- Home
- Entertianment
- Bollywood
- संजय दत्त की बेटी का एक्स ब्वॉयफ्रेंड को लेकर छलका दर्द, बताया कैसा था उसका बर्ताव
संजय दत्त की बेटी का एक्स ब्वॉयफ्रेंड को लेकर छलका दर्द, बताया कैसा था उसका बर्ताव
मुंबई. संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। इटली मूल के ब्वॉयफ्रेंड संग ब्रेकअप के बाद से ही त्रिशाला कई बार अपने रिलेशन पर अपना दर्द बयां कर चुकी हैं। हाल ही में त्रिशाला ने सवाल-जवाब सेशन रखा था। इस सेशन के दौरान उन्होंने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड द्वारा उसके साथ किए गए बर्ताव को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इस पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट भी शेयर किया है।
| Published : Feb 04 2021, 11:09 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
त्रिशाला ने इस सेशन में बताया कि कैसे उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने उनका कचरे की तरह इस्तेमाल किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि 'कुछ सालों पहले वो जिसे डेट कर रही थीं और वो इसे डेटिंग इसलिए कहती थीं क्योंकि उसमें वो खुद को ही डेट कर रही थीं। उनका ब्वॉयफ्रेंड तो इसमें कभी था ही नहीं, लेकिन उन्हें उस इंसान को मनाना पड़ा कि साथ रहना एक अच्छा आइडिया हो सकता है।'
त्रिशाला ने आगे कहा कि 'उन्हें याद है कि उन्होंने इस बारे में सोचने के लिए एक हफ्ते का समय दिया था। वॉव! देखो, अपना आत्म-सम्मान पीछे छोड़ दिया था, खुद के लिए इज्जत नहीं थी, जीरो-बाउंड्रीज थी, कहीं ना कहीं खुद से नफरत करती थीं।'
वो अपनी कहानी को लंबी बताती हैं और कहती हैं कि 'वो उनका कूड़े की तरह ही बर्ताव करता था। वो हर दिन सोचती थीं कि शायद उसका दिन बुरा रहा। सोचती थीं कि वो अभी बहुत सारी चीजों से गुजर रहा है, तो इसलिए ठीत है, कल को वो बेहतर स्थिति में होगा। पर ये कभी नहीं हुआ, ये और बिगड़ता चला गया।'
त्रिशाला अपने नोट में आगे लिखा था कि 'वो धीरे-धीरे उन्हें उनके ही दोस्तों से अलग करता गया, उन्हें बिना इसका एहसास दिलाए। जब भी वो बाहर जाती थीं तो वो उसे मैसेज कर देती थीं और जब वो घर वापस आतीं तो वो उन पर टॉन्ट पास करता- ओह, कोई आज घर देर से आया है।'
त्रिशाला ने लिखा कि 'उन्होंने अपने दोस्तों से मिलना बंद कर दिया अपनी वफादारी साबित करने के लिए जबकि वो अपनी जिंदगी गुजारता रहा, दोस्तों के साथ बाहर जाता रहा और वो घर पर रहें या बाहर, वो उनके साथ बहुत बुरे तरीके से पेश आता था। वो करें तो भी ना करें तो भी।'
त्रिशाला बताती हैं कि 'उन्होंने अपने ऊपर सालों तक काम किया और अपनी अंतर्रात्मा को जानने की कोशिश की कि वो क्यों ऐसे रिश्ते में हैं, जिससे वो शुरुआत से ही बहुत अच्छी तरह से वाकिफ हैं।'
'वो खुद के टॉक्सिक व्यवहार के लिए खड़ी हुईं, जो उसे अपने साथ ऐसा बर्ताव करने की इजाजत देता था। उन्होंने उसे स्वीकार किया और वो खुद पर शर्मिंदा हैं पर वो अब समझ गई हैं, उन्होंने सीखा है और अब वो यहां हैं।'
बता दें, त्रिशाला संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं। कैंसर की बीमारी के कारण ऋचा 1996 में इस दुनिया को छोड़ गईं। अपनी मां के निधन के समय वो महज 8 साल की थीं। मां की मौत के बाद वो अपनी मौसी ऐना के साथ रहती हैं।