MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • सिद्धार्थ शुक्ला से सुशांत और श्रीदेवी तक, अचानक हुई इन 15 सेलेब्स की मौत पर किसी को नहीं हुआ यकीन

सिद्धार्थ शुक्ला से सुशांत और श्रीदेवी तक, अचानक हुई इन 15 सेलेब्स की मौत पर किसी को नहीं हुआ यकीन

मुंबई। बिग बॉस 13 के विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का गुरुवार 2 सितंबर को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे 40 साल के थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ रात में कुछ दवाइयां खाकर सोए थे लेकिन सुबह वो उठे ही नहीं। कूपर अस्पताल के डाक्टरों ने उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई है। सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के निधन की खबर से न सिर्फ फिल्म और टीवी जगत बल्कि आम लोग भी शॉक्ड हैं। वैसे, सिद्धार्थ शुक्ला ही नहीं बल्कि ऐसे और कई सेलेब्स हैं, जिनकी अचानक हुई मौत से लोग हैरान रह गए थे। 

6 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Sep 02 2021, 02:06 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
115

12 दिसंबर, 1980 को मुंबई में जन्मे सिद्धार्थ शुक्ला ने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। 2004 में उन्होंने टीवी से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। सीरियल बालिका वधू से सिद्धार्थ शुक्ला ने घर-घर में अपनी अलग ही पहचान बनाई थी। 2008 में वो 'बाबुल का आंगन छूटे ना' सीरियल में नजर आए थे, लेकिन उनकी असली पहचान बालिका वधू सीरियल से बनी थी, जिसने उन्हें घर-घर तक पहुंचाया था। सिद्धार्थ की मौत से हर कोई शॉक्ड है। 

215

मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना की 30 अप्रैल, 2021 को हार्ट अटैक से मौत हो गई। रोहित पहले से ही कोरोना वायरस से संक्रमित थे, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। मौत से कुछ दिन पहले तक वो लोगों की मदद के लिए सक्रिय थे। कोरोना का शिकार हुए लोगों के इलाज के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन, ऑक्सीजन, बेड आदि के इंतजाम के लिए वो सोशल मीडिया पर एक्टिव थे। 

315

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। 34 साल के सुशांत का शव फांसी पर लटका मिला था। पुलिस को उनके घर से किसी भी प्रकार का कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला था। इसके बाद जुहू में एक अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम कराया गया था। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुशांत सिंह की मौत की वजह फांसी लगना बताई गई थी। हालांकि, सुशांत की मौत का रहस्य आज भी बरकरार है। इस मामले में उनके परिवार ने रिया चक्रवर्ती और उनकी फैमिली को दोषी माना है।

415

24 फरवरी, 2018 को दुबई के जुमैरा एमिरेट्स टॉवर होटल में श्रीदेवी की मौत हुई थी। शुरुआत में उनकी मौत की वजह कार्डिएक अरेस्ट बताई गई थी, लेकिन जांच के बाद पता चला कि उनकी मौत बाथटब में डूबने से हुई थी। फॉरेंसिक रिपोर्ट में मौत की वजह 'दुर्घटनावश डूबना' बताया गया था। दरअसल, श्रीदेवी दुबई में अपने परिवार बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने गई थीं। 

515

'क्योंकि सास भी कभी बहू' (2002) में मिहिर विरानी का रोल कर चुके एक्टर इंदर कुमार की मौत भी हार्ट अटैक से हुई थी। इंदर कुमार ने तीन शादियां की थीं। उनकी पहली पत्नी सोनल करिया है, जिससे उन्हें एक बेटी खुशी है। 2003 में इंदर ने डायरेक्टर राज करिया की बेटी सोनल से शादी की थी। हालांकि, 5 महीने बाद ही दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद इंदर ने दूसरी शादी 2009 में कमलजीत कौर नाम की लड़की से की। ये शादी 2 महीने में ही टूट गई थी। इसके बाद उन्होंने पल्लवी शर्राफ से तीसरी शादी की।

615

बॉलीवुड एक्टर दिव्या भारती की मौत आज किसी पहेली से कम नहीं है। 5 अप्रैल 1993 को रात 11 बजे मुंबई में वर्सोवा स्थित तुलसी अपॉर्टमेंट के 5 वें फ्लोर से गिरकर एक्ट्रेस दिव्या भारती की मौत हुई थी। जब उन्होंने आखिरी सांस ली तब उनकी उम्र सिर्फ 19 साल थी। दिव्या भारती ने खुदकुशी की थी या फिर उनका मर्डर हुआ, इस पर आज भी सस्पेंस बरकरार है।

715

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर ओमपुरी की मौत भी हार्ट अटैक के चलते ही हुई थी। वो 6 जनवरी, 2017 की सुबह अपने फ्लैट में मृत मिले थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया था कि उनके सिर में डेढ़ इंच गहरा चोट का निशान था। कॉलर बोन में भी छोटा फ्रैक्चर था। ओम पुरी ने 100 से ज्यादा हिंदी और 20 हॉलीवुड फिल्मों में काम किया था। ओम पुरी की अचानक हुई मौत पर कोई यकीन नहीं कर पा रहा था। 

815

'बालिका वधू' में आनंदी का रोल कर चुकीं प्रत्यूषा बनर्जी 1 अप्रैल 2016 को अपने ही फ्लैट में पंखे से लटकी मिली थीं। कहा जाता है कि ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज से मिले धोखे के बाद उन्होंने खुदकुशी कर ली थी। राहुल का किसी और लड़की से अफेयर था, जिसकी भनक प्रत्यूषा को लगी और दोनों में जमकर झगड़ा हुआ था। इसके एक दिन बाद ही प्रत्यूषा ने सीलिंग फैन से लटककर जान दे दी थी। मौत की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

915

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में डॉ. हाथी का किरदार निभाने वाले कवि कुमार आजाद की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। उनकी मौत से न सिर्फ शो में काम करने वाले जेठालाल, दयाबेन शॉक्ड थे बल्कि आम जनता को भी यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा था। उन्हें सीने में अचानक दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के वॉकहार्ट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

1015

अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'नि:शब्द' में काम कर चुकी एक्ट्रेस जिया खान की मौत से भी सब शॉक्ड रह गए थे। जिया खान 3 जून 2013 को 25 साल की उम्र में उनके जुहू स्थित अपार्टमेंट में मृत मिली थीं। जिया की मौत भी अब तक रहस्य ही है। शुरुआती दौर में यह आत्महत्या का मामला माना जा रहा था, वहीं इसमें मोड़ तब आ गया, जब जिया की मां ने सूरज पंचोली को अपनी बेटी का कातिल बताया। हालांकि, अब भी जिया की मौत की सही वजह कोई नहीं जानता। 

1115

बॉलीवुड के खूंखार विलेन महेश आनंद की मौत रहस्यमय हालत में हुई थी। अकेलेपन से जूझते हुए महेश की मौत हुई, इसके बाद उनकी डेड बॉडी को लेने भी कोई नहीं पहुंचा था, जबकि टोरंटो में उनका बेटा त्रिशूल आनंद भी है। पुलिस के मुताबिक, महेश घर में ट्रैक सूट पहने मिले थे। बॉडी के पास शराब की एक बोतल के अलावा घर के बाहर दो लंच बॉक्स मिले। जाहिर था महेश ने कई दिनों से खाना नहीं खाया था।

1215

'मैंने प्यार किया' (1989), 'साजन' (1991) और 'हम साथ-साथ हैं' (1999) जैसी फिल्मों में सलमान खान की मां का रोल कर चुकीं रीमा लागू (59) की डेथ हार्ट अटैक से हुई थी। आखिरी वक्त में वे स्टार प्लस के सीरियल 'नामकरण' में दमयंती मेहता का रोल कर रही थीं। हालांकि रीमा लागू के एक्स-हसबैंड विवेक लागू ने कहा था कि उनकी मौत खर्राटों औ सांस लेने में तकलीफ की वजह से हुई थी।

1315

परवीन बाबी की मौत पर रहस्य आज भी बना हुआ है। परवीन 20 जनवरी, 2005 को अपने फ्लैट में रहस्यमयी हालत में मृत पाई गई थीं। वे एक लंबे समय से नशीले पदार्थों की गिरफ्त में थीं। जब तीन दिन तक उनके कमरे के आगे पड़े अखबार और दूध के पैकेट नहीं उठे और कमरे से बदबू आनी शुरू हुई तो उनके सोसायटी के लोगों ने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर उनका शव बरामद किया था। 

1415

टीवी के फेमस चाइल्ड आर्टिस्ट शिवलेख सिंह उर्फ अनु सिंह की मौत सड़क हादसे में हुई थी। शिवलेख की मौत पर किसी को भरोसा नहीं हुआ था। दरअसल, छत्तीसगढ़ में रायपुर के पास धरसीवां गांव में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में उनकी मौत हुई थी। शिवलेख फैमिली के साथ कार से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर से टक्कर हो गई। शिवलेख ने 'ससुराल सिमर का' सहित कई सीरियल में अहम किरदार निभाया था। 

1515

सलमान खान की फिल्म 'रेडी' में काम कर चुके एक्टर मोहित बघेल महज 27 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए थे। उनकी मौत 22 मई, 2020 को हुई थी। इतनी छोटी उम्र में मोहित कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे थे लेकिन वो इसे मात नहीं दे पाए। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक
Recommended image2
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Recommended image3
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश
Recommended image4
Dhurandhar 2: टीजर रिलीज होते ही मुश्किल में फंसी रणवीर की फिल्म, आखिर क्या हुआ बवाल?
Recommended image5
Sunny Leone: ड्रेस ने भरी महफिल सनी लियोनी को किया अनकम्फर्टेबल, फिर काम आई पति की समझदारी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved