- Home
- Entertainment
- Bollywood
- ब्वॉयज लॉकर रूम मामले में भड़कीं शाहिद कपूर की पत्नी, बच्चों की परवरिश को लेकर कह दी ये बात
ब्वॉयज लॉकर रूम मामले में भड़कीं शाहिद कपूर की पत्नी, बच्चों की परवरिश को लेकर कह दी ये बात
मुंबई। देश में कोरोना संक्रमण के साथ ही एक और मुद्दा इन दिनों सुर्खियों में है। यह मुद्दा 'ब्वॉयज लॉकर रूम' का है। दरअसल हाल ही में कुछ स्कूली बच्चों ने इंस्टाग्राम पर एक ग्रुप बनाकर अश्लील बातें कीं। इतना ही नहीं उन्होंने स्कूल की लड़कियों की फोटो एडिट करके ग्रुप में भी शेयर कीं। इस ग्रुप का नाम 'ब्वॉयज लॉकर रूम' था। इस ग्रुप की चैट वायरल होने के बाद बच्चों से जुड़ा यह मुद्दा काफी गरमा गया है। बॉलीवुड स्टार्स भी इस पर रिएक्ट कर रहे हैं।

इसी बीच शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने 'ब्वॉयज लॉकर रूम' में बच्चों की चैटिंग पर गुस्सा जताया है। मीरा सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बच्चों की अपब्रिंगिंग (परवरिश) को लेकर अपनी बात रखी है। उन्होंने लिखा, 'अगर आप अपने बेटे की परवरिश कर रहे हैं तो इसे एक रिक्वेस्ट समझें। हमें सावधान रहने की सीख देने के बजाए अपने बेटों को समझाएं'।
मीरा ने आगे लिखा, 'हमें अपने बेटों को इज्जत करना सिखाना चाहिए। उन्हें लैंगिक समानता के बारे में बताएं। उन्हें सिखाएं कि उनका महिलाओं के शरीर, अटेंशन और समय पर कोई हक नहीं है। हमें नम्रता सिखाने के बजाए अपने बेटों को पर्सनल स्पेस के बारे में सिखाएं'।
मीरा ने आगे कहा, 'अपने बेटों को सिखाएं कि वो किसी को घूरें नहीं। उन्हें हेल्दी मर्दानगी, रोमांस और सेक्शुअल रिलेशनशिप के बारे में बताएं'। सोशल मीडिया यूजर्स मीरा के इस नोट पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
बता दें कि इंस्टाग्राम पर बनाए गए इस ब्वॉयज लॉकर रूम मामले की जांच कर दिल्ली पुलिस की साइबर सेल की टीम कर रही है। पुलिस ने ग्रुप एडमिन को गिरफ्तार भी कर लिया है।
पूछताछ में पता चला है कि इस ग्रुप का एडमिन नोएडा का एक लड़का है। ये बालिग है और उसने अपने दोस्तों को इस ग्रुप में जोड़ा था। इस ग्रुप में करीब आठ से नौ लड़के एक्टिव थे।
इस ग्रुप की हकीकत तब सामने आ गई, जब इन लड़कों में से एक ने ग्रुप के कुछ स्क्रीन शॉट एक लड़की को भेज दिए। इसके बाद लड़की ने दूसरी लड़कियों को बताया।
इसके बाद लड़कियों ने ये सारी बातें ट्विटर पर शेयर कर दीं। हालांकि लड़कों ने इसके बाद ग्रुप को डिलीट कर दिया।
पति शाहिद कपूर के साथ मीरा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।