- Home
- Entertainment
- Bollywood
- सोनम कपूर, बिपाशा बसु, आलिया भट्ट ने बोल्ड बेबी बंप से बटोरीं सुर्खियां, 2022 में ये सेलेब्रिटी बनी मां
सोनम कपूर, बिपाशा बसु, आलिया भट्ट ने बोल्ड बेबी बंप से बटोरीं सुर्खियां, 2022 में ये सेलेब्रिटी बनी मां
एंटरटेनमेंट डेस्क, Sonam Kapoor, Bipasha Basu, Alia Bhatt made headlines with baby bump : कोरोना जैसी महामारी के बाद साल 2022 में बॉलीवुड में खुशियां लौट आईं हैं। इस साल भूल भुलैया 2, ब्रम्हास्त्र, कांतारा ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी, वहीं इस वर्ष कई सेलेब्रिटी फैमिली के घर नए मेहमान दस्तक दी है। सोनम कपूर, बिपाशा बसु, आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा काजल अग्रवाल के घर नन्हीं किलकारी गूंजी है। इस मौके पर बी- टाउन में जमकर जश्न मनाया गया, हालांकि बेबी बंप को अश्लील तरीके पेश करने पर सोनम कपूर, बिपाशा बसु को आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है। इस खबर में आलिया भट्ट से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक की जानकारी है, जिन्होंने 2022 में अपने पहले बच्चे का वेलकम किया है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के शादी करने के कुल 7महीने बाद ही मम्मी-पापा बन गए हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास द्वारा सरोगेसी के जरिए पेरेंटस बन चुके हैं। सोनम कपूर ने तो अपनी प्रेगनेंस की जमकर भुनाया है। एक नजर बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस पर जो इस साल मां बनीं हैं।
सोनम कपूर
सोनम कपूर ( Sonam Kapoor) ने मां बनने से पहले कई बार बेबी बंप के साथ फोटोशूट किया था, इसको लेकर उनपर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा था। बहरहाल आनंद आहूजा के साथउ उन्होंने 2018 में शादी की थी।
सोनम कपूर ने इस साल अगस्त में बेबी बॉय को जन्म दिया था। इसका नाम वायु कपूर आहूजा रखा गया है। इस दौरान सोनम कपूर के घर जमकर जश्न मनाया गया।
बिपाशा बसु
बिपाशा बसु ( Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर के घर इस साल 12 नवंबर को माता-पिता बने, उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। इस दंपत्ति ने बच्चे का नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा है।
बिपाशा बसु ने बहुत ही रिलीविंग अंदाज़ में अपना बेबी बंप दिखाया था। उनके इस तरह प्रेगनेंसी दिखाने को लेकर इंटरनेट पर बवाल मच गया था।
आलिया भट्ट
ब्रह्मास्त्र फिल्म की सुपरहिट जोड़ी आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने इस साल 14 अप्रैल को एक दूसरे का हाथ थामा था, इस बेहद क्यूट जोड़ी ने इस साल 6 नवंबर को एक बच्ची को जन्म दिया है।
प्रियंका चोपड़ा जोनस ( Priyanka Chopra Jonas)
जनवरी 2022 में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चौपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने सरोगेसी के जरिए एक बच्ची को जन्म दिया था। इस दंपत्ति ने बच्ची का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनास के माता-पिता बन गए हैं।
काजल अग्रवाल
दक्षिण भारत की एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ( South actress Kajal Aggarwal) ने बॉलीवुड फिल्मों में भी अभिनय किया है। उन्होंने स्पेशल 26 और सिंघम मूवी में अपनी अदाकारी से फैंस का दिल जीत लिया है। उन्होंने इस साल अप्रैल में एक बच्चे को जन्म दिया है, जिसका नाम नील किचलू रखा गया है ।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।