MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Top 10 News
India Today CVoter MOTN Survey
Nepal Flash Flood 2026
Nepal Flood Video
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Business
  • Money News
  • आज भी जलवा कायम है कर्ज में डूबे अनिल अंबानी की वाइफ टीना अंबानी का, देखें PHOTOS

आज भी जलवा कायम है कर्ज में डूबे अनिल अंबानी की वाइफ टीना अंबानी का, देखें PHOTOS

बिजनेस डेस्क। एक समय दुनिया से अमीरों में छठे स्थान पर रहे अनिल अंबानी (Anil Ambani) का कारोबारी साम्राज्य करीब-करीब डूब गया है। अनिल अंबानी पर कई कंपनियों का करीब 5300 करोड़ रुपए का कर्ज है। चीनी बैंकों ने कर्ज के मामले में लंदन की कोर्ट में अनिल अंबानी पर मुकदमा चल रहा है। हालत ऐसी है कि अनिल अंबानी की दुनिया भर में फैली संपत्तियों पर ये कंपनियां कब्जा कर सकती हैं। लेकिन एक समय अनिल अंबानी कारोबारी सफलता के साथ अपनी रंगीन मिजाजी के लिए भी मशहूर थे। अनिल अंबानी ने परिवार के नहीं चाहने के बावजूद अपने समय की हिट हीरोइन टीना मुनीम (Tina Munim) से शादी की। इसके लिए उन्होंने परिवार को राजी किया। एक समय टीना मुनीम का बॉलीवुड में जलवा था। 11 फरवरी 1957 को जन्मीं टीना मुनीम शादी के बाद टीना अंबानी हो गईं।1975 में एक अंतरराष्ट्रीय सौन्दर्य प्रतियोगिता में जीत हासिल करने के बाद देवानंद की नजर उन पर पड़ी और उन्होंने 'देस-परदेस' फिल्म के लिए उन्हें चुन लिया। 1978 में टीना ने फिल्म जगत में अपना कदम रखा। टीना मुनीम ने करीब 30-35 फिल्मों में काम किया, जिसमें संजय दत्त के साथ 'रॉकी' सुपरहिट रही। बॉलीवुड में संजय दत्त और राजेश खन्ना के साथ उनके लव अफेयर की भी धूम रही। बाद में वे पढ़ाई करने के लिए कैलिफोर्निया चली गईं। अनिल अंबानी के साथ उनकी शादी 1991 में हुई। शादी के बाद टीन मुनीम ने खुद को पूरी तरह से बदल लिया। एक समय ग्लैमर की चकाचौंध भरी दुनिया में रहने वाली टीना मुनीम अपना सारा समय परिवार में देने लगीं। समय के साथ उनके लुक में भी काफी बदलाव आया। देखें उनकी कुछ खास तस्वीरें। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Oct 18 2020, 01:04 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113

टीना मुनीम एक ऐसे गुजराती परिवार से आती थीं, जिसका फिल्मों से दूर तक कोई नाता नहीं था। टीना मुनीम भी फिल्मों में दिलचस्पी नहीं रखती थीं। लेकिन जब देवानंद जैसे अभिनेता ने उन्हें अपने साथ काम करने का ऑफर दिया तो वे इसे नहीं ठुकरा सकीं। टीना मुनीम का फिल्मी करियर काफी अच्छा रहा और यह 1987 तक चलता रहा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
213

टीना मुनीम ने देव आनंद के साथ 'देस-परदेस' में काम करने के बाद कई हिट फिल्मों में बतौर हीरोइन काम किया। उन्होंने बासु चटर्जी के साथ दो फिल्में 'बातों-बातों में'और 'मनपसंद' में काम किया। हालांकि, वे खुद 'अधिकार' को अभिनय के लिहाज से सबसे बेहतरीन फ़िल्म मानती हैं।

313

टीन मुनीम अपने वक्त की बेहद सुंदर हीरोइन थीं। वे काफी मासूम दिखती थीं। बॉलीवुड के ज्यादातर निर्माता-निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों में लेना पसंद करते थे। 

413

देव आनंद के साथ 'देस-परदेस' के एक दृश्य में टीना अंबानी। दूसरी तस्वीर बाद की है, जब देव साहब की उम्र ढल चुकी है और टीना अंबानी का लुक भी काफी बदल गया है। 

513

पति अनिल अंबानी के साथ टीना अंबानी किसी फंक्शन में दिख रही हैं। उनके लुक में भले ही बदलाव आ गया, लेकिन उनका अंदाज हमेशा खुशनुमा बना रहा। 

613

अनिल अंबानी के फिल्मी हस्तियों से पहले से ही काफी अच्छे संबंध रहे हैं। बॉलीवुड के लगभग सभी सितारों से उनकी दोस्ती रही है। इस तस्वीर में ऋषि कपूर के साथ टीना अंबानी और अनिल अंबानी बेहद खुशनुमा अंदाज में नजर आ रहे हैं। 

713

टीना मुनीम ने जल्दी ही बॉलीवुड को छोड़ दिया, लेकिन जब तक वे एक्टिंग की फील्ड में रहीं, उन्होंने एक से बढ़ कर एक शानदार फिल्में दीं। उनका नाम हमेशा बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार रहेगा। 

813

एक फंक्शन के दौरान बिग बी अमिताभ बच्चन के साथ अनिल अंबानी और टीना अंबानी। टीना अंबानी अपने फोन पर कुछ देखने में मशगूल हैं।

913

टीना अंबानी अपने पति अनिल अंबानी को बहुत चाहती हैं। उन्होंने कई बार अपने इंटरव्यू में कहा है कि अनिल ने उन्हें आज तक किसी भी चीज के लिए मना नहीं किया और ऐसा कुछ भी नहीं उनके जीवन में नहीं है, जो वे पाना चाहती हों और पा नहीं सकी हों।

1013

शादी के बाद शुरुआती दिनों में टीना अंबानी पति अनिल अंबानी के साथ। जो भी इन्हें देखता था, एक परफेक्ट जोड़ी बताता था और आज भी ये एक-दूसरे के लिए पूरी तरह से परफेक्ट बने हुए हैं। 

1113

समय के साथ टीना अंबानी के लुक में काफी बदलाव आया। उनकी जेठानी नीता अंबानी जहां स्लिम होती चली गईं, टीना अंबानी पहले की तरह नहीं रहीं। लेकिन उनकी खूबसूरती पहले के मुकाबले जरा भी कम नहीं हुई। अपने जन्मदिन के मौके पर टीना अंबानी अनिल अंबानी के साथ। 

1213

पति अनिल अंबानी के साथ टीना अंबानी की यह तल्वीर बेहद खास है। अनिल अंबानी की ऐसी हंसी शायद ही किसी ने देखी होगी। 

1313

शादी के बाद शुरुआती दिनों में अनिल अंबानी और टीना अंबानी बिग बी अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ नजर आ रहे हैं। 

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Stock Market: एक झटके में बिखर गए सेंसेक्स-निफ्टी, शेयर बाजार में गिरावट के 5 सबसे बड़े कारण
Recommended image2
EPFO Portal Down: नई EPF स्कीम लागू, लेकिन पीएफ पोर्टल बंद! आखिर कब शुरू होंगी PF सेवाएं?
Recommended image3
SpaceX IPO: एलॉन मस्क की कंपनी का 1 शेयर खरीदने के लिए कितना है प्राइस बैंड?
Recommended image4
अंबानी से 11 तो अडानी से 8 गुना ज्यादा अमीर, इस देश की GDP बराबर पहुंची एलॉन मस्क की दौलत
Recommended image5
CMR Green Technologies IPO GMP: कितना पहुंचा सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजी का जीएमपी, अलॉटमेंट-लिस्टिंग की पूरी डिटेल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved