MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • अक्षय कुमार ने बीवी के डर से बीच में ही छोड़ दी थी यह फिल्म, प्रियंका चोपड़ा संग शूट कर रहे थे रोमांटिक सीन

अक्षय कुमार ने बीवी के डर से बीच में ही छोड़ दी थी यह फिल्म, प्रियंका चोपड़ा संग शूट कर रहे थे रोमांटिक सीन

एंटरटेनमेंट डेस्क. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chhopra) ने साथ में 'अंदाज़', 'ऐतराज', 'मुझसे शादी करोगी' और 'वक्त : रेस अगेंस्ट टाइम' में सात्त काम किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा के साथ एक फिल्म की शूटिंग सिर्फ इसलिए बीच में छोड़ दी थी, क्योंकि उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने उन्हें चेतावनी दे दी थी। दरअसल, यह तब की बात है, जब अक्षय कुमार प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म 'बरसात' (Barsaat) की शूटिंग कर रहे थे, जिसके डायरेक्टर सुनील दर्शन (Suneel Darshan) थे। खुद सुनील ने इस फिल्म से अक्षय कुमार के बाहर होने का किस्सा साझा किया है। जानिए सुनील ने आखिर क्या बताया अक्षय कुमार को लेकर....

3 Min read
Gagan Gurjar
Published : Aug 31 2022, 02:20 PM IST| Updated : Aug 31 2022, 03:27 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

उस समय मीडिया में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की खूब चर्चा हो रही थी। अक्षय ने बरसात के कुछ पोर्शन यहां तक कि इसके टाइटल सॉन्ग की शूटिंग भी कर ली थी। लेकिन जब अचानक उन्होंने फिल्म छोड़ी तो सब जगह चर्चा होने लगी।

26

खबर आई कि अक्षय कुमार ने यह फिल्म इसलिए छोड़ दी, क्योंकि उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने उन पर प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने पर पाबंदी लगा दी थी। अक्षय कुमार ने इस पर सफाई भी दी थी और कहा कि उनके फिल्म से बाहर होने के पीछे की वजह से प्रियंका चोपड़ा का कुछ लेना-देना नहीं है।

36

हालांकि, अब पूरे मामले पर डायरेक्टर सुनील दर्शन ने कहा है, "अक्षय कुमार निजी दुविधा से गुजर रहे थे। हमने अक्षय और प्रियंका के साथ शूटिंग शुरू की। हमने उनके साथ एक गाने की शूटिंग की। उसके बाद फिल्म में देरी होती रही। क्योंकि अक्षय अपनी पारिवारिक समस्या को सुलझाने में व्यस्त थे।अक्षय के लिए यह गंभीर मुद्दा था। वरना, वे कभी भी फिल्म से बाहर नहीं जाते। जिस तरह मैं सालों से उनके साथ खड़ा हूं, उसे देखते हुए वे मुझे निराश नहीं कर सकते थे।"

46

सुनील दर्शन ने आगे कहा, "जब कोई फिल्ममेकर किसी फिल्म में इतना इन्वेस्ट करता है तो अपने एक्टर्स से वफादारी की उम्मीद तो कर ही सकता है। लेकिन प्रोफेशनल वफादारी से पहले व्यक्तिगत समस्याओं को सुलझाना होगा। मैं अक्षय को किसी बात के लिए दोष नहीं देता। लेकिन हां, पहले तो उन्होंने जोर देकर कहा कि मैं किसी और एक्टर की बजाय उन्हें ही साइन करूं। फिर उन्होंने फिर छोड़ दी। भगवान का शुक्र है कि बॉबी देओल ने मुझे दुविधा से बाहर निकाला। किसी रोज मैं 'बरसात' के लिए अक्षय कुमार द्वारा शूट किए गए गाने को एडिट करूंगा और कहीं इसका इस्तेमाल करूंगा।"

56

'बरसात' के बाद अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा ने कभी किसी फिल्म साथ में साइन नहीं की। खास बात यह है कि इस फिल्म में कटरीना कैफ की महत्वपूर्ण भूमिका थी। लेकिन अक्षय के फिल्म छोड़ते ही इसमें देरी हुई तो कटरीना के सामने डेट्स की समस्या आ गई और उन्होंने भी फिल्म छोड़ दी। बाद में उनकी जगह बिपाशा बसु को लाया गया और इस तरह बॉबी देओल, प्रियंका चोपड़ा और बिपाशा बसु के साथ फिल्म पूरी की गई।

66

अब बात सुनील दर्शन और अक्षय कुमार के कोलैबोरेशन की करते हैं। दोनों ने पहली बार फिल्म 'जानवर' (1999) में साथ काम किया था, जिसमें शिल्पा शेट्टी और करिश्मा की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी। इस फिल्म के हिट होने के बाद अक्षय ने सुनील के साथ 'एक रिश्ता', 'तलाश : द हंट बिगिन्स', 'दोस्ती : फ्रेंड्स फॉरएवर' और 'मेरे जीवन साथी' में साथ काम किया है।

और पढ़ें...

दूसरी बार मां बनने की तैयारी कर रहीं भारती सिंह, लेकिन इस वजह से उन्हें अभी करना पड़ेगा इंतजार

Ganesh chaturthi 2022: TV पर भगवान गणेश का किरदार निभा चुके ये 6 एक्टर, एक अब इस दुनिया में नहीं है

Ganesh chaturthi 2022: अलग धर्म के ये 6 स्टार्स सालों से करते आ रहे भगवान गणेश की आराधना

फिल्मों के लिए इन 6 एक्ट्रेस ने पति को भी छोड़ा, एक का आखिर में ऐसा हाल हुआ कि हाथ ठेले पर ले जानी पड़ी थी अर्थी

 

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
प्रियंका चोपड़ा

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Dhurandhar ने दंगल को पछाड़ा, अक्षय खन्ना की मूवी ने 12 वें दिन तोड़ा 3 मूवी का रिकॉर्ड
Recommended image2
आखिर कौन है Border 2 के टीजर में सिर्फ 4 सेकंड के लिए दिखी ये हीरोइन?
Recommended image3
90s की इस एक्ट्रेस के पास अकूत दौलत, अक्षय समेत 5 स्टार मिलकर नहीं कर सकते मुकाबला
Recommended image4
2025 में रिलीज हुई इन 8 फिल्मों ने डुबाए मेकर्स के करोड़ों, लिस्ट में 100CR+ की यह फिल्म भी
Recommended image5
Dhurandhar में कौन किस पर भारी, R Madhavan ने अक्षय खन्ना को दिखाया आइना
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved