- Home
- Entertainment
- Bollywood
- अफेयर की खबरों के बीच फिर सुनील शेट्टी की बेटी के साथ दिखा ये क्रिकेटर, एक-दूजे के सामने बैठ यूं दिया पोज
अफेयर की खबरों के बीच फिर सुनील शेट्टी की बेटी के साथ दिखा ये क्रिकेटर, एक-दूजे के सामने बैठ यूं दिया पोज
मुंबई। टीम इंडिया के क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) इन दिनों सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की बेटी अथिया (Athiya) को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर कई बार साथ में देखा जा चुका है। इसी बीच, ये कपल एक बार फिर साथ में दिखा। राहुल और अथिया के साथ क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा और उनकी पत्नी शीतल भी मौजूद थीं। रॉबिन उथप्पा की वाइफ शीतल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें राहुल, अथिया, रॉबिन और शीतल डाइनिंग टेबल पर बैठे नजर आ रहे हैं। राहुल के साथ सुनील शेट्टी की बेटी को देख सोशल मीडिया पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

कोई राहुल और अथिया की जोड़ी को खूबसूरत बता रहा है तो कोई कमाल और लाजवाब कह रहा है। बता दें कि फोटो में अथिया और राहुल एक-दूसरे के सामने बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान कपल मुस्कुराते हुए पोज दे रहा है।
फोटो में अथिया जहां टॉप पहने नजर आ रही हैं और उनके बाल खुले हैं, वहीं केएल राहुल ब्लैक टी-शर्ट में दिख रहे हैं। इसके अलावा उथप्पा ने कैप लगा रखी है और उनकी पत्नी शीतल मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं। इनके साथ एक और कपल बैठा दिख रहा है।
बता दें कि राहुल और बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी की बेटी अथिया के बीच अफेयर की खबरें लंबे समय से आती रही हैं। वैसे दोनों ने अब तक इस रिश्ते को लेकर खुलकर कुछ भी कबूल नहीं किया है।
इससे पहले अप्रैल में केएल राहुल के बर्थडे पर अथिया शेट्टी ने अपनी और केएल राहुल की एक फोटो शेयर करते हुए दिल की बात कही थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था- Happy birthday, my person. इसके साथ ही अथिया ने दिल वाला इमोजी भी बनाया था। इस पोस्ट पर केएल राहुल ने भी दिल वाले इमोजी बनाते हुए रिप्लाई किया था।
इससे पहले खुद केएल राहुल भी अथिया के साथ वाली फोटो शेयर कर चुके हैं। हालांकि, अभी तक दोनों ने ऑफिशियली अपनी रिलेशनशिप कबूल नहीं की है लेकिन अथिया की पोस्ट और केएल राहुल के उस पर कमेंट खुद-ब-खुद सब कुछ बयां कर देते हैं।
बता दें कि कुछ साल पहले केएल राहुल और अथिया शेट्टी न्यू ईयर पर थाईलैंड गए थे। यहां दोनों ने साथ में एन्जॉय किया और इसके बाद से ही इनके अफेयर की खबरें मीडिया में सुर्खियां बनीं।
सुनील शेट्टी से जब एक इंटरव्यू के दौरान बेटी के अफेयर को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा था- अब समय बदल गया है। मुझे बच्चों की पसंद पता है। इस तरह सुनील शेट्टी ने भी बेटी की लव लाइफ पर पॉजिटिव संकेत दे दिए थे।
अथिया की फैमिली को भी केएल राहुल बहुत पसंद हैं। अथिया के डैड सुनील शेट्टी, मम्मी माना और भाई अहान राहुल को खूब पसंद करते हैं और इस स्टायलिश क्रिकेटर को अपना सपोर्ट भी कर रहे हैं।
5 नवंबर, 1992 को मुंबई में जन्मी अथिया ने 2015 में आई फिल्म 'हीरो' से डेब्यू किया था। बचपन से ही एक्ट्रेस बनने का सपना देखने वाली अथिया जब तीन साल की थी तो शीशे के सामने एक्टिंग और डांस किया करती थी। फिर स्कूल में थिएटर से जुड़ी।
अथिया शेट्टी ने अब तक हीरो, मुबारकां, नवाबजादे और मोतीचूर चकनाचूर जैसी फिल्मों में काम किया है। अथिया जल्द ही फुटबॉल प्लेयर अफसान आशिक की बायोपिक में नजर आएंगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।