MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • कभी मम्मी-पापा की गोद में यूं मुस्कुराते थे सुशांत, भाई को याद कर बहनों ने शेयर की बचपन की PHOTOS

कभी मम्मी-पापा की गोद में यूं मुस्कुराते थे सुशांत, भाई को याद कर बहनों ने शेयर की बचपन की PHOTOS

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) अगर आज जिंदा होते तो 35 साल के हो जाते। 21 जनवरी, 1986 को पटना में जन्मे सुशांत की मौत का रहस्य आज भी अनसुलझा है, जबकि उन्हें इस दुनिया को अलविदा कहे 7 महीने से ज्यादा हो चुके हैं। सुशांत के 35वें बर्थडे पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई के बचपन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक फोटो में सुशांत अपनी मां की गोद में हंसते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं बहन प्रियंका ने भी सुशांत की फोटोज से बना एक वीडियो शेयर किया है, जिनमें सुशांत के बचपन से लेकर जवानी तक की फोटो हैं। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jan 21 2021, 03:30 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर श्वेता सिंह कीर्ति ने बेहद इमोशनल मैसेज भी लिखा है। श्वेता सिंह कीर्ति ने अपनी दिवंगत मां की गोद में भाई सुशांत के बचपन की फोटो शेयर करते हुए लिखा- ये मुस्कान किसी का भी दिल पिघला सकती है। हैप्पी सुशांत डे। 
 

210

सुशांत की बहन प्रियंका ने भाई की तस्वीरों का वीडियो शेयर करते हुए एक लंबा सा नोट भी लिखा है। इस पोस्ट में उनकी बहन प्रियंका अपने भाई को याद कर इमोशनल हो रही हैं। प्रियंका ने लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे सुशांत, मेरे सनशाइन।

310

इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा- मेरा भाई, मेरा गौरव, मेरा ऑल्टर ईगो। इस दिन जब तुम पैदा हुए, तो इसके बाद हम लोग केवल भाई-बहन के रूप में बड़े हुए बल्कि इसके साथ ही हम सबसे अच्छे दोस्त और साथी बन गए। हमने जिंदगी के मतलब को एक साथ खोजा और आगे बढ़े। 

410

बता दें कि सुशांत की मां उषा सिंह ने कई मंदिरों में जाकर माथा टेक, मन्नतें मांगी तब जाकर चार बहनों के बाद सुशांत का जन्म हुआ था। ये बात सुशांत सिंह राजपूत के पटना वाले घर के पड़ोस में रहने वालीं अंजनी पाठक ने बताई थी। 

510

अंजनी पाठक के मुताबिक, वो मेरे बच्चों के साथ बचपन में क्रिकेट खेलता था, अक्सर उसका समय हमारे घर पर ही बीतता था। सुशांत की सबसे बड़ी बहन मेरी सहेली है। इसलिए वो मुझको दीदी कहकर पुकारता था। सुशांत जब भी पटना आता तो मेरे पैर छूकर प्रणाम करता था। आखिरी बार जब वो पटना आया था तो मेरे पास आकर गले लगा था।
 

610

बता दें कि सुशांत सिंह के बचपन का नाम गुलशन था, जो उनकी मां उषा सिंह ने रखा था। वो पढ़ने में बहुत होशियार थे। पिता केके सिंह सुशांत की उंगली पकड़कर स्कूल छोड़ने जाया करते थे। पत्नी की मौत के बाद पिता केके सिंह बेटे के सहारे जी रहे थे, लेकिन बुढ़ापे में वो भी उनका साथ छोड़ गया। 

710

जब सुशांत 16 साल के थे, तभी उनकी मां की मौत हो गई थी। मां के जाने के बाद सुशांत अंदर से टूट गए थे। मां के जाने के बाद सुशांत ने अपनी बड़ी बहन को मां की जगह दे दी थी। सोशल मीडिया पर अपनी बहन की तस्वीर शेयर करते हुए उसे मां की जगह दी थी। मौत से 10 दिन पहले सुशांत ने अपनी मां के लिए इंस्टा पर बेहद इमोशनल पोस्ट लिखी थी।
 

810

एक इंटरव्यू में सुशांत ने बताया था कि एक दौर ऐसा भी था, जब उन्हें 6 लोगों के साथ रूम शेयर करना पड़ता था। इस दौरान उन्हें एक प्ले के बदले 250 रुपए मिलते थे। इतना ही नहीं, सुशांत कभी-कभार फिल्मों में हीरो-हीरोइन के पीछे बतौर बैकग्राउंड डांसर काम कर लिया करते थे।

910

कई साल तक संघर्ष करने के बाद सुशांत को 2008 में टीवी पर पहला ब्रेक 'किस देश में है मेरा दिल' से मिला। हालांकि, सुशांत को पहचान टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' से मिली। इस सीरियल में काम करने के बाद लोग उन्हें घर-घर में जानने लगे और इसी की बदौलत 2013 में पहली फिल्म 'काई पो छे' मिली।

1010

स्कूल डेज में ग्रुप फोटो के दौरान लाल घेरे में सुशांत सिंह राजपूत।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Saiyaara फिर आ रही आशिकी जगाने, री-रिलीज से बॉक्स ऑफिस पर फिर सजेगी इश्क की महफिल
Recommended image2
BOX OFFICE फोड़ चुकी अजय देवगन-रोहित शेट्टी की जोड़ी, सबूत हैं ये 10 फिल्में
Recommended image3
Vadh 2 Vs Bhabhi ji Ghar Par Hain Day 1 Collection: 'वध 2' या 'भाभी जी...', पहले दिन कौन किस पर भारी
Recommended image4
Priyanka Chopra Romantic Photos: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक पर लुटाया प्यार, देखें तस्वीरें
Recommended image5
Govinda के पास नहीं बचा पैसा? मैनेजर ने खोले हीरो नं. 1 के कई राज, अफेयर का सच भी बताया
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved