी प्रेम कहानी के दौरान दोनों ने कई बार एक दूसरे से खुल कर प्यार का इजहार किया था।
बैंड बाजा बारात से करियर शुरू करने वाले रणवीर सिंह गोलियों की रासलीला रामलीला, किल दिल, पद्मावत, गली बॉय और बाजी राव मस्तानी जैसी बेहतरीन फिल्में दी। फिल्मों में उनके बेहतरीन अभिनय के लिये कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जा चुका है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह की नई फिल्म '83' आने वाली है। इसमें वो कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी साल 1983 के वर्ल्ड कप (World Cup 1983) के इर्द गिर्द घूमती है। इस फिल्म की वजह से ही अंतरंगी रणवीर सिंपल लुक में अब दिखाई दे रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।