- Home
- Entertainment
- Bollywood
- वरुण ही नहीं शाहिद समेत इन एक्टर्स ने भी की है उन लड़कियों से शादी, जिनका नहीं है बॉलीवुड से नाता
वरुण ही नहीं शाहिद समेत इन एक्टर्स ने भी की है उन लड़कियों से शादी, जिनका नहीं है बॉलीवुड से नाता
मुंबई. वरुण धवन गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग शादी के बंधन में आज यानी की 24 जनवरी, 2021 रविवार को बंध जाएंगे। इनकी शादी से पहले की रस्में एक दिन पहले ही 23 जनवरी से शुरू हो चुकी थीं। वहीं, 22 जनवरी को दोनों के परिवारवाले 'द मैंशन हाउस' पहुंच चुके हैं। दोनों अपनी बचपन की दोस्ती को अब रिश्ते का नाम देने जाने जा रहे हैं। जहां वरुण धवन एक्टर हैं और उनके पिता फिल्ममेकर हैं, वहीं, नताशा का बॉलीवुड से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। ऐसे पहली बार नहीं है कि कोई सिंपल लड़की से शादी कर रहा है। इससे पहले भी कई स्टार्स ने उन लड़कियों से शादी है, जिनका बॉलीवुड से कोई नाता नहीं है। आइए जानते हैं उनके बारे में...

शाहिद कपूर
शाहिद कपूर का नाम बॉलीवुड की कई एक्ट्रसेस के साथ जुड़ा, पर उन्होंने किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस का नहीं बल्कि अपने से ज्यादा छोटी उम्र की वाली लड़की मीरा राजपूत का हाथ थामा। मीरा का सिनेमा जगत से कोई नाता नहीं है। हालांकि, दिखने में वो किसी एक्ट्रसेस से कम नहीं हैं। इस कपल ने 2015 में शादी की थी और अब इनके दो बच्चे हैं।
बॉबी देओल
90 के दशक के दिग्गज कलाकारों में से एक धर्मेंद्र के बेटे बॉबी देओल सिनेमा जगत के जाने माने एक्टर हैं। उनकी पत्नी का नाम तान्या देओल है। वो एक बिजनेसमैन की बेटी हैं। जानकारी के अनुसार उनका खुद का एक बिजनेस वूमेन हैं। साल 1996 में बॉबी देओल ने तान्या से शादी की थी।
नील नितिन मुकेश
बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश की पत्नी का नाम रुकमणी सहाय है। साल 2017 में उन्होंने रुक्मणी से शादी की थी। इनका भी बॉलीवुड से कोई नाता नहीं हैं।
आफताब शिवदासानी
एक्टर आफताब शिवदासानी की पत्नी एक एक्ट्रेस ना होने के बाद भी काफी खूबसूरत हैं। बता दें कि उनकी पत्नी का नाम निन दोसांझ है। साल 2014 में इन दोनों की शादी हुई थी। वैसे तो वो अपनी पत्नी के साथ काफी कम दिखाई देते हैं, लेकिन उनकी पत्नी परी जैसी खूबसूरत हैं।
जॉन अब्राहम
बिपाशा बसु से ब्रेकअप के बाद जॉन अब्राहम ने प्रिया रुंचल से 2014 में प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना ज्यादा पसंद करते हैं। जहां जॉन पेशे से एक एक्टर हैं, वहीं, प्रिया एक बैंकर हैं। वो लाइमलाइट से दूर रहती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।