- Home
- Entertainment
- Bollywood
- शिल्पा शेट्टी ने पूरे चेहरे पर इस तरह पहन रखा था मास्क, सफेद कपड़े, खुले बालों में क्लिनिक के बाहर दिखी
शिल्पा शेट्टी ने पूरे चेहरे पर इस तरह पहन रखा था मास्क, सफेद कपड़े, खुले बालों में क्लिनिक के बाहर दिखी
मुंबई. कोरोना की वजह अभी भी लोग सहमे हुए है। अभी भी लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। हालांकि, अब स्थिति पहले से काफी बेहतर हो गई है। देश के कई राज्यों में कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन में ढील दी गई है। वहीं, महाराष्ट्र में अभी भी कर्फ्यू लगा हुआ है। यहां पर फिल्म और टीवी शोज की शूटिंग करने पर पांबदी है। हालांकि, सेलेब्स अपने-अपने काम से घर से बाहर निकल रहे हैं। हाल ही में कोई जिम तो कई डबिंग स्टूडियो के बाहर नजर आया। शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) सोमवार को क्लिनिक के बाहर स्पॉट हुई। फोटोज में देखे कौन-कौन सेलेब्स हुए स्पॉट...

शिल्पा शेट्टी की सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि उन्होंने अपने पूरे चेहरे पर मास्क पहन रखा है। सफेद रंग के कपडों में स्पॉट हुई शिल्पा के बाल खुले थे। उन्होंने फोटोग्राफर्स को भी पोज दिए।
पूजा हेगड़े जिम के बाहर नजर आई। उन्होंने हाथ से इशारा कर फोटोग्राफर्स को फोटोज क्लिक न करने के लिए कहा। उन्होंने गुलाबी रंग का टॉप और लैगिंग्स पहन रखी थी।
सोनाक्षी सिन्हा बढ़े दिनों बाद स्पॉट हुई। वे सांताक्रूज में नजर आई।
सारा अली खान जिम के बाहर स्पॉट हुई। उन्होंने सफेद टी-शर्ट के साथ शॉर्ट्स पहन रखी थी।
नेहा शर्मा और आयशा शर्मा बांद्रा में नजर आई। दोनों बहने आपस में किसी बात को लेकर चर्चा कर रही थी।
नोहा फतेही डबिंग स्टूडियो के बार दिखी। उन्होंने चेहरे से मास्क हटाकर कैमरामैन को पोज दिए।
आमिर खान डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुए। उन्होंने सफेद रंग का टी-शर्ट पहन रखा था।
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई है। उन्होंने अस्पताल के बाहर कार में बैठेते हुए देखा गया।
सलमान खान के भाई सोहेल खान मुंबई की सड़कों पर बाइक चलाते नजर आए। इस दौरान उन्हें मास्क तो पहन रखा था लेकिन हेलमेट नहीं लगाया था।
कंगना रनोट एयरपोर्ट पर नजर आई। इंडियन अटायर में वे बेहद खूबसूरत दिख रही थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।