- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 27 साल में 92 रोमांटिक फिल्मों के हीरो रहे ऋषि कपूर, देखें उनकी लाइफ के चुनिंदा अनसीन PHOTOS
27 साल में 92 रोमांटिक फिल्मों के हीरो रहे ऋषि कपूर, देखें उनकी लाइफ के चुनिंदा अनसीन PHOTOS
मुंबई। ऋषि कपूर का गुरुवार सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में निधन हो गया। 67 साल के ऋषि कपूर लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और उन्हें चेस्ट इन्फेक्शन, सांस लेने में दिक्कत और बुखार के कारण बुधवार को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। फिल्म 'मेरा नाम जोकर' (1970) में पहली बार उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था और इसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। 1973 में पहली बार फिल्म 'बॉबी' में बतौर लीड एक्टर नजर आए। इसके बाद तो उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक बेहतरीन फिल्में दीं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1973 से 2000 के बीच ऋषि कपूर ने 92 रोमांटिक फिल्मों में बतौर लीड एक्टर एक्टर काम किया। इनमें से 41 मल्टीस्टारर थीं, जबकि 51 फिल्मों में वो सोलो हीरो के तौर पर नजर आए।
ऋषि कपूर ने पत्नी नीतू सिंह के साथ 15 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इनमें 'खेल खेल में' (1975), 'दूसरा आदमी' (1977), 'अमर अकबर एंथोनी' (1977), 'लव आज कल' (1989), 'दो दूनी चार' (2010) और 'बेशरम' (2013) जैसी फिल्में शामिल हैं।
ऋषि राज कपूर और कृष्णा मल्होत्रा (कपूर) के पांच बच्चों में तीसरे नंबर के थे। भाई रणधीर और बहन ऋतु उनसे बड़े हैं, जबकि बहन रीमा और राजीव उनसे छोटे हैं।
1980 में ऋषि और नीतू की शादी हुई थी। उनके दो बच्चे (बेटी रिद्धिमा और बेटा रणबीर) हैं। रिद्धिमा की शादी दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन भरत साहनी से हुई है।
दादा पृथ्वीराज कपूर के साथ ऋषि कपूर।
भाई रणधीर, बहन ऋतु, रीमा, मां कृष्णा और पापा राज कपूर के साथ ऋषि कपूर (दाएं)।
वाशिंगटन हाई स्कूल में पहले स्टेज शो के दौरान ऋषि कपूर। फ्रेंड्स राजू नंदा, मिहीर चिनाय और राहुल रवैल के साथ ऋषि कपूर।
दादा पृथ्वीराज, पिता राज और चाचा शशि कपूर के साथ ऋषि कपूर।
1991 में दशहरे के मौके पर बंगले कृष्णा राज में गृह प्रवेश की पूजा के दौरान ऋषि कपूर और नीतू कपूर।
मां कृष्णा, पापा राज, चाचा शम्मी और भाई रणधीर के साथ ऋषि कपूर (दाएं से दूसरे)।
भाई राजीव, बहन ऋतु, रीमा और बड़े भाई रणधीर के साथ ऋषि कपूर।
बेटे रणबीर और मां कृष्णा के साथ ऋषि कपूर।
बेटे रणबीर के साथ ऋषि कपूर।
ऋषि कपूर फिल्म 'आ अब लौट चलें' के दौरान।
बेटी रिद्धिमा, बेटे रणबीर और पत्नी नीतू के साथ ऋषि कपूर।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।