- Home
- Entertainment
- Bollywood
- अब ऐसी दिखने लगी संजय दत्त की दूसरी पत्नी, पहचानना भी हो रहा मुश्किल, PHOTOS
अब ऐसी दिखने लगी संजय दत्त की दूसरी पत्नी, पहचानना भी हो रहा मुश्किल, PHOTOS
मुंबई। संजय दत्त ने अपनी लाइफ में तीन शादियां कीं। उनकी पहली पत्नी रिचा शर्मा और तीसरी पत्नी मान्यता के बारे में तो लोग काफी कुछ जानते हैं, लेकिन दूसरी पत्नी रिया पिल्लई के बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है। रिया हाल ही में एक इवेंट में अजय देवगन की एक्ट्रेस मधु शाह के साथ नजर आईं। इस दौरान संजय दत्त की दूसरी पत्नी को पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा था। बता दें कि रिया पिल्लई ने संजय दत्त से पहले एक विदेशी से शादी की थी। हालांकि 10 साल बाद 1994 में उनका तलाक हो गया था।
15

संजय दत्त की पत्नी होते हुए भी किसी और के साथ था अफेयर : 1990 में मुंबई ब्लास्ट केस में लंबी कानूनी लड़ाई के बाद जब संजय दत्त को थोड़ी राहत मिली तो माधुरी दीक्षित से उनका ब्रेकअप हो चुका था। ऐसे में संजय की लाइफ में सोशलाइट रिया पिल्लई का आना हुआ था। दोनों ने 1998 में शादी कर ली मगर ये ज्यादा नहीं टिकी और 2005 में ही दोनों का तलाक हो गया। बताया जाता है कि शादी करने के बाद भी दोनों के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहे थे।
25
तलाक के बाद इस खिलाड़ी के साथ लिव-इन में रहने लगीं : तलाक के बाद रिया लिएंडर पेस के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी थीं। इस रिलेशनशिप से रिया और लिएंडर की एक बेटी भी हुई, जिसका नाम आयना है। हालांकि इन दोनों का रिश्ता भी ज्यादा नहीं चल पाया और दोनों अलग रहने लगे थे। रिया ने लिएंडर पर डोमेस्टिक वायलेंस (घरेलू प्रताड़ना) और बेटी आयना के लिए मेंटेनेंस का केस दर्ज कराया था।
35
बेटी के इलाज में कंगाल हो गई थीं रिया : रिया की बेटी आयना को ब्रेन ट्यूमर था और रिया का आरोप था कि वो 2009 से न सिर्फ अपना घर मेंटेन कर रही हैं बल्कि बेटी की भी परवरिश कर रही हैं। इस वजह से वह कंगाल हो गई हैं और दोस्तों से उधार लेकर घर चला रही हैं।
45
रिया के आरोपों के बाद लिएंडर ने दिया था खर्च : रिया के आरोपों के बाद लिएंडर पेस ने उन्हें हर महीने डेढ़ लाख रुपए मेंटेनेंस के तौर पर देना शुरू कर दिया था। लेकिन रिया के मुताबिक, इतने पैसों में उनका गुजारा संभव नहीं हो पा रहा था क्योंकि बेटी के इलाज में ही हर महीने काफी मोटी रकम खर्च हो जाती थी।
55
जब रिया ने मांगी मोटी रकम तो लिएंडर ने कर दिया मना : ऐसे में रिया ने कोर्ट में जो अर्जी लगाई थी, उसमे मेंटेनेंस के लिए 1 करोड़ रुपए की डिमांड रखी थी। रिया के केस दर्ज कराने पर पेस ने कहा था कि रिया उनकी लिव-इन पार्टनर थीं न कि पत्नी इसलिए वह उन्हें गुजारा भत्ता देने के लिए कोई फोर्स नहीं कर सकता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos