- Home
- Entertainment
- Bollywood
- शादी के 21 दिन बाद अनिल कपूर के बेटी-दामाद हनीमून मनाने पहुंचे यहां, रिया ने शेयर की स्विमिंग पूल की PHOTO
शादी के 21 दिन बाद अनिल कपूर के बेटी-दामाद हनीमून मनाने पहुंचे यहां, रिया ने शेयर की स्विमिंग पूल की PHOTO
मुंबई। अनिल कपूर (Anil Kapoor) की छोटी बेटी रिया कपूर (Rhea kapoor) ने पिछले महीने 14 अगस्त को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बूलानी (Karan Boolani) से शादी की थी। शादी के करीब 21 दिन बाद अब रिया और करण हनीमून मनाने के लिए मालदीव पहुंचे हैं। रिया ने मालदीव से हनीमून वेकेशन की कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो बिकिनी पहने स्विमिंग पूल में रिलैक्स मूड में चिल करती नजर आ रही हैं। वहीं उनके पति करण बूलानी दूर खड़े समंदर को निहारते हुए दिख रहे हैं।

रिया कपूर ने सोशल मीडिया पर हनीमून की फोटो शेयर करते हुए लिखा- जब आप बच्चों को नानी के घर छोड़ देते हैं। रिया का कैप्शन देखने के बाद हर कोई हैरान है कि आखिर वो किस बच्चे की बात कर रही हैं। वहीं कुछ लोग कमेंट में लिख रहे हैं कि शायद वो अपने पेट डॉग की बात कर रही हैं।
रिया कपूर की फोटो पर फैन्स के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा- आपके बच्चे हैं? आपके इस कैप्शन का मतलब क्या है? वहीं एक अन्य शख्स ने कहा- आप फोटो खींचने वाले को क्रेडिट देना भूल गईं मैडम।
कुछ दिनों पहले रिया कपूर अपनी बड़ी बहन सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और नोरा फतेही के साथ पार्टी करती नजर आई थीं। इस पार्टी की कुछ फोटोज मीडिया पर भी खूब वायरल हुई थीं। पार्टी की सजावट को खुद रिया कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।
बता दें कि रिया कपूर और करण बूलानी ने 14 अगस्त को एक सीक्रेट सेरेमनी में 7 फेरे लिए थे। की थी। कोरोना के चलते इस शादी में दूल्हा-दुल्हन के परिवारवालों के अलावा बेहद करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों को ही बुलाया गया था।
रिया कपूर और करण बूलानी एक-दूसरे को 13 साल से जानते हैं। सोशल मीडिया पर करण के साथ रिया की कई तस्वीरें हैं, जो इनके रिश्ते को बयां करती हैं। वैसे, अनिल कपूर की बेटी रिया के बारे में तो लोग काफी कुछ जानते हैं, लेकिन उनके होनेवाले दामाद करण बूलानी के बारे में कम ही जानकारी है।
करण बूलानी बिजनेसमैन होने के साथ ही साथ डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं। 1982 में पैदा हुए करण ने करियर की शुरुआत एडवर्टाइजिंग की दुनिया से की थी। करण ने ऑस्ट्रेलिया की बॉन्ड यूनिवर्सिटी से फिल्म एंड टीवी में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। बेहद कम उम्र में ही करण ने कई एडवर्टाइज का निर्माण कर लिया था।
ऑस्ट्रेलिया से पढ़ाई पूरी करने के बाद करण भारत लौट आए। यहां उन्होंने विज्ञापनों का डायरेक्शन शुरू किया। करण ने कई नामी-गिरामी कंपनियों जैसे गूगल, मास्टरकार्ड, नाइकी, पेप्सी, लॉरिअल पेरिस जैसे ब्रांड्स के लिए विज्ञापन तैयार किए हैं।
करण बूलानी ने 2016 में अपने ससुर यानी अनिल कपूर की टीवी सीरीज '24' को भी डायरेक्ट किया था। इस सीरीज के आधे यानी 10 एपिसोड्स उन्होंने खुद डायरेक्ट किए थे। बाद में यह भारत की सबसे बड़ी टीवी सीरिज बनी। इसमें अनिल कपूर के अलावा टिस्का चोपड़ा, मंदिरा बेदी, मधुरिमा तुली, साक्षी तंवर, अनीता राज, अंगद बेदी और सुमित कौल ने भी काम किया है।
करण बूलानी अपने ससुर अनिल कपूर से क्लोज बॉन्डिंग शेयर करते हैं। यहां तक कि वो उन्हें अपना मेंटर और सोर्स ऑफ इन्सपिरेशन भी मानते हैं। इसके अलावा करण रिया के चचेरे भाई अर्जुन कपूर के भी अच्छे दोस्त हैं। वो कई बार रिया और सोनम के अलावा अपने साढू भाई आनंद आहूजा के साथ भी हैंगआउट करते नजर आ चुके हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।