- Home
- Entertainment
- Bollywood
- तो इस वजह से सेट पर ऋतिक से दुश्मनी निकालते थे शाहरुख खान, इन स्टार्स ने भी बना ली थी दूरी
तो इस वजह से सेट पर ऋतिक से दुश्मनी निकालते थे शाहरुख खान, इन स्टार्स ने भी बना ली थी दूरी
मुंबई. दुनियाभर में कोरोना को लेकर दहशत फैली हुई है। हर दिन हजारों लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं। इस महामारी को ध्यान में रखते हुए भारत में लॉकडाउन की तारीख बढ़ाकर 31 मई तक कर दी गई है। आमजनों की तरह ही सेलेब्स भी अपने-अपने घरों में कैद हैं और सोशल मीडिया पर एक्टिव है। इस दौरान सेलेब्स से जुड़े कई किस्से-कहानियां, फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इसी बीच ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के सेट से जुड़ा किस्सा करन जौहर ने शेयर किया। उन्होंने अपनी किताब एन अनसुटेबल ब्वॉय में इस बात जिक्र भी किया है।

करन जौहर फिल्म कभी खुशी कभी गम के डायरेक्टर है। उन्होंने अपने किताब में खुलासा किया कि शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और काजोल सेट पर ऋतिक रोशन से दूरी बनाकर रखते थे और इसके लिए उन्हें बुरा लगता था। उन्होंने बताया कि सेट पर ये दुश्मनी फिल्म कहो ना प्यार है की सक्सेस की वजह से थी।
'कहो ना प्यार है' की सफलता के बाद ऋतिक इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर हो गए थे और उनकी तुलना शाहरुख से होने लगी थी। करन ने बताया- 'यह बहुत ही गलत था क्योंकि ऋतिक बहुत ही जूनियर थे और शाहरुख पहले से ही बड़े स्टार थे, लेकिन वो दौर ऐसा था, जब शाहरुख की एक या दो फिल्में फ्लॉप हो गई थी।
करन ने किताब में लिखा- उस दौरान मीडिया ने ऋतिक की तारीफ करना शुरू कर दी थी, जिसकी वजह से जो नकारात्मकता सामने आई, वह सही नहीं थी। हालांकि, उन्होंने ये भी बताया कि ऋतिक को ज्यादा लोगों से घुलना-मिलना पसंद नहीं था।
करन ने आगे लिखा- 'मुझे लगता था कि शूटिंग के दौरान ऋतिक को किसी न किसी की जरूरत होती थी पर अमिताभ और जया बच्चन उनसे बात नहीं करते थे। शाहरुख ने भी उनसे दूरी बना ली थी और काजोल तो पहले से ही एसआरके के साथी थी।'
करन ने बताया कि उन्हें लगता था कि ऋतिक उस अकेले बच्चे की तरह थे, जो खो गया था। सेट पर वो उनको जितना संभव हो सके अच्छा फील कराने की कोशिश करते थे। और ऐसे में हमारे बीच अच्छी फ्रेंडशिप हो गई।
फिल्म कभी खुशी कभी गम के एक सीन में ऋतिक रोशन और करीना कपूर।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।