342 करोड़ कमाने के बाद फिर रिलीज हुई 'उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक', ये है वजह
'उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक' महाराष्ट्र में 500 थिएटरों पर रिलीज हुई है।
13

मुंबई. 26 जुलाई को पूरा देश कारगिल विजय दिवस का जश्न मना रहा है। इस मौके पर विक्की कौशल की फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' रिलीज हुई है। इससे पहले मूवी 11 जनवरी, 2019 को रिलीज की गई थी। रिलीज के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 342.06 करोड़ ताबड़तोड़ कमाई की थी। इसका बजट 45 करोड़ था।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

23
500 थिएटरों पर हुई रिलीज... 'उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक' महाराष्ट्र में 500 थिएटरों पर रिलीज हुई है। मूवी 2019 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में दूसरे स्थान पर है। कारगिल विजय दिवस के मौके पर फिल्म को फ्री में दिखाया जा रहा है।
33
उरी हमले की है कहानी... 'उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक' उरी हमले की कहानी को बयां करती है। उरी हमले के बाद भारतीय सेना ने 2016 में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। सेनाओं की उस शौर्य गाथा को भी मूवी में बखूबी दिखाया गया है। इस हमले में 17 जवान शहीद हुए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos