- Home
- Entertainment
- Bollywood
- ऋषि कपूर की बिगड़ी तबीयत, सांस लेने में हो रही तकलीफ, अस्पताल में कराया गया एडमिट
ऋषि कपूर की बिगड़ी तबीयत, सांस लेने में हो रही तकलीफ, अस्पताल में कराया गया एडमिट
मुंबई. बॉलीवुड इरफान खान के गम से बाहर नहीं निकल पाया कि अब ऋषि कपूर को लेकर मीडिया में खबर आ रही है कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें मुंबई के एनएच. रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही है।

ऋषि कपूर के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने दी है। उन्होंने बताया कि वो अस्पताल में हैं। वह कैंसर से पीड़ित हैं और उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही है, इसलिए उन्हें एडमिट कराया गया है। उनकी हालत अब स्थिर है।
ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में अमेरिका से भारत लौटे थे। वहां करीब एक साल तक उनका कैंसर का इलाज चला था। साल 2018 में खबर आई थी कि वो कैंसर से पीड़ित हैं, जिसके बाद करीब एक साल तक वो न्यूयॉर्क में ही रहे और उनका इलाज चला।
नीतू सिंह मुश्किल घड़ी में ऋषि कपूर के साथ खड़ी रहीं। ऋषि कपूर जब न्यू यॉर्क में इलाज के लिए गए थे तो नीतू सिंह उनके साथ ही रही थीं।
ऋषि कपूर ने भी एक इंटरव्यू में नीतू सिंह की खूब तारीफ की थी। एक्टर ने नीतू कपूर को धन्यवाद दिया था और कहा था कि बिना नीतू के ये सब संभव नहीं था। ऋषि कपूर ने कहा कि नीतू उनके साथ चट्टान की तरह खड़ी रहीं। बिना उनके वो कुछ नहीं कर सकते थे।
इंटरव्यू में नीतू कपूर ने ऋषि की बीमारी के बारे में बात भी की। उन्होंने बताया कि ऋषि बीमारी के दौरान बच्चे बन गए थे, और उन्होंने पूरी कोशिश की वो दर्द में ना रहें। उन्हें जो भी चाहिए वो उन्हें समय-समय पर मिलता रहे।
जब न्यूयॉर्क में मलाइका के साथ ऋषि कपूर से मिलने पहुंचे थे अर्जुन कपूर।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।