MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • जानें क्या है Dogecoin, एलन मस्क के ट्वीट के बाद लगातार चर्चा में है यह क्रिप्टोकरंसी

जानें क्या है Dogecoin, एलन मस्क के ट्वीट के बाद लगातार चर्चा में है यह क्रिप्टोकरंसी

बिजनेस डेस्क। अब जमाना क्रिप्टोकरंसी (Cryptocurrency) का आ रहा है। यह एक डिजिटल करंसी होती है। अभी तक सबसे ज्यादा चर्चा में बिटकॉइन (Bitcoin) रही है। पिछले कुछ वर्षों के दौरान बिटकॉइन की कीमत बहुत बढ़ी है। इसमें बड़े पैमाने पर पूरी दुनिया में निवेश किया जा रहा है। वहीं, हाल में एक और क्रिप्टोकरंसी डॉजकॉइन (Dogecoin) की धूम मच रही है। पिछले कुछ दिनों से डॉजकॉइन लगातार सुर्खियों में है और इसकी कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। बता दें कि जब से दुनिया के सबसे अमीर शख्स और इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला (Tesla) के फाउंडर व सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने इसके बारे में ट्वीट किया है, इसकी चर्चा ज्यादा होने लगी है। एलन मस्क ने अपने ट्वीट में लिखा था -  ‘हू लेट द डॉज आउट।’ बता दें कि एलन मस्क ने एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार इस क्रिप्टोकरंसी के बारे में जिक्र किया है। अब कहा जा रहा है कि डॉजकॉइन का मुकाबला बिटकॉइन से है और यह उसे पीछे छोड़ सकती है। (फाइल फोटो) 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Feb 09 2021, 06:55 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
माना जा रहा है कि दुनियाभर में करीब 128 अरब से ज्यादा डॉजकॉइन (Dogecoin) सर्कुलेशन में है। इसे महज एक शुरुआत कहा जा रहा है। एलन मस्क के ट्वीट के बाद निवेशक अब डॉजकॉइन में खास दिलचस्पी ले रहे हैं। डॉजकॉइन की शुरुआत दिसंबर 2013 में की गई थी। (फाइल फोटो)
26
आईबीएम (IBM) के सॉफ्टवेयर इंजीनियर बिली मार्कस और एडोब इंजीनियमर जैक्सन पाल्मर ने पीयर-टू-पीयर ट्रांजैक्शन (Peer-To-Peer Transaction) के लिए इसे शुरू किया था। उन्होंने डॉजकॉइन के लिए किसी फैन्सी एम्बलेम को चुनने की जगह जापानी कुत्ते की एक ब्रीड शिबा इनू (Shiba Inu) को चुना। यह पहले से ही ऑनलाइन पॉपुलर हो गया था। (फाइल फोटो)
36
शुरुआती दौर में डॉजकॉइन (Dogecoin) को बिटकॉइन (Bitcoin) और इथेरियम (Etherium)) जैसी सफलता नहीं मिली। हालांकि, लॉन्च किए जाने के 72 घंटे के भीतर इस किप्टोकरंसी में 300 फीसदी की उछाल देखने को मिली थी। बता दें कि लिटकॉइन (Litcoin) और लकीकॉइन (Luckycoin) क्रिप्टोकरंसी में भी डॉजकॉइन के पासवर्ड पर आधारित स्क्रिप्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, बिटकॉइन में एसएचए-256 इनक्रिप्शन तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। (फाइल फोटो)
46
डॉजकॉइन (Dogecoin) का भाव फिलहाल करीब 0.071 अमेरिकी डॉलर (5.21 रुपया) है। जानकारों का कहना है कि पिछले 24 घंटे में इसमें 17 फीसदी से ज्यादा तेजी देखने को मिली है। हालांकि, बिटकॉइन और इथेरियम की तुलना में यह बहुत कम है। फिलहाल बिटकॉइन की कीमत 48,192.10 अमेरिकी डॉलर है। भारतीय करंसी में यह 35,12,939.03 रुपए के बराबर है। इसी प्रकार इथेरियम की कीमत 1,770.06 अमेरिकी डॉलर (करीब 1,28,573.28 रुपए) है। (फाइल फोटो)
56
बता दें कि एलन मस्क बिटकॉइन को भी बेहतर क्रिप्टोकरंसी मानते हैं। उन्होंने इसमें बड़े पैमाने पर निवेश किया है और इस क्रिप्टोकरंसी में पेमेंट की मंजूरी दी है। एलन मस्क ने पिछले सप्ताह एक ट्वीट में लिखा था - ‘बिटकॉइन इज ए गुड थिंग।’ उन्होंने अपने ट्विटर बायो में भी बिटकॉइन को एड किया है। इसके बाद बिटकॉइन की कीमतों में उछाल आया था। एलन मस्क डॉजकॉइन को भी प्रमोट करते हैं। (फाइल फोटो)
66
किसी भी दूसरी क्रिप्टोकरंसी की तरह डॉजकॉइन (Dogecoin) को क्रिप्टोकरंसी वॉलेट या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए खरीदा जा सकता है। डॉजकॉइन के लिए डेडिकेटेड वॉलेट भी हैं, जिन्हें स्मार्टफोन के जरिए खरीदा जा सकता है। भारत में BuyUcoin, Bitbns, या Zebpay के जरिए डॉजकॉइन खरीदा जा सकता है। इन प्लेटफॉर्म्स पर क्रिप्टोकरंसी की खरीददारी के पहले केवाईसी (KYC) प्रॉसेस को पूरा करना होता है। (फाइल फोटो)

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Recommended image2
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?
Recommended image3
10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
Recommended image4
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें
Recommended image5
पटना की गली से लंदन तक..कैसे बिहार का लड़का बना 29 हजार करोड़ का मालिक?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved