MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • डूब गए हैं कई करोड़ रुपए, PM की स्कीम में आप भी तो नहीं कर बैठे हैं ये गलती; ऐसे सही करें

डूब गए हैं कई करोड़ रुपए, PM की स्कीम में आप भी तो नहीं कर बैठे हैं ये गलती; ऐसे सही करें

बिजनेस डेस्क। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम में कागजात की गड़बड़ी की वजह से ज्यादातर किसानों को अभी तक इसका लाभ नहीं मिल पाया है। टीवी रिपोर्ट के मुताबिक पीएम किसान स्कीम में आवेदन करने वाले करीब 70 लाख किसानों के नाम और बैंक अकाउंट नंबर में गड़बड़ी पाई गई है। ऐसे में, किसानों तक 4200 करोड़ रुपए की राशि नहीं पहुंच सकी है। जब तक इस गलती में सुधार नहीं होता है, किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिल सकता।  

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : May 25 2020, 11:32 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

क्या हुई है गलती
पीएम किसान स्कीम में आवेदन करने वाले किसानों के नाम उनके अकाउंट नंबर में दिए गए नाम से मेल नहीं खाते, यानी उनमें स्पेलिंग की गड़बड़ी है। बैंक अकाउंट के अलावा दूसरे कागजात में भी ऐसी गड़बड़ी पाई गई है। 
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27

ऑटोमैटिक सिस्टम में नहीं होता क्लियर
बैंक अकाउंट और कागजात में स्पेलिंग की गड़बड़ी होने से स्कीम का ऑटोमैटिक सिस्टम एप्लिकेशन को पास नही करता। पीएम किसान योजना के सीईओ के मुताबिक, इस तरह की गड़बड़ी करने वाले किसानों की संख्या 70 लाख है। 

37

आधार कार्ड में भी गड़बड़ी
सिर्फ बैंक अकाउंट ही नहीं, आवेदन देने वाले किसानों के आधार कार्ड में भी गड़बड़ी पाई गई है। ऐसे करीब 60 लाख किसान हैं, जिनके आधार कार्ड में गड़बड़ी है। जब तक ये गड़बड़ी दूर नहीं कर ली जाती, उन्हें इस स्कीम का फायदा नहीं मिल सकता।

47

सवा करोड़ आवेदनकर्ताओं का नहीं हुआ वेरिफिकेशन
इस स्कीम के लिए अप्लाई करने वाले करीब 1.3 करोड़ किसानों को इसके तहत दिए जाने वाले सालाना 6000 रुपए नहीं मिल सके हैं, क्योंकि उसके डाटा का वेरिफेकिशन नहीं हो सका है। ऐसे कई जिले हैं, जहां सवा-सवा लाख किसानों के डाटा का वेरिफिकेशन नहीं हुआ है। जब राज्य सरकारें किसानों का डाटा वेरिफाई करके केंद्र को भेजती हैं, तब उन्हें इस स्कीम में पैसा मिलता है। 

57

9.68 करोड़ किसानों को मिला है फायदा
पीएम किसान स्कीम का बजट 75 हजार करोड़ रुपए का है। मोदी सरकार हर साल 14.5 करोड़ किसानों को इस योजना में पैसा देना चाहती है, लेकिन गड़बड़ियों के कारण अभी तक 9.68 करोड़ किसानों को ही उसका लाभ मिल सका है। यह स्कीम शुरू हुए डेढ़ साल से ज्यादा समनय हो चुका है। इस योजना में किसानों को खुद रजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा दी गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान इसका लाभ ले सकें।

67

कैसे करें गलती को ठीक
इस योजना का लाभ लेने के लिए गलती को ठीक किया जाना जरूरी है। इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान स्कीम की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। वहां  Edit Aadhaar Details के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। उसके बाद आधार कार्ड नंबर दर्ज कर कैप्चा कोड डाल कर सबमिट करना होगा। अगर सिर्फ नाम में गलती है, यानी एप्लिकेशन और आधार कार्ड में अलग-अलग नाम है, तो इसे ऑनलाइन ठीक किया जा सकता है। लेकिन दूसरे कागजात में गलती है तो इसके लिए लेखपाल और कृषि विभाग कार्यालय में संपर्क करना होगा। 
 

77

गलती ठीक होते ही आएंगे पैसे
जैसे ही गलती दुरुस्त कर ली जाएगी और जानकारी अपडेट कर दी जाएगी, किसानों के अकाउंट में पैसे आने लगेंगे। इसके लिए राज्य सरकारों को वेरिफिकेशन के प्रॉसेस को तेज करना होगा। छोटे किसानों की मदद के लिए केंद्र सरकार की यह सबसे महत्वाकांक्षी योजना है। जिन किसानों के खाते में अभी तक इस स्कीम के तहत पैसे नहीं आए हैं, उन्हें अपने नजदीकी अधिकारियों से संपर्क करना होगा। 

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Prateek Yadav: ₹5 करोड़ की इस कार से चलते थे अखिलेश यादव के भाई, अपने पीछे इतनी दौलत छोड़ गए प्रतीक यादव
Recommended image2
Gold: हर साल कितना सोना खरीद रहा भारत, जानें पिछले 10 साल का पूरा हिसाब
Recommended image3
Gold Import: पीएम मोदी ने सोना खरीदने से बचने की अपील क्यों की? जानें इसके पीछे की 5 बड़ी वजह
Recommended image4
US-Iran Deal की आहट के बीच भी क्यों चढ़ा Gold और Silver का भाव? MCX रेट ने बढ़ाई टेंशन!
Recommended image5
Raghav Chadha Net Worth: राघव चड्ढा की नेटवर्थ ₹50 लाख? पत्नी परिणीति से इतने पीछे AAP सांसद
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved