MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • देर रात कैटरीना कैफ की बिल्डिंग से निकलता दिखा ये एक्टर, दबे पांव निकल रहा था तभी हो गया कैमरे में कैद

देर रात कैटरीना कैफ की बिल्डिंग से निकलता दिखा ये एक्टर, दबे पांव निकल रहा था तभी हो गया कैमरे में कैद

मुंबई। फिल्म 'उरी' के एक्टर विकी कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के अफेयर की खबरें अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि, भले ही इन दोनों ने कभी इस बात को एक्सेप्ट नहीं किया हो लेकिन समय-समय पर कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं, जो इस बात की ओर इशारा करती हैं कि इनके बीच कुछ न कुछ तो जरूर है। हाल ही में देर रात विकी कौशल कैटरीना की बिल्डिंग पार्किंग से अपनी कार निकालते हुए नजर आए। दरअसल, कैटरीना का ड्राइवर विक्की को कॉलोनी से बाहर निकलने का रास्ता दिखा रहा था, इसी दौरान का एक वीडियो और कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं। पहले भी कैटरीना के घर से निकलता दिखा है एक्टर..

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jun 29 2021, 02:11 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

बता दें कि इससे पहले 8 जून को भी विकी अपनी कार के साथ कैटरीना की बिल्डिंग से बाहर निकलते नजर आए थे। वहीं, अक्टूबर 2020 में भी विकी कौशल सुबह-सुबह चुपके से कैटरीना के अपार्टमेंट में पहुंचे थे। वे सबसे नजरें बचाकर एंट्री कर ही रहे थे कि इसी दौरान फोटोग्राफर ने उनकी फोटो खींच ली थी।

210

विकी कौशल की पिछली रिलीज फिल्म 'भूत' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान कैटरीना कैफ पहुंची थीं। इसके अलावा अंबानी फैमिली के घर हुई होली पार्टी में भी दोनों साथ में एन्जॉय करते नजर आए थे।

310

वैसे, इनके अफेयर की शुरुआत की चर्चा तब से हुई जब दोनों स्टार एक कॉमन फ्रेंड की दीवाली पार्टी में एक साथ पहुंचे थे। इस पार्टी में कैटरीना रेड कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगी थीं। वहीं विकी कौशल सिल्क कुर्ते-पायजामे में दिखे थे।
 

410

हालांकि इसी पार्टी में अचानक मीडिया पर्सन्स को देखने के बाद कटरीना कैफ और विक्की कौशल अलग-अलग एक दूसरे के आगे-पीछे अपनी कार से निकलते दिखे थे।

510

जनवरी, 2020 में कैटरीना और विकी कौशल डायरेक्टर अली अब्बास जफर की बर्थडे पार्टी में नजर आए थे। इसके साथ ही कैटरीना विकी कौशल के भाई सनी कौशल की वेब सीरीज के प्रीमियर में भी पहुंची थीं।

610

बता दें कि विकी कौशल कई बार इस बात को कबूल कर चुके हैं कि कैटरीना को देखते ही हुए उनकी दिल की धड़कन बढ़ जाती है। उन्होंने करन जौहर के शो कॉफी विद करन के दौरान भी ये बात कबूली थी।

710

एक न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट पर यकीन करें तो कैटरीना पहले विकी के साथ अपनी रिलेशनशिप पर उलझन में थीं। लेकिन अब उन्हें ऐसा महसूस होता है कि जैसा आदमी वह अपनी जिंदगी में चाहती हैं, विकी वैसे ही 'भरोसेमंद' और 'विश्वसनीय' व्यक्ति हैं।

810

जब दोनों के एक-दूसरे को डेट करने की खबरें आई थीं तो विकी ने कहा था कि अब कहने को कुछ रह नहीं गया है। विकी ने कहा कि वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी ओपन रहते हैं। हालांकि इस बात (कैटरीना के साथ रिश्ते) में कोई सच्चाई नहीं है। प्यार एक बेस्ट फीलिंग है।

910

बता दें कि फिल्म 'सूर्यवंशी' के प्रमोशन के दौरान करण जौहर ने कैटरीना को छेड़ते हुए कहा था कि इनके घर पर सब कुशल मंगल है। वैसे, विकी कौशल कैटरीना से पहले हरलीन सेठी के साथ रिलेशनशिप में थे। वहीं कैटरीना रणबीर कपूर संग लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। 

1010

वर्क फ्रंट की बात करें तो विकी कौशल जल्द ही 'द इम्मॉर्टल', 'अश्वथामा' और 'सरदार उधम सिंह' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। वहीं कैटरीना के पास सिद्धांत चतुर्वेंदी और ईशान खट्टर की फिल्म फोन बूथ और अक्षय कुमार की सूर्यवंशी है। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Assi box office day 4: तापसी पन्नू की फिल्म की फूली सांसें, देखें सोमवार का कलेक्शन
Recommended image2
Kerala Story 2 मेकर ने Prakash Raj का बताया थर्ड क्लास इंसान? एक्टर ने दिया जवाब
Recommended image3
तारा सुतारिया के नए घर की 6 Inside Photos, मुंबई में खरीदा पहला Dream Home
Recommended image4
Malaika Arora को 52 की उम्र में फिर हुआ प्यार? कौन है वो शख्स, जो उनके बेटे से बस 10 साल बड़ा
Recommended image5
Akshay Kumar College Love Story: लड़की के घर के बाहर ऐसा क्या किया कि हुई थी जमकर कुटाई
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved