MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • टेक्नालजी से कुछ इस तरह कोरोना की महामारी से जंग लड़ रहा है एशिया, भारत भी इसमें शामिल

टेक्नालजी से कुछ इस तरह कोरोना की महामारी से जंग लड़ रहा है एशिया, भारत भी इसमें शामिल

बिजनेस डेस्क: दुनिया भर में कोरोना वायरस के संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहे हैं. एशिया के भी ज्यादातर देश इस समय कोरोना वायरस की चपेट में है। वैज्ञानिकों से लेकर सरकारें तक इस खतरनाक वायरस को रोकने की कोशिश कर रही हैं। अमेरिका, इटली और स्पेन जैसे देशों में इस वायरस ने कहर भरपाया है। वहीं, भारत में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या अब 11,933 पहुंच गई है। वहीं, इस महामारी से अब तक 392 लोगों की मौत हो चुकी है। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Apr 15 2020, 07:36 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

ऐसे में दुनिया और एशिया के कई देश कोरोना पर जल्द से जल्द काबू पाने के लिए तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। भारत भी इस मुहीम में कहीं से भी पीछे नहीं है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ तकनीक के बारे में बताएंगे जिनका इस्तेमाल करके भारत और एशिया के कई मुल्क इस महामारी से लड़ रहे हैं। 
 
29
रोबोट के जरिए भोजन की सप्लाई 

सिंगापुर में रोबोट कोरोना मरीजों को अस्पताल में भोजन दे रहे हैं। वहीं, सिंगापुर की सरकार ने कोरोना पर काबू पाने के लिए बहुत ही विस्तृत मैपिंग की है जिससे कोरोना के मरीजों का पता लगया जा सके। 
 
39
रोबोट के जरिए अस्पताल की सफाई 

चीन में भी कुछ ऐसा ही देकने को मिला वहां भी कोरोना मरीजों के अस्पताल को साफ करने के लिए रोबोट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है और दवाई के सप्लाई के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। 
 
49
मोबाइल फोन ट्रैकिंग 

वियतनाम ने भी अपने देश में कोरोना को रोकने के लिए अपने देश के लोगों और विदेशियों का मोबाइल फोन ट्रैक कर रहा है ताकि लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री जान कर संक्रमितों की संख्या पर काबू पाया जा सके। वहीं, थाईलैंड ने भी अपने देश में संक्रमितों को चिन्हित करने के लिए मास सर्विलांस कर रहा है।  
 
59
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कोरोना वायरस को रोकने के लिए बेहतर विकल्प इसलिए है, क्योंकि इससे सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहेगी और वायरस को रोकने में भी मदद मिलेगी। आपको बता दें कि लॉकडाउन के चलते अधिकतर लोग काम के सिलसिले में वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए बिजनेस मीटिंग कर रहे हैं। तो दूसरी तरफ भारत सरकार ने भी इस तकनीक का इस्तेमाल किया है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वीडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की थी।
69
वर्क फ्रॉम होम 

वर्क फ्रॉम होम का इस्तेमाल लॉकडाउन के चलते अधिकतर लोग अपने घर से काम कर रहे हैं। इनमें सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं। सरकार और निजी कंपनियों ने यह कदम इसलिए उठाया है, जिससे आम जनता को कोरोना वायरस से बचाया जा सके। आपको बता दें कि वर्क फ्रॉम होम की शुरुआत सबसे पहले चीन से हुई थी। कोरोना वायरस के ताजा मामले सामने आते ही चीन की अलीबाबा कंपनी ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने का आदेश दिया था।
79
ड्रोन के जरिए लॉक डाउन और सुरक्षा की निगरानी

ड्रोन का उपयोगदुनिया के अधिकतर देश ड्रोन के जरिए लोगों तक दवाइयों से लेकर जरूरी सामान पहुंचा रहे हैं। हालांकि, भारतीय सरकार ड्रोन के जरिए लोगों और संक्रमित क्षेत्रों की निगरानी कर रही है। आपको बता दें कि चीनी सरकार ड्रोन से लोगों तक फेस मास्क और दवाईयां पहुंचा रही हैं। साथ ही संक्रमित क्षेत्रों में सैनिटाइजर का छिड़काव भी किया छिड़काव भी किया जा रहा है।
 
89
मोबाइल एप से संक्रमितों की ट्रैकिंग

भारत सरकार ने हाल ही में कोरोना कवच और आरोग्य सेतु मोबाइल एप लॉन्च किए थे। सरकार इन एप्स के जरिए वायरस से संक्रमित लोगों की लोकेशन ट्रैक कर रही है। वहीं, इन एप्स में कोरोना वायरस से जुड़ी अहम जानकारी उपलब्ध है, जो कि यूजर्स के बहुत काम आएगी।
 
99

बता दें कि दुनिया भर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या आधिकारिक रूप से 20 लाख पार कर गई है। एएफपी ने यह जानकारी बुधवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह दस बजे तक आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर दी। इसके मुताबिक दुनियाभर में कुल संक्रमितों की संख्या 20, 00,576 है जिनमें से 1,26,871 लोगों की मौत हुई है।

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr
Recommended image2
8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Recommended image3
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?
Recommended image4
10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
Recommended image5
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved