- Home
- Entertainment
- Bollywood
- बेटी को गोद में लिए दिखे सलमान के बहनोई तो बेटे आहिल को संभालती दिखी सलमान की बहन
बेटी को गोद में लिए दिखे सलमान के बहनोई तो बेटे आहिल को संभालती दिखी सलमान की बहन
मुंबई। सलमान खान की बहन अर्पिता खान को बेटी के जन्म के बाद मंगलवार शाम को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। हिंदुजा हॉस्पिटल से अर्पिता बेटे आहिल, पति आयुष और बेटी आयत के साथ घर पहुंचीं। इस दौरान अर्पिता जहां बेटे को संभालती दिखीं वहीं सलमान के बहनोई आयुष शर्मा बेटी आयत को गोद में लिए नजर आए। बता दें कि अर्पिता ने 27 दिसंबर (सलमान के बर्थडे) को बेटी को जन्म दिया है।
16

सलमान की बहन अर्पिता शुक्रवार सुबह 8 बजे पति आयुष के साथ हिंदुजा अस्पताल पहुंची थी। उसके बाद कुछ देर बाद अर्पिता ने बेटी को जन्म दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो अर्पिता और उनकी बेटी दोनों ही स्वस्थ हैं।
26
अर्पिता ने अस्पताल में सी-सेक्शन डिलीवरी के जरिए बेटी को जन्म दिया और भाई के 54वें जन्मदिन को यादगार बना दिया है। अर्पिता की बात करें तो वो सलीम खान की गोद ली हुई बेटी हैं। पूरा परिवार उन्हें जान से ज्यादा चाहता है और खासकर सलमान खान के तो वह बेहद करीब हैं।
36
8 नवंबर 2014 को अर्पिता आयुष के साथ हैदराबाद के होटल फलकनुमा पैलेस में शादी के बंधन में बंधी थीं। मार्च 2016 में उनके बेटे आहिल का जन्म हुआ था।
46
गौरतलब है कि अर्पिता के पति आयुष हिमाचल प्रदेश बेस्ड पॉलिटिशियन अनिल शर्मा के बेटे और सुखराम शर्मा के पोते हैं। वह 2018 में फिल्म 'लवयात्री' से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं।
56
बेटी आयत, पत्नी अर्पिता और बेटे आहिल के साथ सलमान के बहनोई आयुष शर्मा।
66
घर पहुंचने पर अर्पिता और आयुष का कुछ इस तरह स्वागत हुआ।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos