- Home
- Business
- Money News
- क्या करते हैं निर्मला सीतारमण के पति और बेटी, कुछ ऐसा है फाइनेंस मिनिस्टर का परिवार और ससुराल
क्या करते हैं निर्मला सीतारमण के पति और बेटी, कुछ ऐसा है फाइनेंस मिनिस्टर का परिवार और ससुराल
नई दिल्ली. भारतीय फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण साल 2020-21 का आम बजट पेश कर लगातार चर्चा में हैं। इस दौरान वो काफी प्रभावशाली और आक्रमक अंदाज में संसद में बोलती नजर आईं। सीतारमण ने अपने बजटीय भाषण में दमदार कविता का उच्चारण किया। दूसरी बार बजट पेश करती फाइनेंस मिनिस्टर के परिवार के सदस्य भी संसद में मौजूद रहे। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई। निर्मला सीतारमण की बेटी और अंकल उनकी हौसलाअफजाई करने पहुंचे थे।
111

आइए जानते हैं कि आखिर कैसा था फाइनेंस मिनिस्टर का बचपन और उनके फैमिली बैकग्राउंड, ससुराल, पति और बेटी से जुड़ी अनसुनी बातें.....
211
फाइनेंस मिनिस्टर सीतारमण बजट पेश करने संसद भवन हल्दी जैसे पीले रंग की साड़ी में आईं। वह चटख लाल रंग के बस्ते में बजट दस्तावेज लेकर लोकसभा पहुंची थीं। सोशल मीडिया पर वित्तमंत्री की इस पीली साड़ी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया, वे बेहद सौम्य और शिष्ट अंदाज में नजर आईं।
311
इंदिरा गांधी के बाद महिला मंत्री सीतारमण को वित्त मंत्रालय सौंपा गया। इससे पहले ये देश की डिफेन्स मिनिस्टर भी रह चुकी हैं। सीतारमण आज इस पद तक पहुंचने का सारा श्रेय अपने माता-पिता को देती हैं।
411
पिता के ट्रांसफर होने के कारण उनके ज्यादा दोस्त नहीं बन पाते थे। सीतारमण काफी होनहार छात्र रही है वे मेधावी होने के कारण ही आज देश के अहम पद पर बनी हुई हैं।
511
सीतारमण दिल्ली के जवाहर लाला नेहरू विश्वद्यालय से पढ़ी हैं। यहां से उन्होंने एमफिल किया है। जेएनयू में पढ़ाई के दौरान ही उनकी मुलाकात परकाला प्रभाकर से हुई थी, जिनसे 1986 में उनकी शादी भी हुई।
611
फाइनेंस मिनिस्टर के पति खुद प्रभाकर भी एक अर्थशास्त्री हैं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से डॉक्टरेट की उपाधि ली है। उनकी पहचान एक प्रखर वक्ता और बुद्धिजीवी की है। वे आन्ध्र प्रदेश सरकार के संचार सलाहकार रहे हैं। वो एक प्रशिक्षित अर्थशास्त्री, जाने-माने राजनीतिज्ञ, आर्थिक और सामाजिक मामलों के एक प्रसिद्ध टिप्पणीकार के रूप में जाने जाते हैं।
711
राजनीति में आने से पहले वो यूनाइटेड किंगडम में अपने पति के साथ ही रहती थीं। वहां वो कॉरपोरेट वर्ल्ड में काम करती थीं। परकाला और निर्मला सीतारमण की एक बेटी भी है जिसका नाम वांगमयी प्रभाकर है।
811
सीतारमण की बेटी वांगमयी परकला फेमस राइटर हैं। वो एक नेशनल अखबार में फीचर राइटर का काम कर रही हैं। वो कला, साहित्य और यूथ कल्चर से जुड़े मुद्दे कवर करती हैं। वो स्वभाव से डाउन टू अर्थ हैं और पढ़ने लिखने में रुझान रखती हैं। वांगमयी बजट 2020 के पेश होने पर संसद में मां को सपोर्ट करने पहुंची थी।
911
सीतारमण की ससुराल की बात करे तो ये एक राजनीतिज्ञ परिवार है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक उनकी सास आंध्र प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की विधायक थीं। वहीं उनके ससुर परकला शेषावतारम 1970 के दशक में आंध्र प्रदेश की कांग्रेस सरकार में एक मंत्री थे। वहीं 2008 में उनके पति तेलगु फिल्म स्टार चिरंजीवी की राजनीतिक पार्टी (प्रजा राज्यम) में शामिल हो गए थे।
1011
राजनीति में अपने तीखे तेवर के लिए जानी जाने वाली सीतारमण को कुकिंग का भी बेहद शौक है। वे खाली समय में किचन में खाना बनाना पसंद करती हैं। खासतौर पर उन्हें आचार बनाने का शौक है। इसकी एक तस्वीर आप देख सकते हैं।
1111
बीते दिनों फाइनेंस मिनिस्टर संसद में हलवा परोसते नजर आई थीं।
Latest Videos