MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • 1 जनवरी से होने जा रहे ये 7 बड़े बदलाव, कुछ से होगा फायदा तो कुछ आपकी जेब पर पड़ेंगे भारी

1 जनवरी से होने जा रहे ये 7 बड़े बदलाव, कुछ से होगा फायदा तो कुछ आपकी जेब पर पड़ेंगे भारी

Changes From New Year 2023: 1 जनवरी, 2023 से नए साल की शुरुआत हो गई है। नए साल के साथ ही पहली तारीख से ही आम आदमी की जिंदगी से जुड़े कई बदलाव हो रहे हैं। इन बदलावों का असर सीधे-सीधे आपकी जेब पर भी पड़ेगा। जनवरी, 2023 से जहां एलपीजी सिलेंडर की कीमत (LPG Price) बढ़ रही है, वहीं बैंकिंग से जुड़े भी कई नियमों में बदलाव हो रहा है। आइए जानते हैं नए साल में फाइनेंस से जुड़ी किन-किन चीजों में हुआ बदलाव। 

4 Min read
Author : Ganesh Mishra
| Updated : Jan 01 2023, 02:01 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

1- कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर हुआ महंगा :  
नए साल की शुरुआत में 1 जनवरी 2023 से LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ा बदलाव हुआ है। 1 जनवरी, 2023 से कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। हालांकि, राहत की बात ये है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें अब भी पुरानी ही हैं। कॉमर्शियल सिलेंडर के लिए अब लोगों को 25 रुपए ज्यादा चुकाने होंगे। राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर अब 1769 रुपए का मिलेगा। वहीं मुंबई में इसकी कीमत 1721, कोलकाता में 1870 और चेन्नई में 1917 रुपए हो गई है। 

27

2- लॉकर के लिए अब बैंक नहीं कर सकेंगे मनमानी : 
1 जनवरी, 2023 से बैंक लॉकर (Bank Locker Rules) से जुड़े नियमों में भी बदलाव हो गया है। नए नियमों के तहत अब बैंक लॉकर को लेकर मनमानी नहीं कर सकेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की संशोधित अधिसूचना के मुताबिक, नए नियम लागू होने के बाद बैंक मनमानी नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा कस्टमर्स को नुकसान होने पर अपनी जिम्मेदारी से नहीं भाग सकते। नए नियमों के तहत बैंकों को खाली लॉकरों की लिस्ट और वेटिंग लिस्ट दिखानी जरूरी होगी। इसके अलावा बैंक लॉकर के लिए ग्राहक से एक बार में ज्यादा से ज्यादा 3 साल तक का किराया ही ले सकेंगे। अगर किसी कस्टमर को नुकसान होता है तो बैंक शर्तों का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकता। बल्कि उसे ग्राहक के नुकसान की पूरी भरपाई करनी होगी। 

37

3- कारें खरीदना हुआ महंगा : 
नए साल पर अगर आप अपने लिए गाड़ी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो अब आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। 1 जनवरी, 2023 से मारुति सुजुकी, एमजी मोटर्स, हुंडई, रेनॉ से लेकर ऑडी और मर्सडीज जैसी कंपनियां ने अपनी कारों की कीमतें बढ़ा दी हैं। इसके अलावा टाटा ने भी अपने कमर्शियल वाहनों की कीमत 2 जनवरी, 2023 से बढ़ाने की घोषणा कर दी है। 

47

4- IMEI नंबर से जुड़ा बदलाव : 
1 जनवरी, 2023 से फोन बनाने वाली कंपनियों और इसका आयात-निर्यात करने वाली फर्मों के से जुड़े नियम में भी बदलाव हो गया है। इसके तहत कंपनियों को हर फोन के आईएमईआई (IMEI) नंबर का रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा। दूरसंचार विभाग ने IMEI से छेड़छाड़ होने के मामलों पर लगाम कसने के लिए ये नियम बनाया है। 

57

5- GST नियमों से जुड़ा बदलाव : 
1 जनवरी, 2023 से जीएसटी ई-इन्वॉयसिंग (GST Invoicing) या इलेक्ट्रॉनिक बिल के नियम भी बदल गए हैं। सरकार ने ई-इन्वॉयसिंग के लिए 20 करोड़ रुपए की सीमा घटाते हुए अब इसे 5 करोड़ रुपए कर दिया है। इस नियम के लागू होने के बाद अब उन बिजनेसमैन को इलेक्ट्रॉनिक बिल जेनरेट करना जरूरी होगा, जिनका सालाना बिजनेस 5 करोड़ से ज्यादा होता है। 

67

6- क्रेडिट कार्ड के नए नियम :  
HDFC बैंक ने नए साल पर अपने क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव किया है, जो 1 जनवरी 2023 से लागू हो गया है। अगर कोई ग्राहक इस बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसके लिए इस बदलाव को समझना बेहद जरूरी है। दरअसल, HDFC क्रेडिट कार्ड के पेमेंट पर मिलने वाले रिवॉर्ड प्वाइंट्स (Reward Points) के नियम बदल दिए हैं। इसके लिए ज्यादा जानकारी बैंक से ली जा सकती है। 
 

77

7-  छोटी बचत योजनाओं पर मिलेगा ज्यादा ब्याज : 
नए साल पर अब पोस्टऑफिस की छोटी बचत योजनाओं पर ज्यादा ब्याज मिलेगा। दरअसल, सरकार ने स्मॉल सेविंग्स स्कीम पर ब्याज बढ़ा दिया है। सरकार ने किसान विकास पत्र पर ब्याज दरें बढ़ाकर 7.2% कर दी हैं। वहीं सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में भी ब्याज दर अब 8% हो गई है। मासिक आय योजना में भी 6.7 प्रतिशत से बढ़कर 7.1 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। 

ये भी देखें : 

आखिर कितने पढ़े लिखे हैं मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत, जानें खानदान के पांचों बच्चों की क्वालिफिकेशन

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Recommended image2
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?
Recommended image3
10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
Recommended image4
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें
Recommended image5
पटना की गली से लंदन तक..कैसे बिहार का लड़का बना 29 हजार करोड़ का मालिक?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved