अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला जबरदस्त चर्चा में बनी हैं। हाल ही में फिल्म का नया मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था। अब मूवी के पहले गाने का टीजर रिवील किया गया है। इसमें अक्षय हॉरर-कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आ रहे हैं। इसके डायरेक्टर प्रियदर्शन हैं।

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे मेकर्स एक्टिव होते दिख रहे हैं। हाल ही में मूवी का एक धांसू मोशन पोस्टर जारी किया गया था। वहीं, बुधवार को फिल्म के पहले गाने का टीजर रिलीज किया गया। इस टीजर सॉन्ग में अक्षय हॉरर और कॉमेडी दोनों का तड़का लगाते नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर फैन्स की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। बता दें कि पूरा गाना गुरुवार 26 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। डायरेक्टर प्रियदर्शन की ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में धमाका करने रिलीज की जाएगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म भूत बंगला

भूत बंगला इस साल यानी 2026 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। करीब 14 साल बाद बॉलीवुड के दो दिग्गज अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी साथ में कमबैक कर रही हैं। बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को देखने के लिए फैन्स में जबरदस्त एक्साइटमेंट नजर आ रहा है। बता दें कि ये एक हॉरर-कॉमेडी मूवी है। इसी बीच फिल्म के पहले गाने का टीजर रिलीज किया गया है। अक्षय ने ये टीजर अपने ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा- मैं अपने भूतों के साथ रेडी हूं, क्या आप हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि भूत बंगला का ये गाना 26 फरवरी गुरुवार को रिलीज किया जाएगा। वहीं, फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी। भूत बंगला के राम जी भला करेंगे.. गाने का टीजर देख फैन्स की एक्साइटमेंट काफी हाई हो गई है और वे इस सॉन्ग की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सामने आए गाने में अक्षय के 3 अलग-अलग लुक देखने को मिल रहे हैं। उनका एनर्जी लेवल एकदम हाई नजर आ रहा है और वे जोर-जोर से हंसते दिख रहे हैं। प्रीतम द्वारा कंपोज किए गए और कुमार के लिखे इस गाने को देव अरिजीत ने गाया है।

ये भी पढ़ें... गोलमाल 5 कास्ट में बड़ा ट्विस्ट! अजय देवगन की गोलमाल 5 में कौन है वो नई अदाकारा?

Scroll to load tweet…

फिल्म भूत बंगला के बारे में

बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनल तले बनी फिल्म भूत बंगला में अक्षय कुमार, वामीका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव लीड रोल में हैं। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस फिल्म को अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का बजट 100 से 120 करोड़ के बीच है।

ये भी पढ़ें... Netflix Top 10 Movies List: सबसे ज्यादा देखी गई टॉप 10 फिल्में, जानें नंबर 1 पर कौन?