- Home
- Entertainment
- Bollywood
- इन बच्चों और बुजुर्गों के साथ शक्ति कपूर की बेटी ने मनाया अपना बर्थडे, PHOTOS
इन बच्चों और बुजुर्गों के साथ शक्ति कपूर की बेटी ने मनाया अपना बर्थडे, PHOTOS
मुंबई. श्रद्धा कपूर ने 3 मार्च को अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनका जन्म 3 मार्च, 1987 को मुंबई में हुआ था। एक्ट्रेस ने अपना बर्थडे बच्चों और बुजुर्गों के साथ मानाकर उसे खास बनाने की कोशिश की है। इस जश्न की फोटोज श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं।
19

सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करने के साथ ही श्रद्धा कपूर ने कैप्शन लिखा, 'प्यारे बच्चों और बुजुर्गों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करके मैं धन्य हो गई।'
29
बच्चों ने श्रद्धा कपूर के बर्थडे पर परफॉर्म करके उन्हें सरप्राइज गिफ्ट भी दिया। एक्ट्रेस ने भी उनके साथ केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया।
39
इतना ही नहीं श्रद्धा कपूर ने जन्मदिन के मौके पर बुजुर्गों को गिफ्ट दिए और उनके चेहरे पर खुशी लाने की कोशिश की। एक्ट्रेस के इस काम की सोशल मीडिया पर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।
49
एक्ट्रेस ने बच्चों के साथ मस्ती भी की और उनके चेहरे पर खुशियां लाने की एक छोटी सी कोशिश की।
59
बहरहाल, अगर श्रद्धा के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो जल्द ही टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'बागी 3' में नजर आएंगी। इस फिल्म को होली के मौके पर 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
69
इससे पहले श्रद्धा वरुण धवन के साथ फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में नजर आई थीं। इस मूवी को 26 जनवरी के मौके पर रिलीज किया गया था। साल की शुरुआत एक्ट्रेस ने इसी फिल्म से की थी, जो कि बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
79
बच्चों ने एक्ट्रेस के बर्थडे पर दी परफॉर्मेंस।
89
बच्चों के साथ खिलखिलाती दिखीं श्रद्धा कपूर।
99
फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos