MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • जीनत अमान का खुला राज, रजा मुराद ने बताया कैसे संजय खान उठाते थे हाथ, आंख हो गई थी खराब!

जीनत अमान का खुला राज, रजा मुराद ने बताया कैसे संजय खान उठाते थे हाथ, आंख हो गई थी खराब!

Zeenat Aman Assault Allegation: रजा मुराद ने बताया कि जीनत के पिता और उनकी मां भाई-बहन थे, इसलिए दोनों चचेरे भाई-बहन हैं। परिवार में जीनत को प्यार से बब्बूशाह कहते थे। बचपन में उनके माता-पिता अलग हो गए थे। इस अकेलेपन ने उनके बचपन पर गहरा असर डाला।

4 Min read
Author : Shivangi Chauhan
Published : Oct 12 2026, 12:55 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
जीनत अमान का खुला राज, रजा मुराद ने बताया कैसे संजय खान उठाते थे हाथ, आंख हो गई थी खराब!
Image Credit : others

जीनत अमान का खुला राज, रजा मुराद ने बताया कैसे संजय खान उठाते थे हाथ, आंख हो गई थी खराब!

जीनत अमान को 70 और 80 के दशक की सबसे बोल्ड और स्टाइलिश एक्ट्रेस माना जाता है। स्क्रीन पर उन्होंने कई स्टीरियोटाइप तोड़े, लेकिन उनकी निजी जिंदगी उतनी चमकदार नहीं रही। हाल ही में उनके चचेरे भाई और वयोवृद्ध अभिनेता रजा मुराद ने उनकी जिंदगी के कुछ पुराने और दर्दनाक पन्नों को खोला है। उन्होंने बचपन की अकेलापन की बात कही, माता-पिता के अलगाव की बात कही और सबसे ज्यादा चर्चा में आया वो वाक्या जिसमें उन्होंने संजय खान का जिक्र किया। रजा मुराद ने साफ कहा कि संजय खान को जीनत पर हाथ उठाने का कोई हक नहीं था। ये एक हिंसक घटना थी, जिसकी वजह से उनकी आंख खराब हुई।

रजा मुराद ने खोला फैमिली का राज

रजा मुराद ने बताया कि जीनत के पिता और उनकी मां भाई-बहन थे, इसलिए दोनों चचेरे भाई-बहन हैं। परिवार में जीनत को प्यार से बब्बूशाह कहा जाता था। बचपन में उनके माता-पिता अलग हो गए थे। इकलौती संतान होने के कारण उन्हें दोनों घरों के बीच आना-जाना पड़ता था। रजा के मुताबिक इस अकेलेपन ने उनके बचपन पर गहरा असर डाला। बाद में उन्हें पंचगनी के बोर्डिंग स्कूल भेज दिया गया। ये बातें सुनकर लगता है कि स्क्रीन पर जितनी मजबूत दिखती थीं, असल जिंदगी में उतना ही संघर्ष झेलना पड़ा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
संजय खान वाले वाकिए पर रजा का सीधा बयान
Image Credit : Getty

संजय खान वाले वाकिए पर रजा का सीधा बयान

रजा मुराद ने उस घटना का जिक्र किया जो सालों से चर्चा में रही है। उनके अनुसार जीनत लोनवाला से मुंबई पहुंची थीं और वहां एक होटल में मुठभेड़ हुई। ये हिंसक घटना थी, जिसकी वजह से उनकी आंख खराब हो गई थी। रजा ने साफ शब्दों में कहा कि जो कुछ भी हुआ वो गलत था। किसी भी महिला पर हाथ उठाने का किसी को कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हिंसा चाहे किसी भी परिस्थिति में हो, गलत ही रहती है।

36
शादी की वो छोटी सी कहानी
Image Credit : Instagram

शादी की वो छोटी सी कहानी

जीनत अमान और संजय खान की शादी 1978 में हुई थी। संजय उस समय पहले से शादीशुदा थे और जरिन खान के साथ उनका परिवार था। ये शादी बहुत कम समय चली। बाद में तलाक हो गया। संजय की बेटी फराह ने भी कभी पुष्टि की थी कि उनके पिता ने जीनत से निकाह किया था। लेकिन रजा मुराद ने इस रिश्ते को लेकर भी कहा कि जब कोई पहले से शादीशुदा और बच्चों वाला व्यक्ति हो तो सोच-समझकर आगे बढ़ना चाहिए। मानसिक रूप से भी तैयार रहना पड़ता है।

46
आंख की चोट और लंबे समय तक चला असर
Image Credit : instagram

आंख की चोट और लंबे समय तक चला असर

जीनत अमान ने खुद कुछ साल पहले अपनी आंख की समस्या का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि दशकों पहले हुई चोट की वजह से उनके दाएं आंख के आसपास की मांसपेशियां प्रभावित हुईं। बाद में पटोसिस की समस्या बढ़ गई थी। रजा मुराद का बयान इसी पुरानी घटना से जुड़ता है। उन्होंने साफ कहा कि ये हिंसक घटना थी और आंख उसी वजह से प्रभावित हुई।

56
मजहर खान वाली शादी का भी जिक्र
Image Credit : Asianet News

मजहर खान वाली शादी का भी जिक्र

रजा मुराद ने सिर्फ संजय खान वाले अध्याय पर ही नहीं रुके। उन्होंने जीनत की मजहर खान से हुई शादी का भी जिक्र किया। उनकी निजी जिंदगी में रिश्ते हमेशा आसान नहीं रहे। स्क्रीन पर जो स्वतंत्र और मजबूत छवि थी, असल जिंदगी में कई बार अकेलापन और संघर्ष का सामना करना पड़ा। रजा मुराद ने इन बातों को परिवार के सदस्य के नाते याद किया।

66
स्टारडम के बावजूद झेला दर्द
Image Credit : Insatgram

स्टारडम के बावजूद झेला दर्द

रजा मुराद का ये बयान इसलिए भी अहम है क्योंकि उन्होंने बिना किसी लाग-लपेट के कहा कि महिला पर हाथ उठाना गलत है। चाहे परिस्थिति कुछ भी हो। जीनत अमान की जिंदगी के ये अध्याय सालों से चर्चा में रहे हैं। कभी अफवाहों के रूप में, कभी उनके अपने बयानों में। अब उनके चचेरे भाई ने इन बातों को दोहराया है तो चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। स्क्रीन की चमक के पीछे छिपी निजी जिंदगी की ये कहानियां याद दिलाती हैं कि स्टारडम के बावजूद कई बार दर्द अकेला ही झेलना पड़ता है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

SC
Shivangi Chauhan
शिवांगी चौहान। 2016 से पत्रकारिता की शुरुआत। मीडिया जगत में 9 साल का अनुभव। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़ीं। राइटिंग स्किल में खासतौर पर लाइफस्टाइल डेस्क, फैशन, एंटरटेनमेंट, फूड, ट्रेंडिंग और हेल्थ से जुड़े मुद्दों पर लिखने में दिलचस्पी। इससे पहले टाइम्स नाउ नवभारत और दैनिक भास्कर जैसे कई मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए इनके पास डिजिटल मीडिया, टीवी न्यूज चैनल फॉर्मेट्स, अखबार और वेब स्टोरी डेस्क का अच्छा अनुभव है। इनसे shivangi.chauhan@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। पत्रकारिता और योग में इन्होंने डबल MA किया हुआ है।
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
The Dirty Picture 2: एकता कपूर बना रहीं 'द डर्टी पिक्चर 2', विद्या बालन होंगी बड़े सीक्वल की हीरोइन
Recommended image2
4000 करोड़ की 'रामायण' पर मेकर्स का बड़ा दांव, 4-5 नहीं दुनियाभर की इतनी भाषाओं में होगी रिलीज!
Recommended image3
Zayn Marie Khan: कितनी पढ़ी-लिखी हैं आमिर खान की भतीजी जायन मैरी खान? जानें डिग्री, करियर और नेटवर्थ
Recommended image4
'उसी आग में जल...', नाना पाटेकर को राक्षस बता उनके सपोर्टर्स पर जमकर भड़कीं तनुश्री दत्ता
Recommended image5
कौन हैं आमिर खान की भतीजी जायन मैरी? फिल्मों से लेकर CJP प्रोटेस्ट तक, जानिए पूरी कहानी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved