- Home
- Entertainment
- Bollywood
- शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी से यूजर ने पूछा रामायण से जुड़ा सवाल तो एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब
शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी से यूजर ने पूछा रामायण से जुड़ा सवाल तो एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब
मुंबई. कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से लोग अपने घरों में हैं। ऐसे में लोगों की मांग पर रामायण को दूरदर्शन पर एक बार फिर से प्रसारित किया जा रहा है। रामायण के चलते दूरदर्शन के भी अच्छे दिन आ गए हैं और चैनल को बढ़िया टीआरपी मिल रही है, लेकिन इस बीच रामायण के चलते शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। अब पहली बार सोनाक्षी सिन्हा ने इस ट्रोलिंग पर रिएक्शन दिया है।

दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा ने लॉकडाउन के बीच इंस्टाग्राम पर Ask Me A Question सेशन किया। उन्होंने इस दौरान फैंस के हर सवाल के जवाब दिए, लेकिन इन सवालों के बीच कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करने की भी कोशिश की। एक्ट्रेस से एक यूजर ने सवाल पूछा, 'संजीवनी कौन लाया था?
यूजर के इस सवाल का जवाब देते हुए लिखा, 'मुझसे कई लोग रामायण पर सवाल पूछ रहे हैं, आप प्लीज दूरदर्शन पर रामायण देख लें, आपको सभी जवाब मिल जाएंगे, जय बजरंग बली।'
यूजर के इस सवाल का जवाब देते हुए लिखा, 'मुझसे कई लोग रामायण पर सवाल पूछ रहे हैं, आप प्लीज दूरदर्शन पर रामायण देख लें, आपको सभी जवाब मिल जाएंगे, जय बजरंग बली।'
बता दें, ये वही सवाल था जिसके चलते सोनाक्षी को पहले भी ट्रोल किया जा चुका है। दरअसल, एक्ट्रेस ने केबीसी के सीजन 11 में शिरकत की थी, इस दौरान उनसे रामायण से जुड़े सवाल का जवाब पूछा गया था तो वो इसका जवाब नहीं दे पाई थीं।
इसके बाद से सोनाक्षी सिन्हा को ट्रोल किया जाने लगा था। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की जमकर खिंचाई हुई थी, तो उन्हें फिर उसी सवाल पर घेरने की कोशिश की गई, लेकिन इस बार सोनाक्षी सिन्हा जवाब के साथ तैयार थीं।
इस बार उन्होंने उस यूजर को दो टूक कह दिया कि वो दूरदर्शन देख लें, उन्हें पता चल जाएगा। इससे पहले मुकेश खन्ना ने भी सोनाक्षी को रामायण देखने की सलाह दी थी।
मुकेश खन्ना के सलाह देने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा बेटी का पक्ष लिया था और उन्होंने मुकेश को खरी खोटी सुनाई थी। इसके साथ ही महाभारत में दुर्योधन का किरदार निभाने वाले पुनीत इस्सर ने भी एक्ट्रेस का पक्ष लिया था और मुकेश खन्ना को नसीहत दी थी।
अगर सोनाक्षी के वर्कफ्रंट की बात जाए तो वो अजय देवगन के साथ फिल्म 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया' में काम करने जा रही हैं। कोरोना के चलते फिल्म की शूटिंग को रोका गया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।