MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • 59 हजार रुपए से ज्यादा कमाई की गारंटी, Post Office की इस स्कीम में हसबैंड-वाइफ को मिलेगा डबल फायदा

59 हजार रुपए से ज्यादा कमाई की गारंटी, Post Office की इस स्कीम में हसबैंड-वाइफ को मिलेगा डबल फायदा

बिजनेस डेस्क। कोरोनावायरस महामारी की वजह से काफी लोगों के काम-धंधे पर असर पड़ा है। लोगों की आमदनी पहले के मुकाबले कम हुई है। ऐसे में, अगर आप नौकरी के अलावा भी आमदनी का कोई दूसरा जरिया तलाश कर रहे हैं, तो पोस्ट ऑफिस की सेविंग्स स्कीम में बचत कर अच्छी कमाई कर सकते हैं। वैसे तो पोस्ट ऑफिस की कई स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स हैं, लेकिन मंथली इनकम स्कीम में हर महीने आमदनी का मौका मिलता है। इस स्कीम में अगर हसबैंड और वाइफ ज्वाइंट अकाउंट खोलते हैं, तो फायदा डबल होता है। जानें इस स्कीम की खास बातें।

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jul 05 2020, 11:23 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

सालाना होती है इतनी कमाई
इस स्कीम में ज्वाइंट अकाउंट खोलने पर फायदा दोगुना हो जाता है। हसबैंड और वाइफ मिल कर ज्वाइंट अकाउंट खोल सकते हैं। इस स्कीम के जरिए सालाना 59,400 रुपए तक की कमाई की जा सकता है। 
 

28

कितना कर सकते हैं निवेश
मंथली इनकम स्कीम में सिंगल और ज्वाइंट, दोनों तरह के अकाउंट खोले जा सकते हैं। सिंगल अकाउंट खोलते समय कम से कम 1000 रुपए और ज्यादा से ज्यादा 4.5 लाख रुपए तक का निवेश किया जा सकता है। वहीं, ज्वाइंट खाते में 9 लाख रुपए तक जमा किए जा सकते हैं। रिटायर्ड लोगों और सीनियर सिटिजन्स के लिए भी यह स्कीम काफी अच्छी है। 

38

क्या-क्या हैं फायदे
मंथली इनकम स्कीम में सबसे अच्छी बात यह है कि दो या तीन लोग मिल कर भी अकाउंट खुलवा सकते हैं। इसमें निवेश पर मिलने वाली आय को हर मेंबर को बराबर दिया जाता है। 

48

ज्वाइंट अकाउंट को करा सकते सिंगल
इस स्कीम में अगर आपने ज्वाइंट अकाउंट खोला है तो उसे कभी भी सिंगल में कन्वर्ट करा सकते हैं। अकाउंट में किसी तरह का बदलाव कराने के लिए सभी अकाउंट मेंबर्स को ज्वाइंट एप्लिकेशन देनी होती है। 

58

कितना मिलता है ब्याज
इस स्कीम में फिलहाल 6.6 फीसदी की दर से सालाना ब्याज मिल रहा है। स्कीम के तहत कुल जमा राशि पर सालाना ब्याज के हिसाब से रिटर्न की कैलकुलेशन की जाती है। रिटर्न सालाना आधार पर मिलता है।

68

कैसे होती है मंथली इनकम
सालाना आधार पर मिलने वाले रिटर्न को हर महीने के हिसाब से 12 हिस्सों में बांट दिया जाता है। इसका एक हिस्सा हर महीने खाते में मंगवाया जा सकता है। वैसे, अगर आपको हर महीने पैसे लेने की जरूरत नहीं है, तो मूलधन में यह रकम जोड़ दी जाती है और इस पर भी ब्याज मिलता है।

78

समझें पूरी प्रॉसेस
अगर किसी हसबैंड और वाइफ ने इस स्कीम में ज्वाइंट अकाउंट खोलकर 9 लाख रुपए का निवेश किया है, तो इस राशि पर 6.6 फीसदी ब्याज की दर से सालाना रिटर्न 59,400 रुपए होगा। इसे 12 हिस्सें में बांट दिया जाए तो प्रति महीने के हिसाब से यह 4950 रुपए होगा। 

88

मंगा सकते हैं मंथली इनकम 
यह 4950 रुपए मंथली इनकम आप अपने खाते में मंगा सकते हैं, वहीं  आपका मूलधन पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा। आप चाहें तो इस स्कीम को 5 साल के बाद 5-5 साल के लिए और भी बढ़ा सकते हैं। 
 

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Recommended image2
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?
Recommended image3
10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
Recommended image4
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें
Recommended image5
पटना की गली से लंदन तक..कैसे बिहार का लड़का बना 29 हजार करोड़ का मालिक?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved