- Home
- Entertainment
- Bollywood
- रामायण को लेकर उड़ा बेटी का मजाक तो सपोर्ट में आए पापा, बोले उसे किसी के अप्रूवल की जरूरत नहीं
रामायण को लेकर उड़ा बेटी का मजाक तो सपोर्ट में आए पापा, बोले उसे किसी के अप्रूवल की जरूरत नहीं
मुंबई। अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में रामायण से जुड़ा आसान सवाल न बताने के बाद से ही सोनाक्षी सिन्हा को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में महाभारत के भीष्म यानी मुकेश खन्ना ने भी सोनाक्षी सिन्हा को ट्रोल किया था। इस पूरे विवाद में सोनाक्षी सिन्हा ने तो कुछ नहीं कहा लेकिन अब उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन सामने आया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी सोनाक्षी का बचाव करते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।
18

एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी सोनाक्षी का बचाव करते हुए मुकेश खन्ना पर निशाना साधा है। शत्रुघ्न सिन्हा के मुताबिक, कुछ लोगों को मेरी बेटी से इसलिए तकलीफ हो रही है क्योंकि उसने रामायण के सवाल का जवाब नहीं दिया। लेकिन मैं उन लोगों से पूछना चाहता हूं कि आखिर किसने उसे रामायण का एक्सपर्ट बनाया है। किसने उसे हिंदू धर्म का रक्षक बनाया है?
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

28
शॉटगन यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंने सोनाक्षी को बहुत अच्छी बेटी बताया। उन्होंने कहा- मुझे अपने तीनों बच्चों पर गर्व है। सोनाक्षी अपनी मेहनत से स्टार बनी है। मुझे कभी भी उसकी सिफारिश नहीं करनी पड़ी।
38
शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा- रामायण से जुड़े एक सवाल का जवाब नहीं देने से कोई भी सोनाक्षी से उसके हिंदू होने की पहचान नहीं छीन सकता। मेरी बेटी को किसी से अप्रूवल की जरूरत नहीं।
48
बता दें कि कुछ दिन पहले मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि सोनाक्षी को रामायण और महाभारत देखनी चाहिए।
58
मुकेश खन्ना ने कहा था कि सोनाक्षी जैसे लोगों को देश की पौराणिक कथाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
68
बता दें कि 2019 में केबीसी के दौरान अमिताभ बच्चन ने सोनाक्षी सिन्हा से रामायण से जुड़ा सवाल पूछा था। सवाल था, हनुमान जी संजीवनी बूटी किसके लिए लाए थे। इस पर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी इस सवाल का जवाब नहीं दे पाई थीं। इस पर अमिताभ बच्चन से लेकर सभी ने उनकी चुटकी ली थी।
78
इस वाकये के बाद से ही सोनाक्षी सिन्हा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जाने लगा। यहां तक कि कई लोग तो उनके जनरल नॉलेज की तुलना आलिया भट्ट से भी करने लगे थे।
88
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'मिशन मंगल' में नजर आई थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos